Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वच्छता सर्वेक्षण में जमशेदपुर का स्थान 2021 में 12वां और 2022 में 18वां से पिछड़कर 2023 में 43वां पर चला जाना चिंता का विषय : सरयू राय
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    स्वच्छता सर्वेक्षण में जमशेदपुर का स्थान 2021 में 12वां और 2022 में 18वां से पिछड़कर 2023 में 43वां पर चला जाना चिंता का विषय : सरयू राय

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    स्वच्छता सर्वेक्षण में जमशेदपुर का स्थान 2021 में 12वां और 2022 में 18वां से पिछड़कर 2023 में 43वां पर चला जाना चिंता का विषय : सरयू राय

    जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय का संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि
    स्वच्छता सर्वेक्षण में जमशेदपुर का स्थान 2021 में 12वां और 2022 में 18वां से पिछड़कर 2023 में 43वां पर चला जाना चिंता का विषय है। इसके कारणों की समीक्षा होनी चाहिए और जमशेदपुर के विकास, स्वच्छता और जनसुविधाओं के संबंध में एक एकीकृत योजना बनाने की जरूरत है। यह बात मैंने विगत 09.01.2024 को जिला स्तरीय योजना चयन समिति की बैठक में रखा था।

     

     

    विधायक श्री राय ने कहा कि इस संबध में मेरे विधानसभा क्षेत्र की 15वें वित्त आयोग की राशि से 28 करोड़ 16 लाख की लागत से 17 बड़ी और महत्वपूर्ण योजनाएं क्रियान्वित होंगी। साथ ही क्षेत्र की 191 सड़क परिवहन की योजनाएं और 334 नागरिक सुविधा की योजनाएं योजना चयन समिति की बैठक में रखा है, निधि उपलब्धता के आधार पर इनका क्रियान्वयन होगा। फिलहाल इस मद में 18 करोड़ 68 लाख रु. उपलब्ध है। मैं प्रयास करूंगा उपर्युक्त सभी योजनाओं का प्राक्कलन तैयार हो जाए तो मैं सरकार पर इसकी संपूर्ण राशि की स्वीकृति के लिए दबाव डालूंगा।

     

     

    उल्लेखनीय है कि मेरे क्षेत्र में मेरे प्रयास से पथ निर्माण विभाग से अबतक 18 करोड़ की लागत की सड़क निर्माण के योजनाओं की स्वीकृति प्राप्त हुई है जिसके आधार पर इनका क्रियान्वयन हो रहा है। योजना चयन समिति की बैठक में मैंने दोहराया कि जमशेदपुर के विकास की योजनाएं एकीकृत होनी चाहिए, टुकड़े-टुकड़े में नहीं। मेरे क्षेत्र में बिहारी घाट से लेकर जिला स्कूल घाट तक नदी किनारे के विकास की करीब 2 हजार फीट लंबी योजनाएं स्वीकृत हुई हंै। इनपर करीब 2.5 करोड़ रुपए का काम होगा। दूसरे चरण में बागुनहातु, लालभट्टा और पांडेय भट्टा में नदी के किनारों को विकसित करने की योजना पर काम हो रहा है। इसके लिए सर्वे आरंभ हो गया है। इसी तरह नदी में गिरने वाले नालों को साफ करने के लिए 32.53 करोड़ रुपए की योजनाएं स्वीकृत हुई हंै।

     

     

     

    मेरा स्पष्ट मत है कि जमशेदपुर के विकास के लिए हम नाला आधारित योजना बनाएं। इसके लिए मैंने उपायुक्त, जमशेदपुर को डेªेनेज मैप उपलब्ध कराने के लिए कहा है, ताकि स्पष्ट हो जाए कि स्वर्णरेखा नदी और खरकई में गिरने वाले नाले शहरी और उद्योग क्षेत्र के किन बिंदुओं से निकल रहे हैं और बीच में इनमें कौन कौन नाले मिल रहे हैं। बरसात का मौसम आने से पहले इन नालों की उढाई हो जाए तो बारिश का पानी असानी से निकल जाएगा और मुहल्लों में नहीं घुसेगा। मैंने यह बात भी दोहराया कि जमशेदपुर के आसपास के मानगो, कपाली, आदित्यपुर, जुगसलाई और बागबेड़ा की भी एकीकृत योजना बननी चाहिए और ग्रामीण तथा शहरी विकास से उपलब्ध निधि का एकीकृत उपयोग होना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान के तहत दो प्रचार रथ को उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
    Next Article झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को ईडी ने फिर किया तलब, तय की नई तारीख

    Related Posts

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    June 4, 2026

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    June 4, 2026

    मेघालय से विश्व पर्यावरण दिवस: प्रकृति-प्रेमी जीवनशैली

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    गिरती पत्रकारिता: आईना कब तक तोड़ोगे!

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    मेघालय से विश्व पर्यावरण दिवस: प्रकृति-प्रेमी जीवनशैली

    पर्यावरणीय संकट: समाधान की ओर बढ़ते कदम

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़के ग्रामीण, ग्रामसभा ने रुकवाया काम

    एमजीएम अस्पताल को जल्द मिलेगी निर्बाध पेयजल आपूर्ति, उपायुक्त ने निर्माणाधीन वाटर टावर का किया निरीक्षण

    अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा और आलोक संस्था की बैठक, सामाजिक उत्थान पर हुई चर्चा

    चालान विवाद पर बवाल: युवक ने एसएसपी कार्यालय पहुंच जताया विरोध, वायरल वीडियो से बढ़ी हलचल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.