Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधानसभा अध्यक्ष ने मोहजोडी में सामुदायिक पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया
    Breaking News झारखंड

    विधानसभा अध्यक्ष ने मोहजोडी में सामुदायिक पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 17, 2021No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ■ *माननीय विधानसभा अध्यक्ष झारखंड सरकार श्री रवींद्रनाथ महतो द्वारा आज दिनांक 17/02/2021 को नाला प्रखंड के बंदरडीहा पंचायत के अंतर्गत मोहजोडी में सामुदायिक पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया।*

    ■ *जिला प्रशासन के प्रयास और प्रेरणा से अधिष्ठापित सामुदायिक पुस्तकालय के शुभारंभ को लेकर माननीय विस अध्यक्ष ने उपायुक्त के कार्यों को लेकर दी शुभकामनाएँ।*

    ■ *उपायुक्त के पहल से क्षेत्र में अधिष्ठापित सामुदायिक पुस्तकालय से विद्यार्थियों को अपने विषयों की पुस्तकों का चयन एवं अध्ययन कर पाने में सहायता मिलेगी। हम लोग युवाओं को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है:- माननीय विधानसभाअध्यक्ष झारखंड श्री रविन्द्रनाथ महतो*

    ■ *सभी के लिए, सभी विषयों की पुस्तकें खरीदना आसान नहीं है, उनके लिए पुस्तकालय,पुस्तकों का बहुत ही सुगम एवं आसान माध्यम है:- श्री फैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.)*

    ■ *आज जिला में कुल 6 समुदायिक पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया*

    आज दिनांक 17 फरवरी 2021 को माननीय विधानसभा अध्यक्ष झारखंड सरकार, श्री रविन्द्र नाथ महतों के द्वारा नाला प्रखंड के बंदरडीहा पंचायत के अंतर्गत मोहजोडी में अधिष्ठापित सामुदायिक पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया।

    इस अवसर पर माननीय विधानसभा अध्यक्ष ने उपायुक्त एवं जिला प्रशासन के प्रयास प्रेरणा से अधिष्ठापित सामुदायिक पुस्तकालय के शुभारम्भ को लेकर शुभकामनाएं दी।

    इससे पुर्व यहां उपस्थित गणमान्य लोगों ने माननीय विधानसभा अध्यक्ष, एंव पदाधिकारियों को बुके प्रदान कर तथा आदिवासी नृत्य गीत के साथ सम्मानित किया गया।

    मौके पर माननीय विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पुस्तकालय ज्ञान का भंडार है इसे मंदिर की तरह सजाने की जिम्मेदारी आप सबों पर सौंपी गई है। कहा कि भारत एंव झारखंड राज्य गांवों में बसती है। ग्रामीण क्षेत्र की अपेक्षा शहर में पढ़ने का अच्छा माहौल एंव सभी सुख सुविधा उपलब्ध है।यह सुविधा गांव के बच्चों को कैसे मिले ताकि वे विभिन्न प्रतियोगिताओं में अब्बल साबित हो सार्वजनिक पुस्तकालय खोला जाना हमलोग की एक छोटी सी प्रयास है। पुस्तकालय का मुख्य उद्देश्य गरीब असहाय बच्चे जो शिक्षा से नहीं जुड़ पाते हैं या बीच में ही पढ़ाई छोड़ देते वैसे बच्चों को शिक्षा के साथ जुड़े रहने के लिए सुविधा उपलब्ध कराना है। जिससेे मुख्यधारा से जुड़ कर बच्चे अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। इसलिए उस मुकाम को हासिल करने के लिए आपको भी उसी अनुरूप तैयार होना होगा नहीं तो आप अपनी वाजिब हक पाने में कामयाब नहीं हो पायेगें। मौके पर हर युवा वर्ग एवं छात्र छात्राओंं को पुस्तकालय से जुड़ने का अपील किया। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय को आगे बढ़ाने एवं देखरेख की सारी जिम्मेवारी कमेटी के अध्यक्ष सचिव एवं कोषाध्यक्ष के ऊपर है। अच्छे पुस्तक के बिना आप आगे बढ़ नहीं पाएंगे। शोषण से मुक्ति के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। आने वाले समय में इस पुस्तकालय से सरकारी योजनाओं के अलावा बहुत सारे जानकारी प्राप्त हो सकेगा, इसका भी प्रयास जारी हैं।

    मौके पर डीआरडीए निदेशक श्रीराम वृक्ष महतो ने भी कहा कि पुस्तकालय का सदुपयोग करें। गांव में भी प्रतिभावान बच्चों की कमी नहीं है केवल इसे तराशने की जरूरत है। कहा कि आगे किस प्रकार किताब की जरूरत है प्रशासन एंव माननीय अध्यक्ष महोदय को बताएं हर संभव मदद की जाएगी।अधिक से अधिक लोगों को पुस्तकालय से जोड़ें और लाभान्वित हो। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री कौशल कुमार ने भी अपनी संबोधन में कहा कि यह माननीय अध्यक्ष महोदय का पैतृक गांव है इसलिए इस पुस्तकालय को राज्य का एक नंबर पुस्तकालय के रूप में विकसित करने की अपील की।

    *उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फैज अक अहमद मुमताज(भा.प्र.से.) ने जामताड़ा प्रखंड के कुशबेदिया पंचायत के सबडीहा ग्राम में सामुदायिक पुस्तकालय का शुभारंभ किया*

    उन्होंने मौके पर मौजूद छात्र छात्राओं से कहा कि आपलोग पुस्तकालय में पढने का आदत डालिए। हम लोग मध्यमवर्गीय गरीब परिवार से संबंध रखते हैं। हमारे पास इतनी सुविधाएं नहीं है और वर्तमान में महंगा शिक्षा व्यवस्था को लेकर अभिभावक अपने बच्चों को समुचित शिक्षा उपलब्ध नहीं करा पाते हैं। इसको लेकर यह पुस्तकालय एक पहल है, नयी सोच है। आपलोग पुस्तकालय का उपयोग कीजिए तब जाकर पुस्तकालय का महत्व समझ में आने लगेगी।

    उपायुक्त ने छात्र छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि आप लोग पढ़ लिख कर जिला, अपने गाव का नाम रोशन करें तब जाकर सही मायने में हमारे द्वारा पहल साकार हो सकेगा।

    अब आप लोग इसे आगे बढायें आने वाले समय में इसे आदर्श पुस्तकालय का रूप दे।

    उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं और आपसे गुजारिश करूंगा कि सारे लोग पुस्तकालय में पढने का आदत डालें। हमारे बेटा बेटियां आने वाले समय में सफल बनें इसके लिए पुस्तकालय अच्छा केन्द्र है। उन्होंने समाज के बुद्धिजीवी, प्रबुद्ध लोगों को भी इस पहल को आगे बढ़ाने के लिए अपील किया।

    *फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत चापुडिया एवं जामजोड़ी पंचायत में उप विकास आयुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा (भा.प्र.से.) द्वारा सामुदायिक पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया।*

    इस मौके पर उप विकास आयुक्त ने सबसे पहले सभी को सामुदायिक पुस्तकालय अधिष्ठापन की शुभकामनाएं दीं।

    उप विकास आयुक्त ने उपस्थित सभी लोगों से कहा कि यह अब आपकी सम्पत्ति है इसे बेहतर ढंग से चलाएं। आज हमें पुस्तकालय अधिष्ठापन की मूल भावना को समझने की आवश्यकता है। यह कोई आधारभूत संरचना नहीं है यह उपायुक्त जामताड़ा के सोच की देन है। आप लोग मिल के एक अच्छा शैक्षणिक माहौल बनाइए। उन्होंने कहा पुस्तकालय में अलग अलग प्रकार की पुस्तके रखी गई है। जो बच्चे हैं उनके लिए अलग अलग प्रकार की पुस्तके हैं। नौकरीपेशा, कृषक वर्ग, पुस्तकालय कार्यकारिणी समिति के लोग, बड़े बुजुर्ग सभी के लिए पुस्तकें, समाचार पत्र, कृषि, पशुपालन, 15वें वित्त आयोग आदि से संबंधित जानकारी मार्ग दर्शिका आदि उपलब्ध हैं। सभी लोग इसका लाभ उठाएं।

    उन्होंने इस मौके पर बच्चों एवं युवाओं को प्रोत्साहित किया। कहा कि जीवन में छोटे छोटे लक्ष्य को निर्धारित करें फिर जमकर प्रयास करें निश्चित सफलता मिलेगी।

    *डीआरडीए डायरेक्टर श्रीराम वृक्ष महतो ने नाला प्रखंड के सालुका पंचायत के बाराघडीया एवं कुलडंगाल पंचायत के ‌आमलाजुड़ी में सामुदायिक पुस्तकालय का शुभारंभ किया।*

    *इनकी रही उपस्थिती*

    इस मौके पर सम्बन्धित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी जामताड़ा श्री जहीर आलम, प्रखंड विकास पदाधिकारी नाला श्री कौशल कुमार,प्रखंड विकास पदाधिकारी फतेहपुर श्री मुकेश कुमार सम्बन्धित पंचायत के मुखिया सहित जन प्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआजाद भारत में पहली बार किसी महिला को होने जा रही है फांसी, तैयारी शुरू
    Next Article आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक

    Related Posts

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    August 10, 2026

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    August 10, 2026

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    CJI सूर्यकांत के लॉ युनिवर्सिटी में चीफ गेस्ट बनाने पर बवाल, छात्रों ने कहा- कॉकरोच कहने वाले से नहीं लेंगे डिग्री

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.