Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट का बैंक एकाउंट होगा ब्लॉक, जिला प्रशासन का पीएनबी को निर्देश
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड शिक्षा

    मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट का बैंक एकाउंट होगा ब्लॉक, जिला प्रशासन का पीएनबी को निर्देश

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 15, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट का बैंक एकाउंट होगा ब्लॉक, जिला प्रशासन का पीएनबी को निर्देश

    ◆ भाजपा के पूर्व महानगर प्रवक्ता अंकित आनंद की ट्वीट पर हुई कार्रवाई
    ◆ उपायुक्त के निर्देश पर डीडीसी ने पंजाब नैशनल बैंक के खड़ंगाझार शाखा प्रबंधक को दिया लिखित आदेश

    मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट पर प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। शेल्टर होम में बच्चियों के संग कथित यौन उत्पीड़न, बालश्रम, मारपीट के आरोपों में फ़रार चल रहे हरपाल सिंह थापर, सीडब्ल्यूसी की चेयरमैन पुष्पा रानी तिर्की सहित गीता देवी, आदित्य सिंह थापर, टोनी डेविस सहित अन्य की मुश्किलें दिनों दिन बढ़ रही है। लगतार अभियुक्तों पर नये नये आरोप लग रहे हैं। प्रशासन भी पूरी गंभीरता से सभी आरोपों की जाँच करने में जुटी है। उपायुक्त सूरज कुमार स्वयं शेल्टर होम में बच्चियों संग घटित घटना को लेकर गंभीर हैं। उन्होंने मामले पर त्वरित संज्ञान लेते हुए जाँच के लिए ग्यारह सदस्यीय समिति का गठन किया था जो विभिन्न बिंदुओं पर जाँच में जुटी है। ताज़ा कार्रवाई में पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट के बैंक खाते को फ्रीज़ करते हुए सभी प्रकार के व्यवहार और रोक लगाने संबंधित आदेश जारी किये है। पिछले दिनों जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व प्रवक्ता अंकित आनंद ने मदर टेरेसा ट्रस्ट के संचालक हरपाल सिंह थापर की एक सोशल मीडिया पोस्ट को साझा करते हुए बैंक एकाउंट को फ्रीज़ व ब्लॉक करने की मांग उठाई थी। ग्यारह सदस्यीय जाँच दल का नेतृत्व कर रही एनईपी निदेशक ज्योत्स्ना सिंह की अनुशंसा पर उप विकास आयुक्त (डीडीसी) ने पंजाब नैशनल बैंक के खड़ंगाझार शाखा प्रबंधक को पत्र लिखकर अविलंब मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट के बैंक एकाउंट को ब्लॉक करने का लिखित निर्देश दिया है ताकि सभी प्रकार के ट्रांसेक्शन पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। जाँच टीम के सदस्यों ने ट्रस्ट के संचलको पर लगे उत्पीड़न के आरोपों और चल रही जाँच का हवाला देते हुए यह आदेश जारी किया है। पीएनबी के शाखा प्रबंधक को पिछले तीन वर्षों के एकाउंट ट्रांसेक्शन का विवरण भी उपलब्ध कराने को कहा है। प्रशासन बैंक डिटेल्स के सहारे हरपाल सिंह थापर और पुष्पा रानी तिर्की के मददगारों तक पहुंचने की कोशिश में है। इस मामले में एकाउंट ब्लॉक करने का आदेश जारी होने पर भाजपा नेता अंकित आनंद ने उपायुक्त सूरज कुमार के प्रति आभार जताया है और 11 सदस्यीय जाँच टीम की सक्रियता पर संतोष व्यक्त किया है। वहीं अभियुक्तों की गिरफ्तारी ना होने पर चिंता ज़ाहिर करते हुए अंकित आनंद ने कहा कि शुरुआत में पुलिस तेज़ी से छापेमारी कर रही थी, लेकिन अब जाँच धीमी होती दिख रही है। लोगों के मध्य पुलिस पर कई नेताओं के दबाव और पैरवियों को लेकर भ्रामक चर्चाएं है। भाजपा नेता अंकित आनंद ने कहा कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर सघन छापेमारी के अलावे कुर्की जब्ती की कार्रवाई की दिशा में पुलिस को आगे बढ़ना चाहिए। मीडिया और समाचार के मार्फ़त इश्तिहार सार्वजनिक करनी चाहिए ताकि सामाजिक रूप से भी दबाव बने।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य मंत्री ने लॉक डाउन को लेकर जारी किया दिशा निर्देश जाने क्या क्या खुलेगा कब कब खुलेंगे
    Next Article बंगाल के बाद भाजपा की कलह ने झारखंड की राजधानी के रास्ते जमशेदपुर में दस्तक दी

    Related Posts

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    June 28, 2026

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    June 28, 2026

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    जमशेदपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने धूमधाम से मनाया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव

    चतरा में शादी की खुशियां मातम में बदली, डीजे वाहन पलटने से एक की मौत, तीन गंभीर घायल

    दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन झपटकर फरार बदमाश

    शराब के नशे में चाचा बना हैवान, बहू और 10 वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या

    जमशेदपुर: डबल डाउन बार के बाहर चाकूबाजी का CCTV आया सामने, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

    चाईबासा के टेकराहातू गांव में ग्रामीणों संग नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

    दवा पर भरोसा टूटा तो इलाज का आधार भी डगमगाएगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.