जमशेदपुर रेलवे स्टेशन की पार्किंग बनेगी स्मार्ट और आधुनिक, ‘इन ऑन कंस्ट्रक्शन’ को मिला ठेका
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर रेलवे स्टेशन पर पार्किंग की अव्यवस्था से जूझ रहे यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे प्रशासन ने पार्किंग के संचालन और कायाकल्प का जिम्मा ‘इन ऑन कंस्ट्रक्शन’ नामक निजी कंपनी को सौंप दिया है। कंपनी पार्किंग क्षेत्र को स्मार्ट और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने जा रही है।

आने वाली प्रमुख सुविधाएं:
ऑटोमैटिक टिकट जनरेटिंग सिस्टम सीसीटीवी सर्विलांस और सुरक्षा निगरानी प्रॉपर व्हीकल लाइनिंग और गाइडेंस सिस्टम डिजिटल पेमेंट विकल्प (UPI, कार्ड आदि)nसौर ऊर्जा से चलने वाली प्रकाश व्यवस्था सामाजिक पहल भी करेगी कंपनी इस प्रोजेक्ट की खास बात यह है कि कंपनी केवल व्यवसायिक लाभ पर नहीं, सामाजिक उत्तरदायित्व पर भी काम करेगी।

पार्किंग परिसर में 10 बेड की आवासीय सुविधा गरीबों के लिए हफ्ते में एक दिन नि:शुल्क भोजन का भी प्रावधान लावारिस गाड़ियों को हटाया जाएगा कंपनी पार्किंग में पड़ी पुरानी लावारिस गाड़ियों को हटाने की भी पहल करेगी ताकि जगह का सही उपयोग हो सके। रेलवे प्रशासन का यह कदम यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और स्टेशन की छवि सुधारने की दिशा में अहम माना जा रहा है।


