Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीएम की गैर मौजूदगी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के अधिकारियों की ली मीटिंग, विपक्ष ने साधा निशाना
    Headlines

    सीएम की गैर मौजूदगी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के अधिकारियों की ली मीटिंग, विपक्ष ने साधा निशाना

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaApril 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। खुद को एक पार्टी बताने वाली आम आदमी पार्टी भी अपने रंग दिखाने लग गई है। दरअसल, हुआ यूं कि पंजाब के सीएम की गैर मौजूदगी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के अधिकारियों की मीटिंग ले डाली। पंजाब में चुनाव से पहले ही कांग्रेस और बीजेपी आरोप लगाती रही थी कि सत्ता के बाद भगवंत मान सिर्फ दिखावे के लिए सीएम होंगे, सारा फैसला केजरीवाल ही करेंगे। वाकई यह सच होने लगा है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह राष्ट्रपति से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। उधर, सीएम की अनुपस्थिति में ही केजरीवाल ने पंजाब के अफसरों की मीटिंग ले ली। अब चूंकि केजरीवाल अपनी पार्टी के तो चीफ हैं, लेकिन पंजाब सरकार के नहीं। इसलिए विपक्ष इस मीटिंग पर सवाल उठाने लगा कि किस अधिकार से केजरीवाल ने ये मीटिंग ली? क्या पंजाब के सीएम केजरीवाल हैं? कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इसके लिए केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। विपक्ष के साथ-साथ आम लोगों ने आप के मुखिया को कटघरे में खड़ा किया। जहां नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट करके कहा- “चलने दो आंधियां हकीकत की, न जाने कौन से झोंके से बहरूपियों के मुखौटे उड़ जाएं। वहीं, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि बुरे की आशंका थी बुरा हुआ। उम्मीद से पहले ही अरविंद केजरीवाल ने पंजाब पर कब्जा कर लिया है। भगवंत मान एक रबर स्टैंप हैं, जिसकी पहले से ही उम्मीद थी। अब केजरीवाल ने दिल्ली में पंजाब के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करके इसे सही साबित कर दिया है। हैरान करने वाली बात है कि सीएम भगवंत मान की अनुपस्थिति में अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के आईएएस अधिकारियों को तलब किया। । यह डिफैक्टो सीएम और दिल्ली के रिमोट कंट्रोल को उजागर करता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर की बेटी निशि सिंह मुंबई में फिल्मों में कर रही है हीरोइनों का मेकअप पप्पू सरदार को मुंबई की मायानगरी में होना चाहिए: निशि सिंह
    Next Article विभिन्न पंचायतों में संचालित योजनाओं की अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण

    Related Posts

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    June 22, 2026

    बागशीसा का हेमंत गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    June 22, 2026

    टेम्पो चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू व लूट का सामान बरामद

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    बागशीसा का हेमंत गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    टेम्पो चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू व लूट का सामान बरामद

    नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, लोडेड पिस्टल और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने बैंक के चौकीदार पर किया हमला, दोनों घायल

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    बंगाल बजट: अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित, लाभार्थियों की संख्या घटेगी

    आंतरिक शक्ति का पुंज – योग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.