Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » JAMSHEDPUR:पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर की सफलता हेतु पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया जनसंपर्क अभियान
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    JAMSHEDPUR:पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर की सफलता हेतु पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया जनसंपर्क अभियान

    News DeskBy News DeskSeptember 24, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर की सफलता हेतु पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया जनसंपर्क अभियान, 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को सिदगोड़ा सोन मंडप में होगा आयोजन, अपोलो अस्पताल के अनुभवी चिकित्सक करेंगे लोगों की स्वास्थ्य जांच।

    जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देशव्यापी ‘सेवा पखवाड़ा” के तहत शहर की सामाजिक संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन एवं अपोलो अस्पताल, भुवनेश्वर के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 30 सितंबर एवं 1 अक्टूबर को होने वाले दो दिवसीय मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर की सफलता के लिए संस्था की ओर से तैयारी तेज कर दी गयी है। सिदगोड़ा स्थित सोन मंडप परिसर में होने वाले इस जांच शिविर में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने रविवार को संस्था के सदस्यों के संग जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को दो दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने जांच शिविर से संबंधित पत्रक भेंटकर उन्हें शिविर में आने व स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील की। कुणाल षाड़ंगी ने भालूबासा मुखी बस्ती, बिरसानगर क्षेत्र अंतर्गत जोन नंबर 3, 4, 5, 6, 7, संडे मार्केट तथा अन्य क्षेत्रों में लोगों के

     

     

    घर-घर जाकर 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को सिदगोड़ा स्थित सोन मंडप परिसर (सूर्य मंदिर के बगल) में आयोजित होने वाले मेगा निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का प्रचार-प्रसार किया। मुलाकात के क्रम में कुणाल षाड़ंगी ने लोगों को बताया कि स्वास्थ्य शिविर में अपोलो अस्पताल भुवनेश्वर के अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सक के रूप में 15 डाॅक्टर और उनके टेक्नीशियन टीम के द्वारा लोगों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी। डाक्टरों के परामर्श पर मरीजों को निःशुल्क दवाईयां भी प्रदान किया जाएगा । उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में बढ़ रहे मौसमी बीमारियों और क्षेत्र में

     

     

    स्वास्थ्य सुविधाओं की हो रही कमी को ध्यान में रखकर लोगों को चिकित्सीय सहायता प्रदान करने के लिए यह स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है । शिविर में अपोलो अस्पताल के मेडिसिन, सर्जरी, हड्डी रोग, नेत्र विशेषज्ञ, चर्म रोग, स्त्री एवं प्रसूति, हृदय रोग, न्यूरो सर्जरी कान गला एवं नाक, शिशु रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग, ECG, ECHO के विशेषज्ञ डॉक्टर लोगों की निःशुल्क जांच करेंगे। जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों में उत्साह देखा गया वहीं, कुणाल षाड़ंगी ने बस्तीवासियों से कहा कि इस मौसम में स्वास्थ्य के संबंध में अत्यंत जागरूक रहने की जरूरत है। उन्होंने मलेरिया तथा डेंगू से बचाव के लिए लोगों से मच्छरदानी का प्रयोग करने तथा आसपास स्वच्छता बरतने के साथ-साथ इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने का आग्रह किया।

     

    जनसंपर्क अभियान में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विमल बैठा, भाजपा बिरसानगर मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, मंडल मंत्री बापोन बनर्जी, बिरसानगर मंडल एसटी मोर्चा अध्यक्ष निर्मल हेंब्रम, मंडल के एसटी मोर्चा के महामंत्री अविनाश, ओम प्रकाश रजक, नारायण गोप, तापस कर्मकार, कांची लोहार, कृष्णा पासवान, गौतम गोप समेत नाम्या स्माइल फाउंडेशन के सदस्य सतप्रीत सिंह, धवल सेठ, अतुल अमिस्ट, सूर्या राव, संतोक सिंह व अन्य मौजूद रहे

    पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 'सेवा पखवाड़ा' के तहत दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर की सफलता हेतु पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया जनसंपर्क अभियान
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबर्ममाईनस : कंचन नगर के 17 वर्षीय नाबालिक लड़के विष्णु की हत्या मामले की जाँच मे जुटी बर्ममाईनस पुलिस
    Next Article JAMSHEDPUR:पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति की कोर कमिटी और सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति व दुर्गा पूजा समितियों के बीच बैठक संपन्न कमेटी की घोषणा प्रमोद तिवारी बने कार्यकारी अध्यक्ष

    Related Posts

    अफवाहें जंगल की आग: सोशल मीडिया पर झूठ का प्रसार और हमारी जिम्मेदारी

    July 20, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोप के तीन देशों की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना

    July 20, 2026

    अफवाहें जंगल की आग की तरह फैलती हैं: सच जानने के 3 जरूरी मंत्र

    July 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अफवाहें जंगल की आग: सोशल मीडिया पर झूठ का प्रसार और हमारी जिम्मेदारी

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोप के तीन देशों की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना

    अफवाहें जंगल की आग की तरह फैलती हैं: सच जानने के 3 जरूरी मंत्र

    संसद का मानसून सत्र: हंगामे नहीं, समाधान का संकल्प बने – ललित गर्ग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोप के तीन देशों की यात्रा पर रवाना, ऐतिहासिक दौरे की शुरुआत

    संसद का मानसून सत्र: हंगामे नहीं, समाधान का संकल्प बने – ललित गर्ग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोप के तीन देशों की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना

    संघर्ष: एक महिला अभ्यर्थी की सफलता की अनकही कहानी

    संसद का मानसून सत्र: बहस हो, टकराव नहीं, लोकतंत्र की गरिमा बनाए संसद

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.