नाला/संवाददाता
नाला प्रखंड के पांजुनिया,दलाबड़,धोबना, कुलडंगाल,टेशजोड़िया,बंदरडीहा,मंझलाडीह,मोहनवांक,डुमरीया,हरिराखा,बड़वा सहति अन्य स्थानों में बुधवार को बाजा गाजा के साथ मूर्ति व कलश विसर्जन किया गया। गांव के निकटस्थ नदी, पोखरा आदि जलाशयों में श्रद्धालुओं ने आसछे बछर आबार होबे आदि स्लोगन के साथ अश्रुपूरित नयनों में मां को विदाई दी। इस मौके पर युवा वर्ग डीजे के धुन में भी घंटों तक झूमते रहे। मालूम हो कि सरस्वती पूजा उत्सव इस बार नाला प्रखंड में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ है लेकिन जामदेही पंचायत अन्तर्गत पाथरजुड़िया गॉव में स्थापित 18 फुट मूर्ति व भव्य पंडाल जो आसपास क्षेत्र के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा । इस भव्य मूर्ति का दर्शन-नमन के लिए दूर-दूर के श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ी ।

