Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सात साल के बच्चे को शौर्य संस्था से मिली नई जिंदगी
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति राष्ट्रीय

    सात साल के बच्चे को शौर्य संस्था से मिली नई जिंदगी

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सात साल के बच्चे को शौर्य संस्था से मिली नई जिंदगी

    अमरजीत सिंह राजा की पहल पर बच्चे को मिला जीवनदान
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर : भाजपा नेता व शौर्य संस्था के संस्थापक अमरजीत सिंह राजा की पहल पर एक सात वर्ष बच्चे को नया जीवन दान मिला।बर्मामाइंस मुखी बस्ती के रहने वाला बालक साहित मुखी पहले से अपेंडिक्स की बीमारी से ग्रसित था। जिसका आपरेशन अप्रैल माह में रांची के रिम्स हॉस्पिटल में किया गया था। डॉक्टर ने आपरेशन कर पेट की दाई ओर मल त्यागने केलिए एक छोटा छेद किया था। परंतु अचानक गत 21 अगस्त को खेलते हुए उस छेद से बच्चे की आंत बाहर निकल आयी और बच्चे की जान पर बन आयी।

    युवा साथी सुभाष मुखी से जानकारी मिलने के उपरांत त्वरित संज्ञान लेते हुए अमरजीत सिंह राजा ने जिला उपायुक्त को इस स्थिति से अवगत कराया व जल्द आपरेशन करवाने का आग्रह किया। जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल ने तुरंत संज्ञान लेते हुए इसकी जिम्मेदारी सिविल सर्जन को दी, जिसने अपने स्तर से जमशेदपुर में इसका ऑपरेशन ना हो पाने की बात कही व रांची रिम्स में इलाज बताते हुए भेजने की सलाह दी।

    परन्तु बच्चे की स्थिति सीरियस थी व तुरंत ऑपरेशन की आवश्यकता बन आई थी। परिवार के सदस्यों ने भी रिम्स ले जाने में असमर्थता जताई। बच्चे का पिता नहीं हैं व माँ भी दूसरों के घर काम करती हैं तो घर चलता हैं, आयुष्मान कार्ड भी नहीं था। मामला संज्ञान में आते ही राजा ने जमशेदपुर के सुप्रसिद्ध बाल चिकित्सक डॉ अभिषेक से बात की व इस स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने भी गंभीरता को समझते हुए व मानवता दिखाते हुए इस बच्चे के इलाज में अपना यथा संभव सहयोग देते हुए अपनी टीम डॉ सौम्या घोष, डॉ एच आई पांडेय संग बच्चे का सफल आपरेशन कर नया जीवन दान दिया।

    बच्चे की माँ सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने इसके लिए बारंबार अमरजीत सिंह राजा, डॉ अभिषेक एवं शौर्य संस्था का आभार प्रकट किया। बच्चे को आज अस्पताल से छुट्टी मिल गयी हैं। इस मौके पर मुख्य रूप से सुभाष मुखी, तेजिंदर सिंह जोनी, बिनोद गुप्ता, उमेश गिरी, रोशन सिंह, बंटी सिंह, राहुल कर्मकार, संजय शर्मा, सागर गुप्ता,विशाल उपाध्याय, किशोर साहू, गुरबिंदर सिंह एवं अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के छठे स्थापना दिवस के अवसर पर “इंडियन नॉलेज सिस्टम और नैक बायनरी सिस्टम” पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आज उद्घाटन समारोह
    Next Article युवा बेरोजगार बायोडाटा संग्रह अभियान गोलमुरी में हुआ शुभारंभ

    Related Posts

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    July 12, 2026

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.