Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर: शेयर मार्केट में नुकसान से तनाव, बीटेक छात्र ने फांसी लगाकर दी जान
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर: शेयर मार्केट में नुकसान से तनाव, बीटेक छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर: शेयर मार्केट में नुकसान से तनाव, बीटेक छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र स्थित रामनगर रोड नंबर-7 से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां 23 वर्षीय युवक अंकित शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों के साथ-साथ पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

    मिली जानकारी के अनुसार, अंकित शर्मा बीटेक का छात्र था और अपनी बहन के साथ कदमा में रहता था। उसकी मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उनका इलाज रांची में चल रहा है। गुरुवार रात जब उसकी बहन ने उसे खाना खाने के लिए आवाज दी, तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उसे अनहोनी की आशंका हुई। खिड़की से देखने पर अंकित फंदे से लटका हुआ मिला।

    पड़ोसियों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया

    घबराई बहन ने तुरंत पड़ोसियों को बुलाया। दरवाजा तोड़कर अंकित को नीचे उतारा गया और आनन-फानन में टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

    आर्थिक नुकसान से था तनाव में

    परिजनों के अनुसार, अंकित पिछले कुछ समय से शेयर मार्केट में निवेश कर रहा था, जिसमें उसे करीब 4 से 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ था। इसी आर्थिक नुकसान के कारण वह मानसिक तनाव में था। आशंका जताई जा रही है कि इसी तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया।

    फिलहाल पुलिस इस मामले में यूडी केस दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।

    जमशेदपुर: शेयर मार्केट में नुकसान से तनाव बीटेक छात्र ने फांसी लगाकर दी जान
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में नागरिकों की समस्याएं सुनी, कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान, लंबित आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश
    Next Article राजीव रंजन बने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त, झारखंड में 17 IAS अधिकारियों का तबादला

    Related Posts

    भदानीनगर महुआ टोला में ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही से अत्यधिक बिल आने का विरोध किया गया

    July 18, 2026

    जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, नौ गिरफ्तार; 27 मोबाइल, 39 सिम कार्ड और एक टैब जब्त ।

    July 18, 2026

    कोयला क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भदानीनगर महुआ टोला में ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही से अत्यधिक बिल आने का विरोध किया गया

    जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, नौ गिरफ्तार; 27 मोबाइल, 39 सिम कार्ड और एक टैब जब्त ।

    कोयला क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

    जमशेदपुर: बिष्टुपुर बाजार की दो दुकानों में सेंधमारी, करीब 1.90 लाख रुपये नकद लेकर फरार हुए चोर

    हमको पैसा दिलवा दीजिए, नहीं तो हम मर जाएंगे…” : पांच माह से मानदेय नहीं मिलने पर एमजीएम अस्पताल में रो पड़ी महिला होमगार्ड, आत्महत्या की दी चेतावनी

    18 जुलाई: संपूर्ण क्रांति आंदोलन के शहीद छात्रों को दी गई श्रद्धांजलि

    18 जुलाई: संपूर्ण क्रांति आंदोलन के शहीद छात्रों को दी गई श्रद्धांजलि

    साकची टिन शेड फल मंडी में फल की कीमत को लेकर बवाल, मारपीट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    विद्युत विभाग के बरबीघा एसडीओ राहुल कुमार का शराब पीते वीडियो वायरल

    पूर्णिमा साहू ने दिशा बैठक के 21 एजेंडा और 12 जनहित मुद्दों पर उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.