Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लाधना डैम में विभिन्न सुविधाओं के लिए डीपीआर तैयार करने का निदेश
    Breaking News झारखंड

    लाधना डैम में विभिन्न सुविधाओं के लिए डीपीआर तैयार करने का निदेश

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 11, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ■ *जिले के अविकसित पर्यटन क्षेत्रों को विकसित कर पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु पर्यटन संवर्धन समिति की जिला स्तरीय बैठक उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री फ़ैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में संपन्न।*
    ■ *पर्वत विहार के सौन्दर्यीकरण को लेकर उपायुक्त ने दो टूक कहा- पार्क में बेहतर सुविधाएं बहाल कर आकर्षक बनाएं,अन्यथा टेंडर किसी अन्य को दें।*

    ■ *लाधना डैम में विभिन्न सुविधाओं के लिए डीपीआर तैयार करने का निदेश*

    ■ *जामताड़ा के पर्यटन स्थलों को संरक्षित व विकसित करने हेतु उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को मिला निदेश*

    आज दिनांक 11 नवम्बर 2020 समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी सह जिला पर्यटन संवर्धन समिति के अध्यक्ष श्री फैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक आहूत की गई।

    बैठक में जिले के पर्यटन स्थलों के संवर्धन हेतु किये जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तार से समीक्षा किया।

    *लाधना डैम को लेकर डीपीआर बनाने का निदेश*

    उपायुक्त द्वारा लाधना डैम में क्या क्या निर्माण किया गया है। किस प्रकार की व्यवस्थाओं का होना जरूरी है आदि बिन्दुओं पर विमर्श कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

    उपायुक्त द्वारा लाधना डैम के लिए डीपीआर बनाने का निदेश संबंधित पदाधिकारी को दिया। कहा कि लाधना डैम क्षेत्र में प्लान्टेशन करने, मुख्य द्वार, पैदल पथ का निर्माण, चिल्ड्रेन पार्क, दुकानें, पार्किंग एरिया, गेस्ट हाउस आदि की व्यवस्था होने से पर्यटकों की भीड़ लगेगी। जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी प्राप्त हो सकेगा वहीं सरकार को राजस्व की प्राप्ति भी होगी।

    *पर्वत विहार के रेनोवेशन करने हेतु निदेश*

    वहीं उन्होंने पर्वत विहार को लेकर निदेश दिया कि पार्क को अच्छे से रंगरोहन, रिपेयरिंग, प्लान्टेशन, झूला, फाउंटेन, बेहतर लाइटिंग सभी कार्य करें। उन्होंने खास कर छोटे छोटे बच्चों के सुविधाओं का ख्याल रखते हुए व्यवस्था करने पर जोर दिया। अगर वर्तमान एजेंसी नहीं कर पा रही है तो टेंडर को रद्द करते हुए किसी अन्य को दिया जाय।

    *सी एवं डी कैटिगरी में जिले के पर्यटन स्थल को किया गया है शामिल*

    ज्ञात हो कि जामताड़ा जिले में राज्य स्तरीय टूरिस्ट स्पॉट के अंतर्गत 5 पर्यटन स्थल चिन्हित है। राज्य स्तरीय सी कैटेगरी में लाधना डैम तथा देवेलेश्वर धाम है, वहीं पर्वत विहार पार्क, मलांचा पहाड़, सिंहवाहिनी मंदिर को डी केटेगरी में सम्मिलित किया गया है।

    *लाधना व पर्वत विहार के संवर्धन होने से स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार का भी सृजन होगा*

    उपायुक्त ने कहा कि जामताड़ा मुख्यालय से पर्वत विहार एवं लाधना डैम की दूरी अधिक नहीं है। ऐसे में दोनों स्थानों पर्वत विहार एवं लाधना डैम का सौन्दर्यीकरण होना बहुत आवश्यक है इस संबंध में पूर्व में भी बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है। पर्यटन स्थल का विकास होने से जहां जामताड़ा जिला का सुन्दर छवि राज्य पटल पर अंकित होगा वहीं स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार का भी सृजन होगा तथा इन सब स्थलों का संवर्धन होने से सालों भर यहां पर्यटकों का आवगमन होगा।

    वहीं बैठक में उपायुक्त द्वारा पर्यटन मद के अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं में किए गए कार्यों तथा संचालित कार्यों का उपायुक्त द्वारा समीक्षा किया।

    भवन प्रमंडल अभियंता द्वारा बताया गया कि देवलवाड़ी, नारायणपुर, करमाटांड, नारायणपुर कोरिडीह, में शेड, स्टेज एवं टॉयलेट का निर्माण किया गया है।

    *संचालित योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश*

    इसके अतिरिक्त उन्होंने सांसद मद, विधायक मद, अनाबद्ध निधि, मुख्यमंत्री विकास योजना, पर्यटन, विकास शाखा द्वारा संचालित योजना का भी समीक्षा किया गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
    उपायुक्त जामताड़ा द्वारा उक्त मद से संचालित योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

    *इनकी रही उपस्थिती*

    मौके पर उप विकास आयुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा (भा.प्र.से.), वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री बंकर अज्यिकं देवीदास, डीआरडीए निदेशक श्री रामवृक्ष महतो, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल श्री पंकज कुमार, कार्यपालक अभियंता विशेष प्रमंडल श्री जितेंद्र कुमार, लिपिक श्री ओम कृष्ण ठाकुर, श्री मधु कुमार सहित अन्य सम्बन्धित उपस्थित थे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार में एनडीए की जीत पर भाजपा नेता दीपू सिंह ने समर्थकों के साथ मनाया जश्न
    Next Article उप विकास आयुक्त द्वारा जामताड़ा प्रखंड के चेंगायडीह में सामुदायिक पुस्तकालय खोले जाने वाले स्थल का निरीक्षण किया गया

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.