Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता ,कार शोरूम फायरिंग मामले के मास्टरमाइंड सहित तीन अपराधी गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अपराध जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता ,कार शोरूम फायरिंग मामले के मास्टरमाइंड सहित तीन अपराधी गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जमशेदपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता ,कार शोरूम फायरिंग मामले के मास्टरमाइंड सहित तीन अपराधी गिरफ्तार

     

    जमशेदपुर पुलिस ने बीते 17 अगस्त को बिष्टुपुर थाना अंतर्गत हुए कार शोरूम फायरिंग मामले के मास्टरमाइंड सहित तीन अन्य अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधकर्मियों का नाम प्रभात सिंह उर्फ नन्नू सिंह, अभिषेक सिंह उर्फ पंडित, अमन सिंह उर्फ गोलु और शुभम सिंह है. बता दें कि इस मामले में पुलिस ने पूर्व में ही दो अपराध कर्मियों को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था.

     

     

    वहीं बाकी बचे अन्य अपराध कर्मियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. इस संबंध में जानकारी देते हुए जमशेदपुर एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि सिटी एसपी के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल अधिकारियों ने पूरे मामले की गहराई से छानबीन करते हुए घटना के मास्टरमाइंड सहित तीन अन्य अपराध कर्मियों को गिरफ्तार किया है. मास्टरमाइंड प्रभास सिंह है जो सिदगोड़ा का रहने वाला है,

     

     

    जबकि उसके तीन अन्य सहयोगियों में अभिषेक सिंह उर्फ पंडित और शुभम सिंह बिहार के बांका जिले का रहने वाला है. वहीं अमन सिंह उर्फ गोलू देवघर का रहने वाला है. उन्होंने बताया कि इनका मुख्य उद्देश्य भय व्याप्त कर व्यवसाईयों और कारोबारियों से रंगदारी मांगना था. इन्होंने शहर के अन्य व्यवसाययों को भी धमकी दी थी.

     

     

     

    उन्होंने बताया कि गिरफ्त में आए सभी अपराधकर्मी प्रोफेशनल हिस्ट्रीशीटर अपराधी है. सभी के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस ने कार शोरूम में फायरिंग की घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त कार एवं रंगदारी मांगने में प्रयुक्त मोबाइल सहित गिरफ्त में आए अपराध कर्मियों के मोबाइल फोन बरामद किए हैं. पूछताछ के बाद सभी सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article रांची : रिम्स में डॉक्टरों और होमगार्ड्स के बीच जबरदस्त झड़प, दर्जनों घायल
    Next Article मुंबई में दही हांडी उत्सव के दौरान 245 ‘गोविंदा’ घायल

    Related Posts

    निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है : हेमंत सोरेन

    August 8, 2026

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    August 8, 2026

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है : हेमंत सोरेन

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.