Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पर्यटन के इकोसिस्टम की ब्रांडिंग के लिए तैयार हो रहा है प्रदेश
    Breaking News झारखंड

    पर्यटन के इकोसिस्टम की ब्रांडिंग के लिए तैयार हो रहा है प्रदेश

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 13, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *★पर्यटन के इकोसिस्टम की ब्रांडिंग के लिए तैयार हो रहा है प्रदेश*

    *इको टूरिज्म और धार्मिक टूरिज्म सर्किट के लिये होगा विकास*

    *रांची*
    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की पहल पर इको टूरिज्म फेस्टिवल के तहत इको रिट्रीट के आयोजन की योजना बन चुकी है। इसके लिए नेतरहाट, मसानजोर, डिमना लेक, पतरातू डैम जैसे जगहों का चयन किया गया है। इको रिट्रीट का मुख्य उद्देश्य झारखण्ड में पर्यटन के इकोसिस्टम की ब्रांडिंग करना है। इसके तहत इको रिट्रीट के पहले चरण में नेतरहाट में इको टूरिज्म शुरू करने की योजना है। साथ ही, राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार नयी पर्यटन नीति जल्द राज्य की जनता के समक्ष पेश करेगी।

    *इको रिट्रीट देगा अद्भुत आनन्द*

    इको टूरिज्म फेस्टिवल में विभिन्न तरह के कार्यक्रम का आयोजन होगा। पर्यटक इको रिट्रीट के जरिये झारखण्ड के सुन्दर पर्यटन स्थलों का आनंद लेंगे। इस क्रम में एडवेंचर स्पोर्ट्स, नेचुरल ट्रेल, साइकिलिंग, ऑफ रोड ड्राइविंग, लेक एडवेंचर स्पोर्ट्स, रोप क्लाइम्बिंग सहित पारंपरिक नृत्य/गीत आयोजित करने की योजना है। इको टूरिज्म सर्किट के तहत लातेहार-नेतरहाट-बेतला-चांडिल-दलमा-मिरचैया फॉल और गेतलसुद डैम को विकसित करने की योजना है। धार्मिक टूरिज्म सर्किट के मध्यम से कौलेश्श्वरी-इटखोरी-रजरप्पा-पारसनाथ के विकास पर कार्य होगा।

    *फूलों की घाटी पर्यटकों का मोहेगा मन*

    झारखण्ड आने वाले पर्यटकों को नेतरहाट के मैग्नोलिया पॉइंट और मसानजोर में फूलों की घाटी देखने का मौका जल्द प्राप्त होगा। इसके लिए फूलों की घाटी के निर्माण की योजना प्रस्तावित है। धुर्वा में ट्राइबल थीम पार्क, दुमका और रांची में ग्रामीण पर्यटन केंद्र, सरायकेला-खरसावां, साहिबगंज और दुमका में हस्तकरघा पर्यटन केंद्र, राजमहल-साहिबगंज-पुनाई चौक गंगा सर्किट का निर्माण कर राजमहल- भागिया-उधवा फॉसिल पार्क को जोडने की योजना, दुमका के बासुकीनाथ में वेसाइड एमेनिटीज, मसानजोर में अतिरिक्त टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स निर्माण, शिवगादी, साहिबगंज और मसानजोर में एडवेंचर टूरिज्म समेत अन्य योजनाएं प्रस्तावित हैं।

    *ग्रामीण संस्कृति से होंगे रूबरू*

    झारखण्ड की ग्रामीण संस्कृति से रूबरू कराने के लिये रूरल टूरिज्म को सरकार विकसित करेगी। चिन्हित गांव को पर्यटन से जोड़ने के लिये गांव को नया स्वरुप दिया जायेगा। नेतरहाट के आदिवासी बहुल सिरसी गांव में निर्मित मिट्टी के घरों को सांस्कृतिक टूरिज्म के तहत मॉडल गांव के रूप में विकसित करने की योजना है। सिरसी ग्राम से होमस्टे स्कीम की शुरुवात भी की जानी है, ताकि बाहर के पर्यटक हमारे राज्य की संस्कृति को नजदीक से देख एवं यहां के स्वादिस्ट व्यंजन का स्वाद ले सकें।
    इसके अतिरिक्त धार्मिक टूरिज्म, सांस्कृतिक टूरिज्म, शिल्प और व्यंजन टूरिज्म, एडवेंचर टूरिज्म, वीकेंड गेटवे, फिल्म टूरिज्म, मनोरंजक पार्क, कल्याण पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य हो रहा है।

    इस तरह वर्तमान सरकार झारखण्ड के पर्यटन को विश्वपटल पर लाने की ओर अग्रसर है। जहां सुन्दर झरनों से लेकर हिल स्टेशन तक, आध्यत्मिक स्थलों से लेकर जलाशयों तक, घने जंगलों से लेकर वन्यजीव अभ्यारण्य तक पर्यटकों के स्वागत को आतुर हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसांसद, पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष समेत अन्य वक्ताओं ने मंडल के प्रशिक्षण शिविर को किया संबोधित
    Next Article स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को आत्मसात कर जिले को सम्पन्न एवं विकसित बनायें:उपायुक्त

    Related Posts

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    June 24, 2026

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.