Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंद्रीय श्रम संगठनों,स्वतंत्र फेडरेशनों एवं मजदुर संगठनो के संयुक्त मंच द्वारा आहूत 29 घंटे का क्रमिक अनशन और धरना संबंधित
    Breaking News झारखंड

    केंद्रीय श्रम संगठनों,स्वतंत्र फेडरेशनों एवं मजदुर संगठनो के संयुक्त मंच द्वारा आहूत 29 घंटे का क्रमिक अनशन और धरना संबंधित

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 22, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *केंद्रीय श्रम संगठनों,स्वतंत्र फेडरेशनों एवं मजदुर संगठनो के संयुक्त मंच द्वारा आहूत”29 घंटे का क्रमिक अनशन और धरना”*संबंधित*

    केंद्र सरकार की कॉरपोरेट परस्त जन विरोधी नीतियों के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और स्वतंत्र फेडरेशन के आह्वान पर 21 फरवरी को बिरसा मुंडा चौक साकची के समीप शुरू हुआ 29 घंटे का क्रमिक अनशन व धरना कार्यक्रम का आज समापन दिवस था। 2 दिन की इस कार्यक्रम को इंटक के राज्य अध्यक्ष श्री राकेश्वर पांडे जी के नेतृत्व में,सीटू के विश्वजीत देव एवं एटक केअंबुज ठाकुर द्वारा संचालन किया गया।
    इस कार्यक्रम के समापन के अवसर पर एक सभा का आयोजन किया गया,जिसमें विभिन्न ट्रेड यूनियन के का0 बीएन सिंह,शशि कुमार,के के त्रिपाठी,नागराजू,गुप्तेश्वर सिंह, ओम प्रकाश,जेपी सिंह,परविंदर सिंह सोहल,विनोद राय,एस के झा,केपी तिवारी एवं अन्य नेताओं ने अपने वक्तव्य के जरिए केंद्र सरकार द्वारा प्रभावी 29 श्रम कानूनों को निरसन करते हुए,पूंजीपतियों के हित में लाया गया सभी विनाशकारी 4 श्रम संहिताओं को तुरंत वापस करने एवं किसान विरोधी तीनो कृषि कानूनो को रद्द करने तथा बिजली संशोधन बिल 2020 को वापस तथा सार्वजनिक क्षेत्र के निजीकरण को रोकने और गरीब परिवारों को आर्थिक और भोजन सहायता देने जैसे मांगों को फिर से दोहराया।वक्ताओं ने सरकार की नीतियों के कारण पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की कीमतो में बेतहाशा वृद्धि का भी कड़ी भर्त्सना कि।वक्ताओं ने आने वाले दिनों में अपने संघर्ष को अवज्ञा एवं अवहेलना की स्तर पर पहुंचाने की सूचना देते हुए विभिन्न उद्योगों एवं सार्वजनिक संगठनों में कई दिनों की लगातार हड़ताल करने की सहमति भरी है।
    भूख हड़ताल में 40 कार्यकर्ताओं ने तथा धरना कार्यक्रम में 300 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने शिरकत किया। इसके अलावा महामहिम राष्ट्रपति के नाम स्थानीय उपायुक्त के माध्यम से एक ज्ञापन पत्र सौंपा गया एवं 300 से ज्यादा हस्ताक्षर सहित एक मांग पत्र माननीय प्रधानमंत्री के नाम से भेजा गया। सभा के अंत में किसान आंदोलन के प्रति समर्थन व्यक्त करते हुए किसान आंदोलन के शहीदों के प्रति एक मिनट का शोक पालन करते हुए, श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया ।
    आज की भूख हड़ताल में दीप सेन,अंकुर मित्रा,नरसिंह राव, बहादुर,एसके राय,परविंदर सिंह सोहल, संजीव श्रीवास्तव, नरेश चौधरी, मुन्ना खान, लगनजीत गांगुली, देव शंकर तिवारी, दिनेश उपाध्याय,उषा सिंह, शिखा चौधरी, डी एन पांडे, पार्थसारथी, जयंती दास, आदि ने शिरकत किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleब्रह्मानंद नारायण अस्पताल में लूट की छूट क्यों ?  
    Next Article केंद्रीय श्रम संगठनों,स्वतंत्र फेडरेशनों एवं मजदुर संगठनो के संयुक्त मंच द्वारा आहूत 29 घंटे का क्रमिक अनशन और धरना संबंधित

    Related Posts

    संजीव सरदार ने पोटका में लंबित सड़क निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

    August 10, 2026

    संजीव सरदार ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दो साल बाद भी सड़क नहीं बनी तो भड़के विधायक

    August 10, 2026

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संजीव सरदार ने पोटका में लंबित सड़क निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

    संजीव सरदार ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दो साल बाद भी सड़क नहीं बनी तो भड़के विधायक

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.