Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर राममय हुआ जमशेदपुर
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धनबाद धर्म रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर राममय हुआ जमशेदपुर

    News DeskBy News DeskJanuary 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर राममय हुआ जमशेदपुर

    साकची में भव्य आयोजन, श्रद्धा और भक्ति का दिखा अद्भुत संगम
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    अयोध्या में भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर जमशेदपुर के साकची स्थित श्रीराम पथ हनुमान मंदिर में सनातन उत्सव समिति द्वारा भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में हजारों रामभक्तों ने हिस्सा लिया और भगवान राम के चरणों में दीप प्रज्ज्वलित कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

    शनिवार, 11 जनवरी की शाम 5 बजे शुरू हुए इस आयोजन में 11 हजार दीपमालाएं प्रज्ज्वलित की गईं, जिससे मंदिर परिसर आलोकित हो उठा। भगवान श्रीराम को 101 किलो लड्डू का भोग अर्पित किया गया, जिसे प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। आयोजन के बाद रंग-बिरंगी आतिशबाजी और भव्य डीजे की धुनों पर भक्त झूम उठे।

     

    समिति के अध्यक्ष चिंटू सिंह और वीर सिंह ने बताया कि पूरे नगर को भगवा ध्वज और पताकाओं से सजाया गया था, जो आयोजन की गरिमा को और बढ़ा रहा था। यह आयोजन रामभक्तों के लिए अद्वितीय साबित हुआ, जहां श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अनोखा संगम देखने को मिला।

     

    इस आयोजन ने लौहनगरी को राममय कर दिया और भक्तों के लिए इसे स्मरणीय बना दिया। इस दौरान विशेष रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रविंद्र जी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष बलबीर मंडल, आजसू नेता अप्पू तिवारी, भाजयुमो अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा, भाजपा ओबीसी अध्यक्ष सागर राय, झामुमो के बिनीत जैसवाल, समेत बड़ी संख्या में रामभक्तों की उपस्थिति रही.

     

    आयोजन को सफल बनाने में सनातन उत्सव समिति के चिंटू सिंह, वीर सिंह, सन्नी सिंह, ललित राव, कुलदीप सिंह, राहुल दुर्गे, अंकित आनंद, हर्ष अग्रवाल, मीरा सिंह, मुस्कान गोराई, श्रद्धा सिंह, सुषमा कुमारी, बबली सोनम, रिया कुमारी, सागर, सुजल कुमार, रोहित कुमार समेत अन्य का उल्लेखनीय योगदान रहा ।

    अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर राममय हुआ जमशेदपुर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकार्रवाई: अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम ने जब्त किए अवैध बालू खनिज परिवहन करते 5 वाहन
    Next Article टाटा स्टील फाउंडेशन ने आदिवासी समुदायों के साथ मिलकर स्थानीय वनस्पति ज्ञान को बढ़ावा देने के लिए ग्रीन थेरेपी कार्यक्रम का आयोजन किया

    Related Posts

    गर्मी के बढ़ते प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए जिले में संचालित सभी कोटि के विद्यालयों में दिनांक 21.04.2026 के प्रभाव से कक्षा संचालन हेतु नई समयावधि जारी

    April 21, 2026

    सांसद कालीचरण सिंह की पहल रंग लाई, चतरा में रेलवे टिकट काउंटर बंद नहीं होगा

    April 20, 2026

    सुवर्णरेखा किनारे 227 किलो का विश्वयुद्धकालीन बम मिला, सेना ने संभाला मोर्चा

    April 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गर्मी के बढ़ते प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए जिले में संचालित सभी कोटि के विद्यालयों में दिनांक 21.04.2026 के प्रभाव से कक्षा संचालन हेतु नई समयावधि जारी

    सांसद कालीचरण सिंह की पहल रंग लाई, चतरा में रेलवे टिकट काउंटर बंद नहीं होगा

    सुवर्णरेखा किनारे 227 किलो का विश्वयुद्धकालीन बम मिला, सेना ने संभाला मोर्चा

    सेंदरा पर्व पर टकराव: वन विभाग की रोक बनाम दलमा राजा की परंपरा, विवाद गहराया

    जमशेदपुर में मछुआ बस्ती के लोगों का प्रदर्शन, सामुदायिक भवन पर कब्जे का आरोप

    डिमना के पास खुला झारखंड का पहला हाथी रेस्क्यू सेंटर, वन्यजीव संरक्षण को बड़ी ताकत

    गोपिबल्लवपुर में चुनावी रणनीति को धार, बाकड़ा अंचल में जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी।

    जमशेदपुर में सियासी घमासान: मेयर पर विधायक सरयू राय का हमला, डीसी को लिखा पत्र

    बांग्ला नववर्ष पर दी मिलानी ने प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन को किया सम्मानित

    कुणाल षाड़ंगी के ट्वीट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान, त्वरित सहायता के दिए निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.