नववर्ष 2026 जमशेदपुर सांसद श्री बिद्युत बरण महतो ने साझा की खुशियाँ
राष्ट्र संवाद संवाददाता
नववर्ष 2026 के प्रथम दिवस पर जमशेदपुर सांसद श्री बिद्युत बरण महतो ने बिष्टुपुर स्थित प्रधान सांसद कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नागरिकों के साथ खुशियाँ साझा की। इस अवसर पर पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने शॉल, पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया।

श्री महतो ने कहा, यह निस्वार्थ स्नेह और जनता का अपार जनसमर्थन ही मेरी असली शक्ति है। आप सभी का यही विश्वास मुझे दिन-रात जनसेवा के पथ पर डटे रहने की नई ऊर्जा प्रदान करता है। राजनीति मेरे लिए जन-कल्याण का एक पवित्र माध्यम है, और मैं अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए सदैव समर्पित रहूँगा।
उन्होंने ईश्वर से मंगलकामना की कि यह नूतन वर्ष जमशेदपुर परिवार के प्रत्येक सदस्य के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि के नए द्वार खोले। उन्होंने सभी से एक विकसित और सशक्त जमशेदपुर के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया।

