Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जन्म-मृत्यु निबंधन की जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक
    Breaking News झारखंड

    जन्म-मृत्यु निबंधन की जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 10, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर

    *जन्म-मृत्यु निबंधन की जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक*

    *शत-प्रतिशत आॅनलाइन निबंधन सुनिश्चित करें- उप विकास आयुक्त*

    समाहरणालय सभागार में आज उप विकास आयुक्त श्री परमेश्वर भगत की अध्यक्षता में जन्म-मृत्यु निबंधन के लिए गठित जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक में शत-प्रतिशत जन्म-मृत्यु का निबंधन और इसके कार्य प्रगति की समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त ने जन्म और मृत्यु की घटना का शत-प्रतिशत आॅनलाईन निबंधन करने को लेकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने को कहा है। जिले में प्रज्ञा केन्द्र के माध्यम से झारसेवा साॅफ्टवेयर और मैनुअल निबंधन किए जाने पर पूरी तरह रोक लगाते हुए उसे अब महारजिस्ट्रार कार्यालय, नई दिल्ली द्वारा निर्मित साॅफ्टवेयर crsorgi.gov.in पर करने का निर्देश दिया है। जिलें में विभिन्न प्रखण्ड के सभी पंचायत, स्वास्थ्य उप केन्द्र, सी0एच0सी0, प्रा0स्वा0के0, अनुमंडल स्तर, अधिसूचित क्षेत्र समिति, जमशेदपुर, नगर निगम, नगर पंचायत, नगर परिषद, एम0जी0एम0 अस्पताल, सदर अस्पताल के स्तर पर कुल-492 निबंधन इकाई घोषित किया गया है। उप विकास आयुक्त श्री भगत ने निबंधन की जानकारी देते हुए कहा कि जन्म, मृत्यु की प्रक्रिया भी सतत चलती रहती है, इसीलिए निबंधन को अपडेट करने की प्रक्रिया भी चलती रहे। उन्होंने कहा कि इस आंकड़े से ही जनसंख्या में उतार-चढ़ाव की सही जानकारी प्राप्त होती है और इसके अनुरूप हीं सरकार विकास की योजनाएं बनाती है। उप विकास आयुक्त ने कहा कि सिर्फ निंबधनकर्ता हीं नहीं, बल्कि आमजनों को समाजहित में सरकार को मदद करना चाहिए। उप विकास आयुक्त ने सभी निबंधन इकाई को CRS Software पर जन्म, मृत्यु का निबंधन करने का निर्देश दिया है। जिला पंचायती राज पदाधिकारी डाॅ0 रजनी कान्त मिश्रा को जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने की कार्य की प्रगति के लिए सभी पंचायत के पंचायत सचिव को समन्वय स्थापित करने को कहा गया। असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर को कुल-244 स्वा0 उप केन्द्रों को सक्रिय करने का निर्देश दिया गया है। वहीं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी को समन्वय स्थापित कर इस कार्य के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार व आमलोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया। बैठक में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी-सह-निबंधक (जन्म-मृत्यु), जुगसलाई नगरपरिषद, कार्यपालक पदाधिकारी-सह-निबंधक (जन्म-मृत्यु), चाकुलिया नगरपंचायत, कार्यपालक पदाधिकारी-सह-निबंधक (जन्म-मृत्यु), मानगो निगम के प्रतिनिधि, विशेष पदाधिकारी-सह-निबंधक (जन्म-मृत्यु), अ0क्षे0स0, जमशेदपुर के प्रतिनिधि, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी एवं सांख्यिकी विभाग के अन्य कर्मी उपस्थित हुए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मनरेगा कर्मचारी संघ द्वारा हड़ताल समाप्त किये जाने पर संघ के सदस्यों को धन्यवाद दिया है
    Next Article विद्यालय का चापाकल खराब

    Related Posts

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर ब्रह्मर्षि विकास मंच ने दी श्रद्धांजलि

    June 27, 2026

    हजारीबाग: 70 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, बिहार तस्करी का बड़ा खुलासा, ट्रक चालक गिरफ्तार

    June 27, 2026

    एस.डी.एस.एम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस में ‘बोर्ड अचीवर्स डे’ का आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर ब्रह्मर्षि विकास मंच ने दी श्रद्धांजलि

    हजारीबाग: 70 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, बिहार तस्करी का बड़ा खुलासा, ट्रक चालक गिरफ्तार

    एस.डी.एस.एम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस में ‘बोर्ड अचीवर्स डे’ का आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

    पोटका में मलेरिया पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन , सीएचसी और प्रभावित गांवों का किया दौरा

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय भरत तिवारी के परिजनों से मिलने पहुंचे

    मानसून से पहले रेलवे की बड़ी तैयारी, कोल्हान के स्टेशनों पर जलजमाव रोकने के लिए ड्रेनेज व्यवस्था मजबूत

    प्रमोद कुमार तिवारी को असेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस का कोल्हान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

    आईटीसी ग्रैंड भारत में मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन, जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर

    पूर्वांचल की बंद पड़ी गणेश शुगर मिल को पुनर्जीवित करने की मांग तेज

    आज फिर आठ छात्रा हुई बीमार परिजनों ने किया हंगामा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.