अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की ओर से मना वन महोत्सव….
राष्ट्र संवाद संवाददाता
सारजमदा मध्य विद्यालय, जमशेदपुर में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ,झारखंड के जिला पर्यावरण आयाम की ओर से फलदार वृक्षों को लगाया गया।इस क्रम में आम जामुन,अमरूद,एवं कटहल के पौधे लगाए गए।इस अवसर पर विद्यालय के 200 बच्चे और वहां के शिक्षक उपस्थित थे जिला पर्यावरण आयाम सह प्रमुख वंदना शर्मा,शिक्षिका कुमकुम कुमारी,एवं प्रान्त की पर्यावरण प्रमुख डॉ अनिता शर्मा उपस्थित थे।कक्षा 7 के बच्चों ने पौधों को बचाने की भी जिम्मेदारी ली है।प्रेमनगर के व्यक्ति को भी 10 पौधे बांटे गए,और जरूरत होने पर पौधों के लिए सम्पर्क करने को कहा गया है ।उद्देश्य केवल पौधे लगाने नही बल्कि बचाना भी है।



