Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शहर की बिगड़ी कानून व्यवस्था पर भाजयुमो आक्रोशित, कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध
    Breaking News झारखंड

    शहर की बिगड़ी कानून व्यवस्था पर भाजयुमो आक्रोशित, कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 1, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शहर की बिगड़ी कानून व्यवस्था पर भाजयुमो आक्रोशित, कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध।

    जमशेदपुर। जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाएं और गिरती कानून व्यवस्था के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कैंडल मार्च निकाला। सोमवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला कार्यालय से साकची गोलचक्कर तक हाथों में कैंडल लिए सूबे में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर आक्रोश व्यक्त कर सरकार विरोधी नारे लगाए। कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में जबसे हेमंत सरकार आयी है, तबसे पूरे प्रदेश में अपराधियों के मंसूबे सातवें आसमान पर हैं। आये दिन महिलाओं-बच्चीयों के के साथ दुष्कर्म एवं हत्या जैसी घटनाओं से प्रदेश की जनता भयाक्रांत हैं। शहर में दिन-दहाड़े गोलीबारी, छिनतई और चोरी की घटनाओं ने शहर में गिरती कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। परंतु इन सबके इतर राज्य सरकार केवल ट्रांसफर पोस्टिंग के कार्यों में लीन है। अमित अग्रवाल ने कहा कि हेमंत सरकार जनता के प्रति अपनी प्राथमिकता को सिद्ध करे, अन्यथा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जनसुरक्षा के मुद्दे पर आंदोलन को बाध्य होगी।

    भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि हेमंत सरकार ने युवाओं के साथ छल किया है। बड़े वादों के साथ सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन युवाओं एवं महिलाओं के मुद्दों पर मौन धारण किये हुए हैं। उन्होंने हेमंत सरकार के डेढ़ साल के कार्यकाल को पूरी तरह से विफल बताते हुए कहा कि आये दिन महिलाओं के बलात्कार और हत्या तो दूसरी ओर नियोजन नीति रद्द कर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया। एक रुपये में रजिस्ट्री व सखी मंडल से रेडी टू इट योजना छिनकर महिलाओं के साथ छल किया है। कहा कि कृषि आशीर्वाद योजना व फसल बीमा योजना का प्रीमियम बंद कर हेमन्त सरकार ने प्रदेश के किसानों के साथ अन्याय किया है।

    इस अवसर पर राजीव सिंह, प्रेम झा, अमरजीत सिंह राजा, दिनेश शर्मा, मनोज वाजपेयी, सुमित श्रीवास्तव, प्रकाश दुबे, कुमार अभिषेक सौरव कुमार, विकास शर्मा, मृत्युंजय यादव, सन्नी संघी, अभिमन्यु सिंह चौहान, मौंटी अग्रवाल, देव भंडारी, दीपक यादव, किशोर ओझा, शशांक शेखर, विजय ओझा, सूरज सिंह, राहुल कुमार, दीपक नाग, सुशील पांडेय, लोकनाथ त्रिपाठी, अजित जायसवाल, एस कार्तिक, अभिषेक श्रीवास्तव, गणेश मुंडा समेत दर्जनों युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleऑटो चालकों के बीच चलाया गया रोको-टोको जागरूकता अभियान, ड्रेस कोड तथा अन्य नियमों के अनुपालन हेतु किया गया प्रेरित
    Next Article टाटा स्टील के पूर्व प्रबंध निदेशक डॉक्टर जे जे ईरानी बीती रात अपने घर में गिर जाने के कारण घायल टीएमएच में चल रहा है इलाज

    Related Posts

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    June 28, 2026

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    June 28, 2026

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    जमशेदपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने धूमधाम से मनाया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव

    चतरा में शादी की खुशियां मातम में बदली, डीजे वाहन पलटने से एक की मौत, तीन गंभीर घायल

    दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन झपटकर फरार बदमाश

    शराब के नशे में चाचा बना हैवान, बहू और 10 वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या

    जमशेदपुर: डबल डाउन बार के बाहर चाकूबाजी का CCTV आया सामने, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

    चाईबासा के टेकराहातू गांव में ग्रामीणों संग नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

    दवा पर भरोसा टूटा तो इलाज का आधार भी डगमगाएगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.