Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर सड़क हादसा: इलाज के दौरान पत्नी की भी मौत, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर सड़क हादसा: इलाज के दौरान पत्नी की भी मौत, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर सड़क हादसा: इलाज के दौरान पत्नी की भी मौत, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर शनिवार को सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड गोलचक्कर के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पहले मानगो डिमना रोड स्थित विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी लाला विश्वकर्मा की मौत हो गई थी. अब इलाज के दौरान उनकी पत्नी नीलम शर्मा ने भी दम तोड़ दिया है. इस दोहरी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है. पत्नी की मौत की खबर मिलते ही आक्रोशित परिजन और समाज के लोग बड़ी संख्या में सीतारामडेरा थाना पहुंचे और उचित मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह हादसा प्रशासनिक लापरवाही और यातायात अव्यवस्था का नतीजा है, जिसकी जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए. बताया जा रहा है कि मृतक लाला विश्वकर्मा पेशे से एलआईसी एजेंट थे और परिवार की आजीविका का मुख्य सहारा थे. दंपती के दो छोटे बच्चे हैं, जिनके सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ गया है. घटना के बाद बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल मुआवजा देने, दोषियों पर कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है. फिलहाल पुलिस प्रदर्शनकारियों को समझाने- बुझाने में जुटी हुई है और मामले की जांच की जा रही है.

    जमशेदपुर सड़क हादसा: इलाज के दौरान पत्नी की भी मौत दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदीनानाथ पांडेय ने मजदूर हितों-राजनीति के क्षेत्र में शानदार काम कियाःसरयू राय
    Next Article मनरेगा नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस का धरना

    Related Posts

    खगड़िया में मोबाइल स्नैचर की खतरनाक करतूत, यात्रियों ने पकड़कर 9 किमी तक ट्रेन से लटकाए रखा

    July 11, 2026

    रोटरी क्लब ने शुरू किया वर्षभर चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान

    July 11, 2026

    पेआउट कटौती के विरोध में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    July 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खगड़िया में मोबाइल स्नैचर की खतरनाक करतूत, यात्रियों ने पकड़कर 9 किमी तक ट्रेन से लटकाए रखा

    रोटरी क्लब ने शुरू किया वर्षभर चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान

    पेआउट कटौती के विरोध में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    डीडी बार हमला मामले में मुख्य आरोपी राहुल दुबे गिरफ्तार, निशानदेही पर बरामद हुआ घटना में प्रयुक्त चापड़

    टीम भावना और समय का सम्मान सफलता की कुंजी : ब्रिज किशोर सिंह

    SIR प्रक्रिया तेज करने की मांग: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया का कहर जारी, 12 दिनों में 1,731 मरीज मिले, 6 लोगों की मौत

    गिरिडीह 4 जुलाई से लापता नीरज हाजरा का शव जंगल से बरामद, आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर की फांसी की मांग

    टाटानगर के खास महल में बड़ा हादसा टला, बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया ट्रक

    धनबाद रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 116.5 लीटर विदेशी बीयर जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.