Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटा वर्कर्स यूनियन को मिला फॉर्म-बी सर्टिफिकेट, अब रजिस्टर-2 में हुआ आधिकारिक पंजीकरण
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    टाटा वर्कर्स यूनियन को मिला फॉर्म-बी सर्टिफिकेट, अब रजिस्टर-2 में हुआ आधिकारिक पंजीकरण

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 16, 2025Updated:July 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टाटा वर्कर्स यूनियन को मिला फॉर्म-बी सर्टिफिकेट, अब रजिस्टर-2 में हुआ आधिकारिक पंजीकरण

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    रांची/जमशेदपुर, 16 जुलाई टाटा स्टील के कर्मचारियों की सबसे बड़ी प्रतिनिधि संस्था टाटा वर्कर्स यूनियन को आज बड़ा आधिकारिक दर्जा प्राप्त हुआ। यूनियन को झारखंड के रजिस्ट्रार ट्रेड यूनियन प्रदीप रॉबर्ट लकड़ा द्वारा फॉर्म-बी प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। इसके साथ ही यूनियन का नाम झारखंड ट्रेड यूनियन एक्ट के तहत रजिस्टर-2 में विधिवत दर्ज हो गया।

    गौरतलब है कि 2024 में टाटा वर्कर्स यूनियन के चुनाव संपन्न हुए थे, जिसमें संजीव चौधरी उर्फ टुन्नू चौधरी के नेतृत्व में नई कमेटी का गठन हुआ। इसके बाद यूनियन की नई कार्यकारिणी ने चुनावी प्रक्रिया के सभी दस्तावेज राज्य के श्रम विभाग को सौंपे थे। विभागीय जाँच व प्रक्रिया पूरी करने के बाद अब यूनियन को वैधानिक मान्यता भी दे दी गई है।

    रांची में आयोजित एक औपचारिक प्रक्रिया के तहत रजिस्ट्रार ट्रेड यूनियन कार्यालय में यूनियन प्रतिनिधियों को Form B Certificate सौंपा गया। इसके मिलते ही यूनियन को श्रमिक हितों की रक्षा के लिए सभी कानूनी अधिकार भी मिल गए हैं।

    क्या होता है फॉर्म-बी?

    फॉर्म-बी किसी भी ट्रेड यूनियन की वैधता का प्रमाणपत्र होता है, जिसे ट्रेड यूनियन अधिनियम के तहत संबंधित राज्य के रजिस्ट्रार द्वारा जारी किया जाता है। इसके मिलने के बाद यूनियन को आधिकारिक मान्यता प्राप्त होती है और वह औद्योगिक वार्ता, समझौते व श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा जैसे कार्यों में हिस्सा लेने के योग्य होती है।

    संजीव चौधरी ने जताई संतुष्टि

    यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी ने इस मौके पर कहा कि— “यह टाटा वर्कर्स यूनियन के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण है। अब हम पूरी वैधानिकता के साथ अपने श्रमिक भाइयों के हित में कार्य करते रहेंगे। यूनियन की पारदर्शिता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर यह मुहर है।”

    अब रजिस्टर-2 में हुआ आधिकारिक पंजीकरण टाटा वर्कर्स यूनियन को मिला फॉर्म-बी सर्टिफिकेट
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की ओर से मना वन महोत्सव….
    Next Article पेट्रिसिया सैंडिस की अंतिम इच्छा के अनुसार हुआ अंतिम संस्कार, दाह संस्कार के बाद अस्थियों को दफनाया गया

    Related Posts

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम

    May 26, 2026

    पीएम आवास के लाभुक फिर पहुंचे सरयू राय के पास, 31 मई तक चाबी नहीं मिलने पर अनशन की चेतावनी

    May 26, 2026

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर विकास का आह्वान

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम

    पीएम आवास के लाभुक फिर पहुंचे सरयू राय के पास, 31 मई तक चाबी नहीं मिलने पर अनशन की चेतावनी

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर विकास का आह्वान

    उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

    अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

    सरयू राय और रेल यात्री संघर्ष समिति के लोग रेल महाप्रबंधक से बुधवार को मिलेंगे

    CBSE पोर्टल स्थिर: IIT टीम तकनीकी खामियों की जांच में जुटी

    भारत में जनस्वास्थ्य: बाज़ार की पकड़ और ग्रामीण चुनौती

    मुर्शिदाबाद निरुद्ध केंद्र: 3 बांग्लादेशी घुसपैठिए हिरासत में

    जनसांख्यिकी परिवर्तन समिति गठित: अमित शाह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.