निजाम खान की रिपोर्ट
जामताड़ा: वर्ष 2019-20 में लगभग 50 लाख रूपये की लागत से कुंडहित डाक बंगला के समीप बस पड़ाव में यात्रियों की सुविधा के लिए यात्री शेड तथा शौचालय का निर्माण किया गया था| जिसका विधिवत रूप से नाला विधानसभा के स्थानीय विधायक रविंद्र नाथ महतो, जामताड़ा जिला परिषद अध्यक्ष दीपिका बेसरा,जिला परिषद सदस्य भजहरि मंडल ,जिला परिषद सदस्य सुभद्रा बावरी ने संयुक्त रूप से किया था|उल्लेखनीय है कि सरकार की लाखों रुपया यात्रियों की सुविधा के लिए शौचालय का निर्माण तो कराया गया पर सोनाय चटर्जी,पवन लोहार सहित आदि स्थानीय लोगों के मुताबिक जब से शौचालय का निर्माण हुआ है तब से शौचालय में ताला लगा हुआ|जिसका खामियाजा यात्रियों को तो भुगतना पड़ता है इसमें सबसे ज्यादा शौच के लिए महिलाओं को भारी से भारी भरकम समस्याओं का सामना करना पड़ता है|गौरतलब है कि सरकार की इतनी बड़ी रकम समाज हित में यात्रियों की व्यवस्था के लिए सुविधाओं के लिए किया गया| पर इसका फायदा आज तक लोगों को नहीं मिल पाया| शौचालय में ताला लगा रहना विभागीय लापरवाही को दर्शाता है| इस संबंध में उप-विकास आयुक्त नमन प्रियेश लकड़ा से संवाददाता ने फोन पर संपर्क किया तो श्री लकड़ा ने कहा कि वह इस संबंध में जिला परिषद सदस्य भजहरि मंडल से बात कर लेंगे| वही इस संबंध में जब संवाददाता ने बस स्टैंड व शौचालय के देख रेख करने वाले प्रणव ठाकुर से बात किया तो उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं शौचालय खुलता नहीं ,शौचालय खुलता है|जब कोई महिलाएं या कोई पुरुष शौचालय व्यावहार करना चाहते हैं तब शौचालय को खोला जाता है| हमेशा इसलिए खोल कर नहीं रखा जाता है लोग गंदगी कर देते हैं|
क्या कहते हैं जिप सदस्य
वर्ष 2019-20 में लगभग 50 लाख रूपया की लागत से जिला परिषद फंड से कुंडहित डाक बंगला के समीप बस पड़ाव में यात्री शेड तथा सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया गया था, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो| शौचालय खोलना चाहिए|इसमें सबसे दुर्भाग्यपूर्ण यह बात रहा है कि अभी तक बस स्टैंड में डाक व्यवस्था नहीं हो पाई है| पूर्व में विज्ञप्ति जारी हुआ था जिसमें लगभग 21000 पर माह के रूप में डाक करने की योजना थी| लेकिन अधिक राशि होने की वजह से कोई आगे आकर डाक नहीं किया| मात्र 10 से 12 बसें यहां से चलती है| इसमें से 4-5 बस ऐसे भी हैं जिसमें जाते समय यात्री नहीं मिलता है|डाक की व्यवस्था होनी चाहिए| लेकिन एक उचित राशि के तहत होना चाहिए ,ताकि लोग डाक ले सके और बस पड़ाव में सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चलाई जा सके|
भजहरि मंडल, जिला परिषद सदस्य, कुंडहित|

