

कुंडहित/जामताड़ा: शनिवार को सखी मंडल की दीदी द्वारा घर-घर जाकर सर्वे किया गया!इसी के तहत भाल्को गांव में एडब्ल्यू झुमा कर्मकार द्वारा सर्वे किया गया!इस संबंध में एडब्ल्यू ने कहा कि सर्वे के तहत घर- घर जाकर पता किया जा रहा है कि योग्य लाभूकों का राशन कार्ड,जॉब कार्ड, प्रधानमंत्री आवास,पेंशन आदि है या नही!कहा सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं में लोगों को जोड़ने के लिए सर्वे किया जा रहा है! मौके पर सहयोगी बापी गोप भी मौजूद थे!

