Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधायक सह विधानसभा अध्यक्ष, नाला विधानसभा के विकास को लेकर बिल्कुल उदासीन है:सोमनाथ सिंह
    Breaking News झारखंड

    विधायक सह विधानसभा अध्यक्ष, नाला विधानसभा के विकास को लेकर बिल्कुल उदासीन है:सोमनाथ सिंह

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 24, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारतीय जनता पार्टी जामताड़ा जिले के अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने जामताड़ा जिले के कुंडहित प्रखंड के सालुका गांव को जोड़ने वाली सड़क का मुआयना किया और कहा कि यह सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। और यहां के विधायक सह झारखंड विधानसभा अध्यक्ष, नाला विधानसभा के विकास को लेकर बिल्कुल उदासीन है। भाजपा अध्यक्ष ने राज्य सरकार और स्थानीय विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन्हें जन सरोकार के मुद्दों से कोई मतलब नहीं है सिर्फ ट्रांसफर पोस्टिंग करना ही इस सरकार का एकमात्र काम रह गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने फोन करके उन्हें जानकारी दी कि सड़क की स्थिति बहुत बुरी है जिसके कारण बगल के नहर के रास्ते लोग आवागमन करते हैं इस अवसर पर झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और नाला के पूर्व विधायक। सत्यानंद झा ने कहा कि यह सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है चाहे जन सरोकार का मुद्दा हो या फिर विकास का इस सरकार मे कोई भी काम नहीं हो पा रहा है। सत्यानंद झा ने कहा कि उनके कार्यकाल में नाला में आमूलचूल विकास हुआ जो आज भी नजर आता है परंतु इस सरकार और स्थानीय विधायक की उदासीनता के कारण आज नाला की जनता भाजपा और सत्यानंद झा के कार्यकाल को याद करती है इस अवसर पर जिला महामंत्री सुमित शरण, जिला उपाध्यक्ष अनूप यादव, मंडल महामंत्री प्रणव नायक। भारतीय जनता युवा मोर्चा के महामंत्री हरसाधन मंडल सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअभिभावकों ने कहा उवि तिलाबाद में 10 वीं कक्षा का संचालन नही होने से नही भेजा जा रहा है छात्र
    Next Article कालुपाहड़ी गाँव में 9 दिवसीय श्री राम कथा यज्ञ का आयोजन

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    June 24, 2026

    टाटा स्टील वेतन समझौता: कर्मचारियों को मिलेगा MGB लाभ

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.