Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवरात और नकदी चोरी
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवरात और नकदी चोरी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवरात और नकदी चोरी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर:बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रोड नंबर-3 में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी की चोरी कर ली। घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। जिस समय चोरी की घटना हुई, उस वक्त घर के मालिक एस.के.एल. दास अपनी पत्नी के साथ धनबाद गए हुए थे और घर में कोई मौजूद नहीं था।

    जानकारी के अनुसार एस.के.एल. दास तीन दिन पहले ही अपनी पत्नी के साथ किसी काम से धनबाद गए थे। उनके दो बेटों में से एक अमेरिका और दूसरा पश्चिम बंगाल में रहता है। घर की देखरेख और रात में सोने की जिम्मेदारी उन्होंने अपने पड़ोसी शंकर सिंह को दी थी।

    बताया जा रहा है कि बुधवार रात शंकर सिंह एक विवाह समारोह में शामिल होने गोविंदपुर चले गए थे। घर खाली पाकर चोरों ने मौके का फायदा उठाया और मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश कर गए। इसके बाद चोरों ने घर के अंदर रखी अलमारी को खंगाल डाला।

    चोरों ने अलमारी में रखे लाखों रुपये मूल्य के स्वर्ण आभूषण और करीब 5 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए।

    घटना की सूचना मिलते ही बागबेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और चोरों की पहचान के लिए जांच पड़ताल की जा रही है।

    बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना लाखों के जेवरात और नकदी चोरी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीताराम डेरा सामुदायिक भवन में बिजली उपभोक्ता विधिक जागरूकता शिविर आयोजित 
    Next Article किराया वृद्धि के विरोध में व्यापारियों का जेएनएसी कार्यालय पर प्रदर्शन, निर्णय वापस लेने की मांग

    Related Posts

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    August 6, 2026

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    August 6, 2026

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन: जमशेदपुर में हजारों युवाओं का जमावड़ा, सुदेश महतो करेंगे उद्घाटन

    मानसून सत्र छोटा लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.