Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर पुलिस ने हथियार आपूर्तिकर्ता को किया गिरफ्तार चार हथियार के साथ 12 कारतूस मोबाइल भी बरामद
    Breaking News Headlines अपराध जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर पुलिस ने हथियार आपूर्तिकर्ता को किया गिरफ्तार चार हथियार के साथ 12 कारतूस मोबाइल भी बरामद

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर पुलिस ने हथियार आपूर्तिकर्ता को किया गिरफ्तार चार हथियार के साथ 12 कारतूस मोबाइल भी बरामद

    जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सिदगोड़ा थाना अंतर्गत आकाशदीप प्लाजा मार्केट से दो अंतरराज्यीय हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

    पुलिस की गिरफ्त में आए तस्करों का नाम अजित बेहरा उर्फ दीपक सुरेश भाटिया उर्फ अजय भाटिया बताया जा रहा है. पुलिस ने इनके पास से चार अवैध देसी कट्टा 12 जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया है.

    इस संबंध में जानकारी देते हुए जमशेदपुर एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि दोनों तस्कर बाहर से आकर यहां किराए में रहते हैं, और यहां के अपराधियों को हथियार सप्लाई करते हैं. फिलहाल जो हथियार उनके पास से बरामद किए गए हैं वह बिहार से लाया गया है. उन्होंने बताया कि एक पिस्तौल की कीमत बिहार के बाजार मूल्य के आधार पर तीन से ₹4000 होती है, जो यहां दुगने दाम पर इनके द्वारा बेचा जाता है.

    उन्होंने बताया कि पिछले 4 सालों से इनके द्वारा यहां के अपराधियों को हथियारों की सप्लाई की जा रही है. हर वक्त अलग-अलग संसाधनों का प्रयोग इनके द्वारा किया जाता है. एसएसपी ने बताया कि यह अपराधी किसे हथियार देने पहुंचे थे कहां से लाए थे सभी की जानकारी मिल गई है. सुरक्षा के दृष्टिकोण से उनके नामों का खुलासा नहीं किया जा रहा है. उनकी गिरफ्तारी को लेकर टीम गठित की गई है,

    जल्द ही उसका खुलासा भी किया जाएगा. बता दें कि एक दिन पूर्व पड़ोसी जिला सरायकेला- खरसावां के गम्हरिया थाना पुलिस ने पश्चिम बंगाल के हथियार सप्लायर को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा है. इधर बुधवार को जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र से हथियार सप्लायर की गिरफ्तारी हुई है.

    छापेमारी दल में डीएसपी विरेंद्र कुमार राम थाना प्रभारी रंजीत कुमार पुलिस अवर निरीक्षक नितेश ठाकुर संजीत कुमार रवि रंजन कुमार राजेश कुमार यादव आदि शामिल थे

    अपराधियों पर शिकंजा कसने में सिदगोड़ा पुलिस को लगातार मिल रही सफलता से पुलिस का मनोबल ऊंचा हुआ है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगणिनाथ सेवा संस्थान गोलमुरी द्वारा एवं रेड क्रॉस के सौजन्य से आयोजित दशम महारक्तदान शिविर में 181 यूनिट रक्त संग्रह
    Next Article जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की साउथ जोन की बैठक खास महल में संपन्न

    Related Posts

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    May 31, 2026

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    May 30, 2026

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    May 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    नारी –एक अनुपम शक्ति

    खुशियां अधूरी: सब कुछ होकर भी क्यों खाली हाथ?

    हिंदी पत्रकारिता: चुनौतियों का यथार्थ और आँकड़ों का संग्राम

    छात्रों को चाहिए भरोसा, नहीं भाषण: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    धर्मांतरण के खिलाफ फिर मुखर हुए चंपाई सोरेन, उठाई संवैधानिक बदलाव की मांग

    मुख्यमंत्री से मिलीं विधायक सविता महतो, चार पुलों के निर्माण की उठाई मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.