Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सांसद, पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष समेत अन्य वक्ताओं ने मंडल के प्रशिक्षण शिविर को किया संबोधित
    Breaking News झारखंड

    सांसद, पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष समेत अन्य वक्ताओं ने मंडल के प्रशिक्षण शिविर को किया संबोधित

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 13, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *पोटका विधानसभा के कोवाली, घाघीडीह, बागबेड़ा एवं पोटका मंडल में भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन।*

    ■ सांसद, पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष समेत अन्य वक्ताओं ने मंडल के प्रशिक्षण शिविर को किया संबोधित।

    जमशेदपुर। जमशेदपुर महानगर अंतर्गत चार मंडलों में भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को समापन हो गया। पोटका विधानसभा के कोवाली, घाघीडीह, बागबेड़ा एवं पोटका मंडलों में वक्ताओं ने द्वितीय दिन शेष बचे हुए विषयों पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

    कोवाली, बागबेड़ा एवं घाघीडीह मंडल के शिविर में शामिल सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि भाजपा ने देश की राजनीतिक परिदृश्य को पूरी तरह बदल कर रख दिया है। भाजपा ने विकास की राजनीति की एक नई अवधारणा शुरू की है, जिसका उद्देश्य सबका साथ एवं सबका विकास है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि दीनदयालजी की अंत्योदय विचारधारा को संपूर्ण विश्व में स्वीकार किया गया। भाजपा ने अंत्योदय को अपनी विचारधारा का मूल मंत्र मानते हुए इसका समावेश अपनी कार्य पद्घति में किया है। जिसका परिणाम यह है कि भाजपा ने अपनी सरकारों की योजनाओं में पीड़ित, शोषित एवं समाज के अंतिम पंक्ति-अंतिम पायदान पर खड़े आम आदमी के उत्थान के लिए संकल्प के साथ कार्य किया है।

    कई मंडलों में शामिल हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि भाजपा विचारधारा और कार्यकर्ता पर केंद्रित पार्टी है। जहां सभी कार्यकर्ता संगठित होकर पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के साथ हेमंत सरकार की विफलता को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर से लेकर प्रत्येक स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य कर रहा है। यह कार्य हमें मजबूती के साथ निरंतर जारी रखना है।

    इन वक्ताओं ने भी किया संबोधित: पूर्व विधायक मेनका सरदार, डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, देवेंद्र सिंह, कल्याणी शरण, राजेश शुक्ला, राजकुमार सिंह, संजीव कुमार, पवन अग्रवाल, संजीव सिंह, संजीव सिन्हा, राकेश सिंह, अचिंतम गुप्ता।

    इस दौरान जिला मंत्री मनोज राम, कोवाली मंडल अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ सरदार, घाघीडीह मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा, बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, पोटका मंडल अध्यक्ष सुदीप कुमार डे, बिनानंद सिरका, दुलाल मंडल, शंकर दिक्षीत, गौरी शंकर सिंह, सुशील सिंह, गणेश विश्वकर्मा, बिमिलेश उपाध्याय, निधुनील दास, अरुणा सांरगी, कृष्णा पात्रो, छोटू राय मुर्मू, लल्लन पांडेय, अभिषेक सिंह, संगीता पात्रो, मैना मोहंती, सपन दास, ममता लाल, नीलू देवी, मनु दास, अमरपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, मुरारी भालोतिया, कृष्णा शर्मा, रमेश प्रसाद, दिवाकर सिंह, नवजोत सिंह, संदीप रजक समेत सभी मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली सिख गुर्दूवारा प्रबंधक कमिटी के सबका प्रधान सरदार परमजीत सिंह सरना से हुई फेसबुक में लाइव बात
    Next Article पर्यटन के इकोसिस्टम की ब्रांडिंग के लिए तैयार हो रहा है प्रदेश

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.