Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आज फिर आठ छात्रा हुई बीमार परिजनों ने किया हंगामा
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    आज फिर आठ छात्रा हुई बीमार परिजनों ने किया हंगामा

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आज फिर आठ छात्रा हुई बीमार परिजनों ने किया हंगामा

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    झारखण्ड के गढ़वा जिले मे दूसरे दिन भी कस्तूरबा की 8 छात्राएं हुई बीमार, अभिभावको ने विद्यालय पर बोला हमला, ग्रिल तोड़कर विद्यालय मे घुसे अभिभावक, किया हंगामा , पुलिस ने किया बल का प्रयोग, मौके पर डीसी एवं अन्य अधिकारी पहुंचे, जाँच मे मिली लापरवाही के बाद डीसी का शख्त एक्शन एक को छोड़ खरौन्धी कस्तूरबा के सभी कर्मी हुए सेवा मुक्त, जाँच जारी, सभी छात्राएं खतरे से बाहर।

    जिले के खरौन्धी प्रखंड स्थित कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय मे शुक्रवार के देर शाम विशाक्त भोजन करने एवं टंकी का गर्म पानी पिने के बाद एक सौ से अधिक छात्राएं बीमार हो गई थी जिसे भवनाथपुर सामुदायिक अस्पताल मे भर्ती किया गया था जहां इलाज के बाद सभी अपने अपने घर छात्राए चली गई थी आज पुनः शनिवार को इसी कस्तूरबा विद्यालय की आठ छात्रा बीमार हो गई।

    इससे गुस्साए अभिभावको ने कस्तूरबा विद्यालय पहुंच कर विद्यालय के ग्रिल को तोड़ते हुए प्रवेश किया और जमकर हंगामा किया और माहौल को तनावपूर्ण बना दिया जिसके बाद पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। इस बीच मौके की नजाकत को देखते हुए गढ़वा डीसी तत्काल खरौन्धी प्रखंड पहुंच कर मामले की जाँच किए जिसमे विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही सामने आने के बाद डीसी ने सख्त कार्यवाई करते हुए कस्तूरबा विद्यालय मे एक कर्मी को छोड़ सभी को सेवा मुक्त कर दिया । इसके बाद गढ़वा डीसी भवनाथपुर सामुदायिक अस्पताल पहुंच कर बीमार छात्राओं से मिले एवं उनका कुशल क्षेम पूछा।

    मौके पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा की शुक्रवार को रात मे खरौन्धी कस्तूरबा की छात्राए अचानक बीमार हो गई थी तत्काल एसडीएम और अन्य पदाधिकारियों को राहत कार्य के लिए भेजा गया था सभी छात्राओं का इलाज भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मे किया गया है आज भी कुछ छात्राए बीमार हुई थी जिनका इलाज यहीं किया जा रहा है सभी खतरे से बाहर है मैंने खुद कस्तूरबा विद्यालय का निरिक्षण किया तथा जिसमे विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है मैंने तत्काल एक कर्मी को छोड़ कर शेष सभी कर्मियों को कार्यमुक्त कर दिया है और एसडीएम को निर्देश दिया है की इसकी विस्तृत जाँच कर प्रतिवेदन दे।

    विद्यालय मे अभी कुछ बच्चियां है उन्हें विशेष निगरानी मे रखा गया है उन्होंने सख्त लहजे मे कहा है की चाहे जो भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा। वहीं अभिभावको के हंगामा के मुद्दे पर उन्होंने कहा की स्वाभाविक है की इस तरह की बाते आएगी तो अभिभावक थोड़ा उग्र होंगे लेकिन किसी को भी कानून हाथ मे लेने की इजाजत नहीं है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्व. काशीनाथ सिंह के परिजनों से मिलकर जताई शोक संवेदना
    Next Article पूर्वांचल की बंद पड़ी गणेश शुगर मिल को पुनर्जीवित करने की मांग तेज

    Related Posts

    मानुषमुड़िया में पार्वती इलेक्ट्रिकल्स दुकान का शटर काटकर चोरी

    September 30, 2026

    750 करोड़ के कथित जीएसटी फर्जीवाड़े में ज्ञानचंद जायसवाल के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

    September 30, 2026

    टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड का वार्षिक प्रॉफिट बोनस समझौता संपन्न

    September 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानुषमुड़िया में पार्वती इलेक्ट्रिकल्स दुकान का शटर काटकर चोरी

    750 करोड़ के कथित जीएसटी फर्जीवाड़े में ज्ञानचंद जायसवाल के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

    टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड का वार्षिक प्रॉफिट बोनस समझौता संपन्न

    12 साल का इंतजार खत्म, भारत में लॉन्च हुआ Apple Pay, Axis Bank के क्रेडिट कार्ड से कर सकेंगे Tap-to-Pay

    अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ओवरटेक करते ट्रक में घुसी बस, 5 यात्रियों की मौत, 5 गंभीर

    एशियन गेम्स: महिला रिले टीम ने जीता गोल्ड, पुरुषों को ब्रॉन्ज, भारत के कुल पदक 52 हुए

    गया जी पहुंचीं बाला साहेब ठाकरे की पुत्रवधू स्मिता ठाकरे, पितरों के लिए किया तर्पण और पिंडदान

    विश्व पर्यटन दिवस पर महाबोधि मंदिर पहुंचा सीयूएसबी छात्रों का दल, विरासत संरक्षण और स्वच्छता का दिया संदेश

    एनसीईआरटी ने बदला कक्षा 9 का इतिहास अध्याय, सिख गुरुओं से लेकर शिवाजी और जाटों के संघर्ष का जिक्र

    बैंक को एफडी पर रोज बतानी होगी ब्याज दर, 10 बजे लगेगा पता, इन ग्राहकों को मिलेगा फायदा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.