Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अवैध रूप से हो रहे कोयला उत्खनन पर रोक लगाने हेतु संबंधित अधिकारी को उपायुक्त ने दिये निर्देश
    Breaking News झारखंड

    अवैध रूप से हो रहे कोयला उत्खनन पर रोक लगाने हेतु संबंधित अधिकारी को उपायुक्त ने दिये निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 15, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ■ *उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फ़ैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन तथा व्यापार की रोकथाम हेतु गठित जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न*

    ■ *अवैध रूप से हो रहे कोयला उत्खनन पर रोक लगाने हेतु संबंधित अधिकारी को उपायुक्त ने दिये निर्देश*

    आज दिनांक 15 फरवरी 2021 को समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फ़ैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन तथा व्यापार की रोकथाम हेतु गठित जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक आहूत की गई।

    बैठक में उपायुक्त द्वारा नाला अंचल अंतर्गत ईसीएल पांडेश्वर क्षेत्र में धारित कोयला खदान में अवैध कोयला खनन के संबंध में जिला खनन पदाधिकारी जामताड़ा से जानकारी ली तथा पूर्व के बैठक में दिये गये निदेश के आलोक में कृत कार्रवाई के संबंध में पृच्छा की गई साथ ही उपायुक्त द्वारा बैठक में दिए गए निर्देश में क्या क्या करवाई की गई है इससे सम्बन्धित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

    उपायुक्त ने वन क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले सभी मुहाने की भराई कराने हेतु सख्त निर्देश दिया साथ ही उसका देखभाल करना सुनिश्चित करने हेतु कहा गया। उन्होंने ईसीएल पाण्डेश्वर क्षेत्र में अवैध खनन के फल स्वरूप बने मुहाने/ गड्ढे की डोजरिंग कर पूर्ण रूप से भराई करने कार्य करने हेतु कोलियरी प्रबंधन को सुनिश्चित करने का निदेश दिया। वहीं भराई किये गये मुहानों को पुनः नहीं खोला जाय इसकी निगरानी की जवाबदेही कोलियरी प्रबंधन एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन की होगी।

    वहीं उपायुक्त ने पुलिस प्रशासन को अवैध रूप से कोयले के प्रेषण पर निगरानी रखने हेतु निर्देश दिया है। उपायुक्त द्वारा संलिप्त लोगों को चिन्हित करते हुए FIR करने का निर्देश दिया गया साथ ही पुलिस विभाग को फोर्स उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

    उपायुक्त जामताड़ा ने कहा कि जो ऑफिसर को जी जिम्मेदारी दी गई उसे ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करें साथ ही कहा कि जो ऑफिसर बैठक में आए वे डिसीजन लेने में सक्षम हो।सम्बन्धित पदाधिकारी को रेलवे साइडिंग में कोयला चोरी ना हो सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिया गया।

    एस0पी0 माइन्स चितरा, देवघर से रेलवे साइडिंग जामताड़ा लाने के लिए योग्य वाहनों का उपयोग, तिरपाल से ढंक कर कोयला का प्रेषण करने, रेडियम युक्त पट्टी लगाने का निदेश महाप्रबंधक एसपी माइन्स चितरा को दिया। रास्ते में नहीं हो कोयला की चोरी इसका ध्यान रखें।

    उपायुक्त ने कहा की वन कटाई की सूचना मिलते ही सम्बन्धित विभाग के लोग छापेमारी कर लोगों को पकड़ने और जेल भेजने की कार्रवाई करें। किसी भी हालत में वन कि कटाई ना हो सम्बन्धित सुनिश्चित करेंगे।

    इस मौके पर अपर समाहर्ता श्री सुरेंद्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पाण्डेय,पुलिस उपाधीक्षक श्री संजय कुमार सिंह, ज़िला खनन पदाधिकारी श्री राजाराम प्रसाद, महाप्रबंधक एस पी माइन्स चितरा एवं सर्व श्री ईसीएल पाण्डेश्वर क्षेत्र,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नाला, सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र के जलगांव में दर्दनाक सड़क हादसा: पपीते से लदा ट्रक पलटने से 15 मजदूरों की मौत
    Next Article अवैध महुआ शराब गोदाम का उद्भेदन, करीब 300 लीटर शराब बरामद, 1 गिरफ्तार

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    June 24, 2026

    टाटा स्टील वेतन समझौता: कर्मचारियों को मिलेगा MGB लाभ

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.