Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नाला प्रखंड के जामदेही में कोरोना वाॅरियर्स प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ दीपशिखा रमानी द्वारा सामुदायिक पुस्तकालय का किया गया शुभारंभ
    Breaking News झारखंड

    नाला प्रखंड के जामदेही में कोरोना वाॅरियर्स प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ दीपशिखा रमानी द्वारा सामुदायिक पुस्तकालय का किया गया शुभारंभ

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 13, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ■ *नाला प्रखंड के जामदेही में कोरोना वाॅरियर्स प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, कुण्डहित डाॅ दीपशिखा रमानी तथा फतेहपुर प्रखंड के अगैया पंचायत अंतर्गत सरमुण्डी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी नाला डाॅ नादिया नंद मंडल द्वारा सामुदायिक पुस्तकालय का किया गया शुभारंभ।*

    ■ *वैचारिक तौर पर जामताड़ा को बदलने व शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में उपायुक्त महोदय द्वारा किये गये पहल की सराहना की*

    आज दिनांक 13 फरवरी 2021 को उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी, जामताड़ा श्री फ़ैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) के निदेशानुसार फतेहपुर एवं नाला प्रखंड में सामुदायिक पुस्तकालय का शुभारंभ कोरोना वाॅरियर्स के द्वारा किया गया। इस क्रम में नाला प्रखंड के जामदेही में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, कुण्डहित डाॅ दीपशिखा रमानी तथा फतेहपुर प्रखंड के अगैया पंचायत अंतर्गत सरमुण्डी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी नाला डाॅ नादिया नंद मंडल द्वारा सामुदायिक पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया।

    नाला प्रखंड के जामदेही में डाॅ दीपशिखा रमानी ने सामुदायिक पुस्तकालय के शुभारम्भ पर सभी को शुभकामनाएं दीं।साथ ही कहा कि पिछला लगभग एक साल पूरी दुनिया के लिए काफी परेशानी भरा रहा है। कोरोना महामारी के चलते हर क्षेत्र प्रभावित हुआ है। इससे बच्चों की पढ़ाई भी अछूती नहीं रही। संक्रमण की वजह से क्लासरूम के दरवाजें बंद हो गए। इंटरनेट पर पढ़ाई शुरू हो गई।
    ऐसे में उपायुक्त महोदय के सोच व पहल से जिले में अधिष्ठापित किये जा रहे सामुदायिक पुस्तकालय एक बेहतर आयाम दे रहा है। उन्होंने पुस्तकालय के माध्यम से छात्रों को पढाई करने व अपने समय का सदुपयोग करने हेतु प्रेरित किया।वहीं इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी नाला श्री कौशल कुमार ने भी संबोधित किया।साथ ही कहा कि अब यह आपकी सम्पत्ति है, उपायुक्त महोदय के पहल से जामताड़ा जिले में पुस्तकालय का एक जाल बिछाया जा रहा है जिसका सकारात्मक परिणाम आगामी वर्षों में दिखाई देगा।

    वहीं फतेहपुर के सरमुण्डी में सामुदायिक पुस्तकालय का शुभारंभ के उपरांत छात्रों को पढने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि जिले में उपायुक्त महोदय के पहल पर पुस्तकालय का अधिष्ठापन होना गौरव की बात है। प्रत्येक पंचायत में सामुदायिक पुस्तकालय खुलने से स्थानीय छात्र छात्राओं को काफी सहूलियत हो रही है। छात्र आगामी बोर्ड परीक्षा की तैयारी पुस्तकालय में कर रहे हैं। प्रत्येक शनिवार/रविवार को पुलिस अधिकारी छात्रों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुलझाएंगे साथ ही मार्गदर्शन भी करेंगे। इससे छात्रों को होने वाली परीक्षाओं के लिए तैयारी करने में मदद मिल रही है। उन्होंने सभी को पुस्तकालय का सदुपयोग करने हेतु प्रेरित किया।
    इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी फतेहपुर श्री मुकेश बाउरी ने भी संबोधित किया। उन्होंने छात्रों, युवाओं, उनके अभिभावकों को शिक्षा के महत्व को समझाया व कहा कि सफलता का कोई शॉर्ट-कट नहीं होता है, उसके लिए जी-जान लगाकर मेहनत करनी होती है।

    इस मौके पर दोनों स्थलों पर उपरोक्त के अलावे पुस्तकालय कार्यकारिणी समिति के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं छात्र छात्राएँ सहित अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक, समग्र शिक्षा, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, मध्याह्न भोजन की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
    Next Article जमशेदपुर पूर्वी विधायक सरयु राय पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी ने बोला हमला

    Related Posts

    हर घर नल-जल योजना बनी मुसीबत! पाइपलाइन बिछाने के नाम पर सड़कें तबाह, दलदल में फिसल रहे ग्रामीण

    May 10, 2026

    28 साल से पुनर्वास की राह देख रहे चाटीकोचा के विस्थापित, टेलिंग पॉन्ड की धूल और रेडिएशन पर बढ़ी चिंता

    May 10, 2026

    दिनदहाड़े माइक्रो फाइनेंस कर्मी से डेढ़ लाख की लूट, विरोध पर अपराधियों ने की फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

    May 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    हर घर नल-जल योजना बनी मुसीबत! पाइपलाइन बिछाने के नाम पर सड़कें तबाह, दलदल में फिसल रहे ग्रामीण

    28 साल से पुनर्वास की राह देख रहे चाटीकोचा के विस्थापित, टेलिंग पॉन्ड की धूल और रेडिएशन पर बढ़ी चिंता

    दिनदहाड़े माइक्रो फाइनेंस कर्मी से डेढ़ लाख की लूट, विरोध पर अपराधियों ने की फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

    मेघाहातुबुरु में दर्दनाक घटना: ठेका मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

    क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन लिमिटेड में आरडी टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर के चार प्रशिक्षुओं का चयन

    शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में उपायुक्त सख्त, किताब वितरण में लापरवाही पर 7 बीपीओ को शो-कॉज

    सिदगोड़ा के बागुनहातु में घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष, पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने ब्ल्ड बैंक की पूरी टीम को किया सम्मानित।

    बढ़ती गर्मी में राहत: पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने निजी टैंकर से निःशुल्क पेयजल सेवा शुरू की

    कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में संगठन विस्तार और मजबूती पर जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.