Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर की बेटी निशि सिंह मुंबई में फिल्मों में कर रही है हीरोइनों का मेकअप पप्पू सरदार को मुंबई की मायानगरी में होना चाहिए: निशि सिंह
    Headlines सिनेमा

    जमशेदपुर की बेटी निशि सिंह मुंबई में फिल्मों में कर रही है हीरोइनों का मेकअप पप्पू सरदार को मुंबई की मायानगरी में होना चाहिए: निशि सिंह

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaApril 13, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर। यशराज बैनर की डॉ चंद्रप्रकाश दिवेदी द्वारा निर्देशित, अक्षय कुमार की आने वाली बड़ी फिल्म पृथ्वीराज में मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतने वाली मानुषी छिल्लर (हीरोइन) का हेयर स्टाइल, अमित राय के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार की दूसरी बड़ी फिल्म ओह माई गॉड 2 की हीरोइन यामी गौतम का मेकअप, कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी अभिनीत फिल्म भूल भुलैया में कियारा आडवाणी (हीरोइन) का हेयर स्टाइल, धर्मा प्रोडक्शंस बैनर की बड़ी फिल्म योद्धा की हीरोइन साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी हसीना राशि खन्ना का हेयरस्टाइल और जुग जुग जियो फिल्म की हीरोइन कियारा आडवाणी का लिए हेयर स्टाइल जमशेदपुर की बेटी निशि सिंह कर रही हैं। इससे पहले भी निशि ने फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जोहर की फिल्म धड़क में श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी (हीरोइन) और शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर (हीरो) सहित गुडडू रंगीला एवं यह लाल रंग आदि दर्जनों हिट फिल्मों में मेकअप एवं हेयर स्टाइल का काम कर चुकी हैं। दिल्ली में 7 साल और अमेरिका में 6 माह तक मेकअप का प्रशिक्षण लेकर एवं फिल्मों के हीरो एवं हीरोइन का मेकअप कर जमशेदपुर का नाम रोशन करने वाली निशि का जन्म शहर के बिरसानगर में हुआ हैं। प्रारंभिक शिक्षा से लेेकर ग्रेजुएट तक शहर के ग्रेजुएट कॉलेज में ही शिक्षा प्राप्त करने वाली निशि वर्तमान में मुंबई और दिल्ली में रह रही हैं। निशि के नाना-नानी एवं माता-पिता शहर के बिरसानगर में रहते हैं। वह अपने नाना-नानी एवं माता-पिता से मिलने शहर आयी हुई हैं। निशि शहर के ही चर्चित सिने तारिका माधुरी दीक्षित के प्रशंसक पप्पू सरदार से मिलने साकची स्थित मनोहर चाट दुकान में पहुॅची और पप्पू से मिलते ही कहा कि अरे यार तुम यहां क्या कर रहे हो, तुम्हें तो कहीं और यानि की बॉलीवुड में होना चाहिए था। निशि ने पप्पू को मुंबई आने का आमंत्रण भी दिया। चार साल तीन माह पहले वह पप्पू सें मिली थी तब भी उसे मुंबई बॉलीवुड में जाने के लिए कहा था। यहां उसने बातचीत के दौरान बताया कि पप्पू सरदार को जमशेदपुर शहर में नहीं मुंबई की मायानगरी यानि की फिल्मी दुनिया में होना चाहिए था। वही जमशेदपुर शहर छोड़ने से साफ इंकार करते हुए पप्पू सरदार ने कहा कि निशि का अपनापन हैं, जो मुंबई बॉलीवुड में आने के लिए हमेशा बुलाती रहती हैं। माधुरी दीक्षित के प्रति पप्पू सरदार की दिवानगी की प्रशंसा करते हुए निशि ने कहा कि शहर के ही चर्चित सिने तारिका माधुरी दीक्षित के प्रशंसक पप्पू सरदार से संबंधित कई जानकारियां उसने सोशल मीडिया के माध्यम से पहले ही एकत्रित कर रखी हैं। निशि ने बताया कि उसके नाना रामलखन सिंह टेल्को में कार्यरत एवं पिता अजय कुमार सिंह सरकारी शिक्षक थे, दोंनों सेवानिवृत हो गये हैं। उसने बताया कि पांच फिल्म क्रमशः पृथ्वीराज, ओह माई गॉड 2, भूल भुलैया, योद्धा और जुग जुग जियो फिल्म दो से तीन माह मे रीलिज होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में महंगाई 17 महीने की ऊंचाई पर पहुंची, मार्च में रिटेल महंगाई दर 6.95% रही, घरों का बिगड़ा बजट
    Next Article सीएम की गैर मौजूदगी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के अधिकारियों की ली मीटिंग, विपक्ष ने साधा निशाना

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.