Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर: बिष्टुपुर में 3 घंटे के भीतर 20 लाख की चोरी, शहर में मचा हड़कंप
    Breaking News Headlines अपराध जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर: बिष्टुपुर में 3 घंटे के भीतर 20 लाख की चोरी, शहर में मचा हड़कंप

    News DeskBy News DeskDecember 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर: बिष्टुपुर में 3 घंटे के भीतर 20 लाख की चोरी, शहर में मचा हड़कंप

    डीएसपी मनोज ठाकुर ने लिया इसे चुनौती के रूप में कहा शिकंजे में होंगे अपराधी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक एक बार फिर देखने को मिला, जहां महज तीन घंटे के भीतर चोरों ने 20 लाख रुपये के गहनों और एक लाख रुपये नगद चोरी कर लिए। यह घटना शहर के सबसे प्रमुख  इलाके में घटी, जहां चोरी की वारदात से इलाके के लोग दहशत में हैं। जबकि जिला पुलिस प्रशासन ने चुनौती के रूप में लिया है

    बताया जा रहा है कि घटना शाम 7 बजे से 10 बजे के बीच की है, जब जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरन महतो के घर के ठीक बगल स्थित एक घर में परिवार के सदस्य किसी कार्यक्रम में गए हुए थे। इस दौरान चोरों ने घर के पीछे से घुसकर दरवाजों की कुंडी तोड़ी और अलमीराओं से लाखों रुपये के गहने और नकद राशि चुराकर फरार हो गए। चोरी के बाद चोरों ने 1 किलोमीटर दूर गहनों के डिब्बे को फेंक दिया, लेकिन नगद राशि और बाकी कीमती सामान लेकर वे फरार हो गए।

    चोरी की घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए डॉग स्क्वाड को मौके पर भेजा और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारी दावा कर रहे हैं कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

    लोग सवाल उठा रहे हैं  कि शहर के सबसे सुरक्षित और पॉश इलाके में इस तरह की बड़ी चोरी कैसे हुई, क्या पुलिस का खुफिया तंत्र कमजोर पड़ता जा रहा है

    फिलहाल, सीसीआर और डीएसपी मनोज ठाकुर इस पूरे मामले की गहन जांच कर रहे हैं और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है। हालांकि, इस घटना ने शहरवासियों को चिंता में डाल दिया है और पुलिस प्रशासन से अधिक सतर्कता की उम्मीद जताई जा रही है।

    जमशेदपुर: बिष्टुपुर में 3 घंटे के भीतर 20 लाख की चोरी शहर में मचा हड़कंप
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआज गुरुवार को दुमका के कोर्ट कम्पाउण्ड रोड के पास उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे द्वारा भारत सरकार के अग्रणी बैंको मे से एक पंजाब एंड सिंध बैंक की अपनी 1584वीं शाखा का शुभारंभ किया गया।
    Next Article ओडिशा के राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद रघुवर दास का रांची में भव्य स्वागत 

    Related Posts

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    July 22, 2026

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    July 22, 2026

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    चाईबासा में हाथी का आतंक: एक व्यक्ति की जान ली, तीन घर किया क्षतिग्रस्त

    श्रावणी मेले में स्वच्छता पर नगर निगम का विशेष फोकस, 750 सफाई मित्र तीन शिफ्टों में तैनात

    एमटीएमसी में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 150 पौधे

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.