Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला विकास शाखा की समीक्षात्मक बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला विकास शाखा की समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला विकास शाखा की समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    आज दिनांक 16.07.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जिला विकास शाखा (मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, जलछाजन आदि) की समीक्षा हेतु बैठक आहूत किया गया।

    बैठक के क्रम में उपायुक्त द्वारा जिला विकास शाखा के अंतर्गत मनरेगा, पीएम आवास, जल छाजन, माननीय सांसद एवं विधायक निधि के तहत कार्यान्वित योजना/कार्य, अबुआ आवास योजना, पीएम जनमन, बिरसा हरित ग्राम योजना, वीर शहीद पोटो हो खेल विकास एवं अन्य संबंधित विकास योजनाओं की समीक्षा किया।

    बैठक के क्रम में उपायुक्त ने अबुआ आवास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 23- 24 एवं 24-25 में दिए गए लक्ष्य, स्वीकृति, प्रथम/द्वितीय एवं तृतीय किस्त भुगतान, फेल्यर पेमेंट, हाउस कंप्लीशन आदि के संबंध में प्रखंडवार जानकारी ली। उन्होंने लाभुकों के जल्द से जल्द द्वितीय एवं तृतीय किस्त भुगतान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने लाभुकों के आवास निर्माण का लगातार अनुश्रवण करने एवं ससमय किस्त भुगतान के अलावा अन्य बिंदुओं पर समीक्षा किया। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत किए जा रहे कार्यों के प्रगति, आवास प्लस 2 सर्वे आदि की समीक्षा सहित दिए गए लक्ष्यों को पूर्ण करने सहित कई बिंदुओं पर आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया। इसके अलावा पीएम जनमन, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के तहत दिए लक्ष्य को लेकर भी संबंधित को प्रपोजल देने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। वहीं आवास योजना के क्रियान्वयन में शिथिलता बरतने को लेकर करमाटांड़ एवं जामताड़ा के प्रखंड समन्वयक को स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया।

    इसके अलावा उपायुक्त द्वारा मनरेगा के तहत पीडी जेनरेशन, रिजेक्टेड ट्रांजैक्शन, 100 डेज रोजगार, प्रखंडवार योजनाओं की स्थिति, ओल्ड पेंडिंग स्कीम, सोशल ऑडिट, एनएमएमएस, फेज 2, आधार बेस्ड पेमेंट की स्थिति के अलावा इनकंप्लीट वर्क आदि के संबंध में जानकारी ली। उपायुक्त ने समीक्षा के क्रम में सभी गांवों में 05 से अधिक योजनाएं संचालित करने का निदेश दिया। कहा कि मनरेगा के तहत जो लक्ष्य दिए गए हैं उसे हर हाल में पूर्ण करें। वहीं उन्होंने सभी योजनाओं की स्थिति, ओल्ड पेंडिंग स्कीम आदि की समीक्षा कर उसे बंद करने का निर्देश दिया। इसके अलावा बिरसा हरित ग्राम योजना, वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना एवं अन्य सभी योजनाओं में अपेक्षित प्रगति लाने हेतु आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया। इसके अलावा माननीय सांसद एवं माननीय विधायक निधि से संचालित योजनाओं/कार्यों की समीक्षा कर जरूरी दिशा निर्देश दिया।उपायुक्त ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी अधिकारी एवं कर्मी निष्ठावान होकर कार्य करें।

    _*इस मौके पर*_ उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, परियोजना पदाधिकारी मनरेगा एवं पीएम आवास सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर रेलवे स्टेशन की पार्किंग बनेगी स्मार्ट और आधुनिक, ‘इन ऑन कंस्ट्रक्शन’ को मिला ठेका
    Next Article अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की ओर से मना वन महोत्सव….

    Related Posts

    जमशेदपुर में धूमधाम से निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट

    July 16, 2026

    विक्रम शर्मा हत्याकांड: फरार 5 शूटरों पर 2-2 लाख का इनाम, देहरादून पुलिस का बड़ा ए

    July 16, 2026

    धनबाद Slug:-पूटकी BCCL की A-टाइप कॉलोनी में करंट लगने से मालकिन और नौकरानी की मौत

    July 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में धूमधाम से निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट

    विक्रम शर्मा हत्याकांड: फरार 5 शूटरों पर 2-2 लाख का इनाम, देहरादून पुलिस का बड़ा ए

    धनबाद Slug:-पूटकी BCCL की A-टाइप कॉलोनी में करंट लगने से मालकिन और नौकरानी की मौत

    हजारीबाग: मालगाड़ी के वैगन से बोरे में मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस

    चापड़बाजी के फरार आरोपी को उलीडीह पुलिस ने फिल्मी अंदाज में दबोचा, अपहरण की आशंका से मची अफरा-तफरी

    रथयात्रा 2026: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    लोकतांत्रिक मूल्यों का अवमूल्यन: विरोध की मर्यादा पर आनंद सिंह का विश्लेषण

    जगन्नाथ की रथयात्रा: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    लोकतंत्र में विरोध की मर्यादा: सरयू राय प्रकरण ने उठाए गंभीर सवाल

    ओशिवरा इलाके में एक हत्या: पुलिस ने एक घंटे में आरोपी को दबोचा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.