Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जानें जमशेदपुर की सुर्खियां रात 9:00 बजे
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति शिक्षा

    जानें जमशेदपुर की सुर्खियां रात 9:00 बजे

    News DeskBy News DeskFebruary 22, 2022No Comments10 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के अंतर्गत की गई रैंकिंग सर्वेक्षण में मर्सी अस्पताल तीसरे नंबर पर

    48 घंटे में अवैध रूप से लगाये गये होर्डिग नहीं हटाए तो होगी कार्रवाई: कृष्ण कुमार

    झारखंड मजदूर यूनियन संस्थापक दिवस पर करेगा विरोध रणनीति तैयार

    टाटा समूह अपने संस्थापक दिवस की तैयारियों में विरोधी करेंगे खेला

    कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय की अध्यक्षता में शेल्टर मेजरमेंट कमेटी की बैठक का आयोजन

    चयन प्रतियोगिता में अधिकांश संख्या में फुटबॉल, एथलेटिक्स के उभरते हुए खिलाड़ियों ने विशेष दिलचस्पी दिखाई

    जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति अंतर्गत ऐसे होर्डिग जो बिना अनुमति/अवैध रूप से लगाये गये है एवं उनके द्वारा नोटिस उपरान्त भी कोई संतोषप्रद उत्तर नहीं दिया गया है, को अगले 48 घंटे उपरान्त हटा दिया जायेगा एवं होर्डिग हटाने में व्यय राशि को वसूला जायेगा। इसके अतिरिक्त झारखण्ड नगरपालिका अधिनियम-2011 के सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई भी की जायेगी।

    विदित हो कि जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति क्षेत्रान्तर्गत बिना अनुमति/अवैध रूप से लगाये गए होर्डिंग को स्वतः 48 घंटे के अंदर हटा लेना सुनिश्चित करने हेतु दैनिक समाचारपत्रों में आम सूचना प्रकाशित की गयी थी एवं बिना अनुमति/अवैध रूप से लगाये गए होर्डिग को स्वतः 48 घंटे के अंदर हटा लेने हेतु नोटिस भी चिपकवाया गया था। उक्त के आलोक में अभी तक जिनका जवाब नहीं दिया गया है, उनके होर्डिग हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

    ज्ञातव्य हो कि झारखण्ड नगरपालिका अधिनियम-2011 की कण्डिका 171 (i) में उल्लेखित हैं “कोई भी व्यक्ति/विज्ञापन एजेन्सी नगर आयुक्त या कार्यपालक पदाधिकारी की लिखित अनुमति के बिना नगरपालिका क्षेत्र के अन्दर कोई विज्ञापन/ प्रचार-प्रसार यथा-किसी जमीन, भवन, दिवाल, फ्रेम, छतरी ढाँचा, गाड़ी, निऑन अथवा आकाशीय चिन्ह के ऊपर या उसपर न लगायेगा, न प्रदर्शित करेगा, न चिपकायेगा और न रखेगा, न किसी स्थान में या किसी सार्वजनिक मार्ग अथवा सार्वजनिक स्थान से दिखाई पड़ने वाला कोई विज्ञापन लोकदृष्टि में चाहे वह किसी रीति से हो (इसमें सिनेमा के माध्यम से प्रदषिर्तत कोई विज्ञापन भी शामिल है) प्रदर्शित नहीं करेगा

    झारखंड मजदूर यूनियन संस्थापक दिवस पर करेगा विरोध रणनीति तैयार

    झारखंड मजदूर यूनियन द्वारा विगत 5 वर्षों से टाटा स्टील और उसके अंगीकृत इकाइयों में दलितों मजदूरों के साथ हो रहे शोषण और सीधे बहाली की मांग को लेकर
    आंदोलन करते आ रहे हैं बावजूद अभी तक इसमें पूर्ण रूप से सफलता नहीं मिल पाई है इसी मामले को लेकर पिछले वर्ष 3rd मार्च को झारखंड मजदूर यूनियन के बैनर तले विरोध प्रदर्शन और सभा की गई थी अब एक बार फिर टाटा स्टील दलित निबंधित कर्मचारी पुत्र संघ और झारखंड मजदूर यूनियन आंदोलन की रणनीति तैयार की है प्रेस वार्ता आयोजित कर झारखंड मजदूर यूनियन केंद्रीय अध्यक्ष दुलाल भुइयां ने कहा की कंपनी 1 सप्ताह में इनकी मांगों पर वार्ता नहीं करती है तो सबसे पहले रांची में राज्यपाल भवन में राज्यपाल के समक्ष अपनी बातों को रखेंगे इसके बाद दिल्ली में राष्ट्रपति और फिर मुंबई टाटा स्टील कंपनी कार्यालय पहुंचकर रतन टाटा को अपनी बातों से अवगत कराएंगे इसके बावजूद भी किसी प्रकार की पहल नहीं होती है तो 30 मार्च को जमशेदपुर में भव्य प्रदर्शन किया जाएगा इसके लिए सभी आदिवासी संगठन और विभिन्न राजनीतिक दलों से भी समर्थन करने का अनुरोध किया है।
    टाटा समूह अपने संस्थापक दिवस की तैयारियों में विरोधी करेंगे खेला

    टाटा समूह अपने संस्थापक दिवस की तैयारियों में जोर शोर से जुटा हुआ है. आपको बता दें कि 3 मार्च को टाटा समूह अपने संस्थापक की जयंती पूरे धूमधाम से मनाता है और पूरे देश में फैले समूह के प्रतिष्ठानों को दुल्हन की तरह सजाती है. जमशेदपुर शहर जिसे टाटा साहेब ने बसाया था, और यहीं से समूह की बुनियाद रखी गई थी. इस साल भी समूह अपने संस्थापक की जयंती मनाने की तैयारी में जुटा हुआ है. इसी कड़ी में टाटा समूह जमशेदपुर को दुल्हन की तरह सजाने में जुटा हुआ है. शहर के सभी चौक चौराहों पर आकर्षक लाइटिंग लगाने की जोर- शोर से तैयारियां की जा रही है. एक से बढ़कर एक हाईटेक लाइटिंग से शहर जगमगा रहा है. हालांकि अभी ट्रायल चल रहा है. थर्ड मार्च को टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन और रतन टाटा इसका विधिवत उद्घाटन करेंगे. जिसके बाद शहरवासी एक हफ्ते के लिए परी लोक में चले जाएंगे. जुबिली पार्क से लेकर टाटा स्टील के प्रवेश द्वार और शहर के सभी प्रमुख चौक- चौराहों पर विद्युत सज्जा देखते बन रही है. इसकी तैयारी का जिम्मा जुस्को को सौंपा गया है. जुस्को प्रवक्ता सुकन्या दास ने बताया, कि तय समय पर सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएगी. अभी ट्राइल चल रहा है. कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए तैयारियां की जा रही है. शहर के बाहरी परिवेश को सजाया जा रहा है, ताकि सैलानी और शाहरवासी बाहर से ही शहर की खूबसूरती का नजारा देख सकें, और संस्थापक को अपनी श्रद्धांजलि दे सके.
    सुकन्या दास (प्रवक्ता- जुस्को)

    कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय की अध्यक्षता में शेल्टर मेजरमेंट कमेटी की बैठक का आयोजन
    कार्यालय मानगो नगर निगम में शेल्टर मैनेजमेंट कमेटी की मासिक बैठक का आयोजन किया गया।
    बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा कार्यरत एजेंसी साईं ब्यूटी एंड हेल्थ केयर एवं सेफ अप्रोच के प्रतिनिधि को आश्रय गृह के प्रचार प्रसार हेतु बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, चौक चौराहा आदि जगहों पर पोस्टर बैनर लगाने का निर्देश दिया गया तथा पंपलेट आदि का वितरण कर आश्रय गृह का प्रचार प्रसार कर लोगों को जानकारी देने का निर्देश दिया गया।
    पदाधिकारी ने कहा आश्रय गृह में रखने वाले सभी रजिस्टर को प्रतिदिन अपडेट करने का निर्देश दिया,आश्रय गृह में रहने वाले लोगों की उपस्थिति प्रतिदिन रजिस्टर में दर्ज कराना आवश्यक है
    आश्रय गृह (कुमकुम बस्ती एवं दाई गुटू )के संचालन करने वाले दोनों संस्थाओं के कर्मियों को सख्त निर्देश देते हुए बताया गया कि आश्रय गृह में रहने वाले लोग मादक द्रव्य का सेवन नहीं करने दिया जाए एवं मादक द्रव्य पीकर जो आश्रय गृह के माहौल को खराब करते हो उनके विरुद्ध शिकायत की जाए।
    मानगो नगर निगम क्षेत्र के चौक चौराहों एवं फुटपाथ पर सोने वाले लोगों को रेस्क्यू कर आश्रय गृह ले जाने का निर्देश दिया गया। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि फुटपाथ पर सोने वाले आश्रय विहीन लोगों को शेल्टर होम ले जाने हेतु गाड़ी की व्यवस्था कर आश्रय गृह पहुंचाया जाए।
    दाईगुटू आश्रय गृह में महिलाओं के लिए विभाग द्वारा आवंटित किया गया है एम एवं कुमरूम बस्ती आश्रय गृह पुरुषों के लिए।
    नगर निगम क्षेत्र में चौक चौराहा में रहने वाले शहरी बेघर महिलाओं एवं पुरुषों को आश्रय गृह पहुंचाने का निर्देश दिया गया।
    कार्यपालक पदाधिकारी श्री दीपक सहाय सख्त निर्देश देते हुए कहा किसी भी परिस्थिति में कोई भी पुरुष या महिला रात को सड़क के किनारे या फुटपाथ में सोया ना रहे।
    कार्यपालक पदाधिकारी ने कार्यरत दोनों एजेंसी को शेल्टर होम में सोशल डिस्टेंसिंग एवं कोविड-19 से संबंधित दिशा निर्देशों का अनुपालन करने का निर्देश दिया गया । पदाधिकारी ने कहा दोनों आश्रय गृहों में मास्क, सैनिटाइजर, थर्मल स्कैनर आदि के पर्याप्त व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया और आश्रय गृहों को साफ सुथरा रखने का निर्देश दिया गया।
    पदाधिकारी ने कहा आश्रय गृह में रहने वाले शहरी बेघरों को जो वैक्सीन अब तक नहीं लगाए हैं उन्हें वैक्सीनेशन हेतु टीकाकरण शिविर में आवश्यक रूप से भेजा जाए ।
    इस अवसर पर सीएमएम निर्मल कुमार, कनीय अभियंता सुबोध कुमार , शेल्टर होम के संचालित करने वाले एजेंसी साईं ब्यूटी एंड हेल्थ केयर के स्टेट कोऑर्डिनेटर संजीव कुमार तथा केयरटेकर एवं सेब एप्रोच के प्रतिनिधि मिथुन कुमार एवं केयरटेकर तथा सेंटर मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।

    चयन प्रतियोगिता में अधिकांश संख्या में फुटबॉल, एथलेटिक्स के उभरते हुए खिलाड़ियों ने विशेष दिलचस्पी दिखाई

    झारखंड सरकार के पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सौजन्य से और जिला प्रशासन पूर्वी सिंहभूम के तत्वाधान में विगत 21 फरवरी से 24 फरवरी 2022 तक एथलेटिक्स, फुटबॉल, बैडमिंटन और वॉलीबॉल खेल हेतु चार दिवसीय राज्य में स्थित आवासीय एवं डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्रों में प्रवेश हेतु नव प्रशिक्षण के चयन के लिए जमशेदपुर के टिनप्लेट स्टेडियम में जिला स्तर पर आयोजन किया है। चयन प्रतियोगिता के दूसरे दिन आज जमशेदपुर, पोटका, बोड़ाम, पटमदा, घाटशिला और मुसाबनी के 10 वर्ष से 12 वर्ष के बीच के बालक बालिकाओं ने लगभग 158 की संख्या में भाग लिया जिसमें 56 बालक और 9 बालिकाओं कुल 56 खिलाड़ियों ने निर्धारित मानदंडों को सफलतापूर्वक पूरा करते हुए आयोजित बैटरी टेस्ट के सभी पांच जांच परीक्षा में भाग लिया। शेष खिलाड़ी निर्धारित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। कुछ खिलाड़ी ओवर एज व अंडरेज की वजह से भाग लेने से वंचित रह गए। आज के चयन प्रतियोगिता में अधिकांश संख्या में फुटबॉल, एथलेटिक्स के उभरते हुए खिलाड़ियों ने विशेष दिलचस्पी दिखाई जबकि वॉलीबॉल और बैडमिंटन में खिलाड़ियों की उपस्थिति संतोषजनक रही। कल दिनांक 23 फरवरी 2022 को चयन प्रतियोगिता का तीसरा दिन है ।इस दिन बालक और बालिका वर्ग के बैडमिंटन और वॉलीबॉल के चयनित खिलाड़ियों के लिए विशेष खेल कौशल जांच प्रतियोगिता निर्धारित है। प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बैटरी टेस्ट का समय है जबकि 12:00 बजे के बाद बैडमिंटन और वॉलीबॉल के लिए निर्धारित है । आगामी दिनांक 24 फरवरी 2022 को प्रतिभा चयन प्रतियोगिता के चौथे दिन एथलेटिक्स और फुटबॉल खेल के बालक एवं बालिका वर्ग के चयनित खिलाड़ियों के लिए ” विशेष कौशल ” जांच परीक्षा होनी सुनिश्चित है। चयनित खिलाड़ियों की सूचना उनके मोबाइल नंबर पर आयोजन समिति के द्वारा दी जाएगी।
    आज के सफल आयोजन में विभिन्न खेलों के 12 विशेषज्ञों के अलावा जिला के 10 शारीरिक शिक्षकों को प्रतिनियुक्त किया गया जिसमें मुख्य रूप से खेल शिक्षिका हिमाद्री मुर्मू , सीमा कुमारी, मोना भूमिज, खेल संयोजक एस के शर्मा, जय कांत प्रसाद सिंह, एस कुमार, शशिकांत सिंह, अमरनाथ शर्मा, संजय कुमार, खेल प्रशिक्षक केके ठाकुर, तकनीकी अधिकारी एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एन सी देव, जहाँआरा बेगम, एन कुमार, सेवानिवृत्त शिक्षक डब्लू रहमान, डे बोर्डिंग प्रशिक्षिका वॉलीबॉल की सुप्रभा पंडा, हैंडबॉल प्रशिक्षिका- कविता कुमारी, कोच- संतोष कुमार चौबे ,कोच – वैक्सन स्मिथ, कोच- अनीश लकड़ा विशेष अतिथि के रुप में सम्मिलित हुए। जिला खेल कार्यालय के नवीन कुमार, अजय कुमार, ऋषिकेश बारिक, गौरव घोष, नितेश जॉन टोपनो और मनोज कुमार ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए चयन प्रतियोगिता में अहम योगदान दिया।

    जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के अंतर्गत की गई रैंकिंग

    जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के गाइडलाइन के अंतर्गत सिटीजन इंगेजमेंट प्रणाली के तहत शहर के विभिन्न संस्थाओं की स्वच्छ रैंकिंग की गई है। इस क्रम में विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार के मार्गदर्शन में शहर के विभिन्न संस्थाओं जैसे स्कूल, बाजार समिति, होटल, आवासिया कल्याण संघ, अस्पताल और सरकारी कार्यलय का मूल्यांकन करने के लिए कमिटी बनाई गई और संस्थाओं को स्वच्छ रैंक दिया गया।
    मूल्यांकन में स्थान पाने के लिए विभिन्न संस्थाओं को निम्न मापदंड का पालन करना है –
    1. कूड़ा अलग-अलग रखने की व्यवस्था हो
    2. कूड़े को चार भागों में अलग जैसे गिला/सुखा/घरेलू खतरनाक/सैनिटरी वेस्ट को अलग रखने की उचित व्यवस्था हो।
    3. परिसर की दीवारें दाग धब्बों से रहित हो एवं परिसर साफ़ हो।
    4. परिसर में 3R संचालित हो।
    5. कर्मचारियों के लिए शौचालय में महिला और पुरुष के लिएअलग-अलग व्यवस्था हो एवं शौचालय साफ हो।
    6. कोविड-19 के दौरान उत्पन्न बायोमेडिकल वेस्ट जैसे ग्लव्स, मास्क इत्यादि अलग से रखने की व्यवस्था एवं उसे नगर निकाय को देने की व्यवस्था हो।
    7. विभिन्न संस्थाओं के सभी कर्मचारियों को पता हो कि नगर निकाय द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में भाग लिया जा रहा है।

    विद्यालय:
    संस्थाओं का नाम प्राप्तांक स्थान

    1. विद्या भारती चिन्मया विद्यालय 595 प्रथम
    2. सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट 552 द्वितीय
    3. केरला समाजम मॉडल स्कूल 552 द्वितीय
    4. लोयला स्कूल 363 तृतीय

    कार्यालय:
    संस्थाओं का नाम प्राप्तांक स्थान
    1. डी सी कार्यालय 535 प्रथम
    2. एस पी कार्यालय 500 द्वितीय
    3. जी एस टी कार्यालय 395 तृतीय

    अस्पताल

    संस्थाओं का नाम प्राप्तांक स्थान
    1 टी एम एच 490 प्रथम
    2. टाटा मोटर्स अस्पताल 430 द्वितीय
    3. मेहरबाई टी एम एच 430 द्वितीय
    4. मर्सी असपताल 365 तृतीय

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपुलिस सप्ताह अभियान के तहत वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
    Next Article स्वामी जी को दीपू सिंह के नेतृत्व में स्वामी सहजानंद सरस्वती कल्याण संस्थान ने किया याद, ब्रह्मर्षि विकास मंच अध्यक्ष महासचिव के साथ भूमिहार  सेना भी हुई रैली में शामिल

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.