Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर: ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट फ्रॉड का भंडाफोड़, ‘ग्लोबल ट्रैवल्स’ वेबसाइट के जरिये सैकड़ों लोगों से करोड़ों की ठगी
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर: ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट फ्रॉड का भंडाफोड़, ‘ग्लोबल ट्रैवल्स’ वेबसाइट के जरिये सैकड़ों लोगों से करोड़ों की ठगी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर: ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट फ्रॉड का भंडाफोड़, ‘ग्लोबल ट्रैवल्स’ वेबसाइट के जरिये सैकड़ों लोगों से करोड़ों की ठगी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के आज़ाद नगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित जिशु भवन के पास एक बड़े ऑनलाइन फ्रॉड का मामला सामने आया है। ‘ग्लोबल ट्रैवल्स’ नामक वेबसाइट के जरिये शेयर इन्वेस्टमेंट और डेली टास्क के नाम पर सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की गई है।

     

    पुलिस के अनुसार, वेबसाइट लोगों को 1,800 रुपये से लेकर लाखों रुपये तक निवेश करने के लिए प्रेरित करती थी और प्रतिदिन निश्चित रिटर्न तथा टास्क पूरे करने पर बोनस देने का झांसा दिया गया था।

     

    यूजर्स को रोजाना 20 से 25 टास्क दिए जाते थे — जैसे होटल या ट्रैवल एजेंसी की फोटो को 5-स्टार रेटिंग देना, लिंक शेयर करना, या सोशल मीडिया पर प्रमोशनल पोस्ट करना। शुरूआती दिनों में कुछ लोगों को रिटर्न भी मिला, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा और उन्होंने बड़ी रकम लगा दी।

     

    लेकिन अचानक वेबसाइट ने रिडीम और विड्रॉ सिस्टम बंद कर दिया। पैसे निकालने की कोशिश करने पर वेबसाइट पूरी तरह ठप पाई गई। इससे गुस्साए निवेशकों ने आजाद नगर स्थित कंपनी के कथित ऑफिस पर हंगामा और तोड़फोड़ की।

     

    सूचना मिलते ही आजाद नगर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। प्रारंभिक जांच में यह मल्टी-लेवल ऑनलाइन स्कैम प्रतीत हो रहा है।

     

    पुलिस ने सर्वर, बैंक खातों और संबंधित डिजिटल ट्रांजेक्शनों की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि “मामला गंभीर है, तकनीकी जांच के जरिए ठगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।”

     

    प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस ऑनलाइन फ्रॉड की राशि करोड़ों रुपये में बताई जा रही है।

    'ग्लोबल ट्रैवल्स' वेबसाइट के जरिये सैकड़ों लोगों से करोड़ों की ठगी जमशेदपुर: ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट फ्रॉड का भंडाफोड़
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ने साकची क्लब हाउस में मनाया दीपावली मिलन समारोह
    Next Article घाटशिला उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के समर्थन में ओड़िशा के मुख्यमंत्री मोहन चंद्र मांझी ने की सभा

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.