Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुजरात मे निकाय चुनाव में भाजपा को मिली बड़ी सफलता , नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता का भरोसा: राजेश शुक्ल
    राजनीति

    गुजरात मे निकाय चुनाव में भाजपा को मिली बड़ी सफलता , नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता का भरोसा: राजेश शुक्ल

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 23, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *गुजरात मे निकाय चुनाव में भाजपा को मिली बड़ी सफलता , नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता का भरोसा: राजेश शुक्ल*

    प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने गुजरात निकाय चुनाव में भाजपा को मिली शानदार जीत के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा, भारत के गृह मंत्री श्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और गुजरात के प्रभारी श्री भूपेंद्र यादव को बधाई दिया है।

    वरिष्ठ भाजपा नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता श्री शुक्ल ने कहा है कि गुजरात की जनता ने इस निकाय चुनाव में वैश्विक संक्रमण कोरोना में केंद्र सरकार के सफल दायित्व और कृषि कानून पर भी मुहर लगाया है और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व पर पूरा भरोसा व्यक्त किया है।

    श्री शुक्ल ने कहा है कि विकास ही देश का मंत्र है, और विकास की जीत हो रही है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के मूलमंत्र सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की जीत हो रही है और यह जीत का सिलसिला तेजी से आगे बढ़ रहा है और बढ़ता रहेगा।

    श्री शुक्ल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा के संगठनात्मक क्षमता की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी राजनीति की दिशा बदलती है, राजनीति के साथ प्रवाह में बहते जाना भाजपा का काम नही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार ने जिस तरह से लोकाभिमुख शासन दिया, जिस तरह से कल्याणकारी राज्य की कल्पना को सिद्ध करने के लिए मनोयोग से प्रयास किया , उसी का परिणाम है कि भाजपा के लोककल्याणकारी नीतियों में लोंगो का अटूट विश्वास है। यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक नेतृत्व का ही प्रतिफल है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबागडेहरी पुलिस ने अवैध रूप से कोयला लदा 10 मोटरसाइकिल को किया जप्त, तीन व्यक्ति को भी किया गिरफ्तार
    Next Article शिक्षा और शिक्षकों की बेहतरी के लिए सरकार प्रतिबद्ध है :मुख्यमंत्री

    Related Posts

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    November 7, 2026

    जुड़वां भाई निर्भय को याद कर फूट-फूटकर रोए अभय सिंह, बोले- ‘मेरे साथ भगवान ने बहुत गलत किया’

    November 6, 2026

    चौका में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के कारकेड का जैमर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, बड़ा हादसा टला

    November 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    McLuck Casino Review: Features, Games, and the Player Experience

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    बाइक चोरी के शक में विक्षिप्त की पिटाई, पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

    धनतेरस पर बहरागोड़ा के बाजारों में उमड़ी भीड़, वाहनों की खरीदारी में भी उत्साह

    विजय-2 लौह अयस्क खदान फिर खोलने की मांग, ग्रामीणों को रोजगार देने पर जोर

    पांच दिन से अंधेरे में डूबे धानघोरी गांव में 24 घंटे में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

    महिला सुरक्षाकर्मी से सहकर्मी गार्ड ने किया दुर्व्यवहार, थाने में प्राथमिकी दर्ज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.