Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पुलिस प्रेक्षक, सामान्य प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रत्याशी एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, आर.ओ रहे मौजूद
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    पुलिस प्रेक्षक, सामान्य प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रत्याशी एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, आर.ओ रहे मौजूद

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पुलिस प्रेक्षक, सामान्य प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रत्याशी एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, आर.ओ रहे मौजूद

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर:स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने के मद्देनजर पुलिस प्रेक्षक, सामान्य प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने समाहरणालय सभागार में प्रत्याशी एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन से अवगत कराया। सभी आर.ओ. बैठक में मौजूद रहे । सामान्य प्रेक्षक ने बैठक में उपस्थित सभी प्रत्याशी एवं उनके प्रतिनिधि को कैंडिडेट हैंडबुक अच्छे से पढ़ने एवं दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुपालन की बात कही। उन्होने बताया कि प्रचार संबंधि गतिविधियों जैसे रैली, हैलिपैड, सभा आदि के लिए सिंगल विडों सिस्टम से समयबद्ध रूप से अनुमति प्रदान की जा रही है, बिना अनुमति प्रचार-प्रसार नहीं करें। साथ ही मतदाताओं को उपहार या किसी अन्य तरीके से दबाव या प्रलोभन नहीं दें जो आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के दायरे में आता हो ।

    पुलिस प्रेक्षक ने कहा कि फेक न्यूज या फेक नैरेटिव न फैलायें/बनायें ना ही इसका हिस्सा बनें । विधानसभा चुनाव को लेकर पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है, सभी प्रेक्षक की प्रतिनियुक्ति भी निर्वाचन की सुचिता सुनिश्चित करने के लिए की गई है, प्रक्रिया के तौर पर ही निर्वाचन को पारदर्शी बनाया जा सकता है जिसमें सभी प्रत्याशी एवं राजनीतिक दलों से सहयोग अपेक्षित है । आदर्श आचार संहिता के परिप्रेक्ष्य में राजनीतिक दल, प्रत्याशी क्या कर सकते हैं और क्या नहीं इसपर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया ।

    व्यय प्रेक्षक ने चुनाव व्यय से संबंधित निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के संबंध में बताया। राजनीतिक दलों के प्रत्याशी एवं उनके प्रतिनिधियों को प्रचार-प्रसार, पब्लिक मीटिंग्स, स्टार कैंपेनर, रैली, मनी ट्रांसफर, प्रचार प्रसार सामग्री के व्यय लेखा संधारण के संबंध में जानकारी दी । CVIGIL एप एवं Suvidha पोर्टल से संबंधित विस्तृत जानकारी भी बैठक में दी गयी ।

    बैठक में 44 बहरागोड़ा, 46 पोटका, 47 जुगसलाई, 48 जमशेदपुर पूर्व, 49 जमशेदपुर पश्चिम के आरओ उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचुनावी प्रचार-प्रसार के दौरान शब्दों पर रख नियंत्रण वरना होगी कार्रवाई:जिला निर्वाचन पदाधिकारी
    Next Article सावधान!हथियार जमा नहीं करने पर जिला प्रशासन द्वारा लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई

    Related Posts

    करंडीह फाटक के पास अवैध जुआ का अड्डा सक्रिय, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

    July 13, 2026

    बढ़ते अपराध और भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज मामलों को लेकर सांसद विद्युत वरण महतो ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

    July 13, 2026

    कांग्रेस की लोकसभा स्तरीय समीक्षा बैठक में संगठन मजबूती और एसआईआर में सक्रिय सहयोग पर जोर

    July 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    करंडीह फाटक के पास अवैध जुआ का अड्डा सक्रिय, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

    बढ़ते अपराध और भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज मामलों को लेकर सांसद विद्युत वरण महतो ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

    कांग्रेस की लोकसभा स्तरीय समीक्षा बैठक में संगठन मजबूती और एसआईआर में सक्रिय सहयोग पर जोर

    बिष्टुपुर राम मंदिर से इस्कॉन द्वारा आयोजित भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर रथ को अंतिम रूप देते कारीगर एवं आयोजन समिति के सदस्य।

    जमशेदपुर सिविल डिफेंस की एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारियों का हुआ अभ्यास

    जमशेदपुर में पुलिस अलर्ट, एसएसपी ने टैंगो मोबाइल, पीसीआर, शक्ति कमांडो और क्यूआरटी जवानों को किया ब्रीफ

    क्या किसी दल की विरासत बनकर रह गए शहीद रति लाल महतो?

    राष्ट्र संवाद की खबर का असर: एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने गालूडीह ओर घाटशिला थाना का औचक निरीक्षण कर कड़ी फटकार लगाई

    पूर्वी सिंहभूम में 1.04 लाख से अधिक मलेरिया जांच, 1,895 संक्रमित; 6 मौतें, प्रशासन ने तेज किया अभियान

    भाजपा सांसद ढुल्लू महतो ने निरसा विधायक अरूप चटर्जी को 2 करोड़ रुपये का भेजा कानूनी नोटिस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.