Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अतिक्रमण, अवैध होर्डिंग को चिन्हित करते हुए हटाने तथा कबाड़ व बेकार पड़े वाहनों को निलाम करने के दिए निर्देश
    Breaking News झारखंड

    अतिक्रमण, अवैध होर्डिंग को चिन्हित करते हुए हटाने तथा कबाड़ व बेकार पड़े वाहनों को निलाम करने के दिए निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 19, 2021No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में नगर निकाय में चल रहे योजनाओं/नक्शा पारित करने, पार्किंग, निकाय का आय-व्यय व साफ-सफाई से संबंधित समीक्षात्मक बैठक

    *▪️अतिक्रमण, अवैध होर्डिंग को चिन्हित करते हुए हटाने तथा कबाड़ व बेकार(कंडम घोषित) पड़े वाहनों को निलाम करने के दिए निर्देश*

    *▪️जिला उपायुक्त ने DAY-NULM योजना के योग्य लाभुकों को यथाशीघ्र लाभान्वित करने, स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 व कोविड-19 के नियमों का अनुपालन को लेकर भी दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला उपायुक्त श्री सूरज कुमार की अध्यक्षता में नगर निकाय में चल रहे योजनाओं/नक्शा पारित करने, पार्किंग, निकाय का आय-व्यय व साफ-सफाई से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आहूत किया गया । जिला उपायुक्त द्वारा नगर निकाय पदाधिकारियों को नगर निकाय क्षेत्रों में लगे अवैध होर्डिंग को चिन्हित करते हुए उसे हटाने के निर्देश दिया गया । उन्होने कहा कि जितने भी निजी घरों में ऐसे अवैध होर्डिंग लगे हैं उन्हें भी नोटिस देते हुए होर्डिंग से हुई आय की जानकारी मांगे तथा यथाशीघ्र होर्डिंग हटाने की कार्रवाई करें । जिला उपायुक्त ने सड़कों के अतिक्रमण को कड़ाई से हटाने व सरकारी जमीन के अतिक्रमणकारियों को चिन्हित करते हुए सूची उपलब्ध कराने का निर्देश नगर निकाय पदाधिकारियों को दिए । उन्होने सड़क किनारे लगे दुकानों के साइनबोर्ड को भी जब्त करने की कार्रवाई का निर्देश दिए । साथ ही रात 10 बजे के बाद तेज आवाज में कोई डीजे ना बजाये इसे भी सुनिश्चित करने व नियमों का उल्लंघन करने वाले डीजे संचालकों के विरूद्ध सख्ती बरतते हुए दण्ड राशि वसूलने का निर्देश दिया गया । वहीं नियमों का उल्लंघन करने वाले डीजे संचालकों के विरूद्ध हुई कार्रवाई की भी समीक्षा की गई ।

    *जिला उपायुक्त श्री सूरज कुमार* ने नगर निकाय पदाधिकारियों को संबंधित नगर निकाय को इंगित करता ‘सिंबॉलिक स्ट्रक्चर’ किसी प्रमुख चौक-चौराहे में लगाते हुए चौक का सौंदर्यीकरण कराने का निर्देश देते हुए कहा कि सिंबॉलिक स्ट्रक्चर में नगर निकाय की छाप दिखे । साथ ही नगर निकाय क्षेत्र के सबसे ऊंची बिल्डिंग(जिसकी विजिबिलिटी सबसे ज्यादा हो) में थ्री-डी पेंटिंग कराने का निर्देश दिया गया । वहीं नागरिक सुविधा मद से ओपन जिम व वॉटर एटीएम जैसे सुविधाओं को भी बहाल करने का निर्देश दिया गया । जिला उपायुक्त ने कहा कि शहर की खूबसूरती वहां उपलब्ध नागरिक सुविधा से पता चलती है ऐसे में आम नागरिकों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए योजनाओं का चयन एवं क्रियान्वयन करें । नगर निकाय पदाधिकारियों को सभी तरह के कबाड़ व कंडम घोषित वाहनों को निलाम करने का भी निर्देश दिया गया । जिला उपायुक्त ने नक्शा विचलन कर अवैध निर्माण करने वालों के विरूद्ध भी कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए साथ ही सभी सामुदायिक भवनों में लाइब्रेरी खोलने का भी सुझाव दिया गया ।

    जिला उपायुक्त द्वारा वैसे बैंक जिनमें DAY NULM व पीएम स्वनिधि योजना के लंबित आवेदन ज्यादा हैं, संबंधित बैंक शाखा प्रबंधक को नोटिस देते हुए 25 मार्च तक सभी योग्य लाभुकों का आवेदन स्वीकृत कराने के निर्देश दिए । साथ ही स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 व पोषक क्षेत्र में कोविड-19 के संक्रमण को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए मास्क का उपयोग नहीं करने वालों के विरूद्ध सख्ती बरतने का निर्देश दिया गया । उन्होने कहा कि कोरोना संक्रमण का खतरा अभी कम नहीं हुआ है तथा देश के कुछ हिस्सों में अपनाई जा रही लॉकडाउन की प्रक्रिया भी चिंताजनक है ऐसे में समस्त जिलेवासियों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए यह जरूरी है कि पदाधिकारी कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा के नियमों का अनुपालन सख्ती से करायें ।

    *बैठक में अपर उपायुक्त श्री प्रदीप प्रसाद, जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी श्री जगदीश यादव, मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी श्री दीपक सहाय, जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी श्री कृष्ण कुमार, नगर प्रबंधक, नगर मिशन प्रबंधक, सहायक अभियंता व नगर निकाय के अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविभिन्न मुद्दों को लेकर भाकपा जिला सचिव कन्हाई चंद्र माल पहाड़िया के नेतृत्व में होगा धरना प्रदर्शन
    Next Article थर्मोकाॅल मुक्त जिला, कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा को समाज से खत्म करने में पारा शिक्षकों का सहयोग आपेक्षितःउपायुक्त

    Related Posts

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    August 9, 2026

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.