Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर की सुर्खियां
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर की सुर्खियां

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 9, 2023Updated:January 9, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    साकची स्थित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हॉल में 50 साल से ऊपर अपनी सेवा दे चुके चिकित्सकों को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के द्वारा सम्मानित किया गया साथ ही उनसे प्रेरणा लेकर आगे कार्य करने का प्रण लिया
    इस कार्यक्रम में काफी कठिन परिस्थिति में भी चिकित्सकों ने शिरकत की इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के द्वारा जितने भी जूनियर डॉक्टर साथ ही युवा चिकित्सक द्वारा इस सम्मान समारोह में सीनियर मोस्ट चिकित्सकों को शॉल और बुके ओढा कर सम्मानित किया गया,वही जानकारी देते हुए आयोजक कर्ता ने बताया कि वरीय चिकित्सक आज के जूनियर और युवा चिकित्सकों के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं उन्होंने अपनी 50 वर्ष से ज़्यादा सेवा दी और आगे भी सेवा दे रहे हैं इतना ही नहीं इस सम्मान समारोह में कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने शिरकत की और अपनी अपने एक्सपीरियंस को उपस्थित चिकित्सकों के साथ साझा की जिससे उन्हें भविष्य में काफी सहायता प्रदान होगी साथ ही इनसे प्रेरणा लेकर कार्य कर चिकित्सक अपनी भविष्य को उज्जवल बना सकते हैं.

    कुड़मी समाज पूर्वी सिंहभूम के द्वारा जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया. उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन के माध्यम से जिला सचिव प्रकाश महतो ने बताया कि उनकी नौ सूत्री मांगों में मुख्य रूप से कुड़मी समुदाय को अनुसूचित जनजाति की श्रेणी में सूचीबद्ध करने, भारत की जनगणना के भाषा सूची में स्वतंत्र रूप से कुडमालि भाषा कोड लागू करने एवं धर्म के कॉलम में सारना धर्म कॉलम लागू करने, कुडमालि भाषा को जनजातीय भाषा की मान्यता देते हुए संविधान की आठवीं अनुसूची में सूचीबद्ध करने, कुडमालि भाषा की पढ़ाई प्राथमिक विद्यालय स्तर से लेकर महाविद्यालय और सभी विश्वविद्यालय स्तर तक कराते हुए सभी स्थानों पर यथोचित संख्या में कुड़मालि अध्यापकों और प्राध्यापकों की नियुक्ति करने, कुड़मालि भाषा के लिए विद्यालय स्तर से लेकर महाविद्यालय और विश्वविद्यालय स्तर तक वर्तमान में प्रयुक्त त्रुटिपूर्ण कुरमाली शब्द में संशोधन कर कुड़मालि करने, कुड़मालि एकेडेमिक बोर्ड और कल्चरल बोर्ड का गठन करने, प्रत्येक गांव, टोला मोहल्ला के जाहिरा थान, सारना थान, गोडाम (ग्राम) थान आदि पारंपरिक धर्म स्थलों की घेराबंदी और सौंदर्यीकरण करने एवं इसके लिए उक्त स्थल के पारंपरिक ग्राम प्रधान एवं पारंपरिक पुजारी को ही प्रतिनियुक्त करने, चुआड़ विद्रोह के महानायक क्रांतिवीर शहीद रघुनाथ महतो संताल हूल के वीर शहीद धानक महतो, मंदि विद्रोह के वीर शहीद कालिया मोहंता व भीम मोहता (ओडिशा), सविनय अवज्ञा आंदोलन के वीर शहीद गोकुल महतो, मोहन महतो, शीतल महतो, सहदेव महतो व गणेश महतो (प. बंगाल), भारत छोड़ो आंदोलन के वीर शहीद चुनाराम महतो व गोविंद महतो (प. बंगाल) आदि महापुरुषों की जीवनी और वीर गाथाओं को सरकारी पाठ्यक्रम में शामिल करने एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत स्तर पर पुस्तकालय खुलवाये जाने की महत्वपूर्ण मांग की गई है.

    झारखंड युवा कांग्रेस प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सोमवार को जमशेदपुर के निर्मल गेस्ट हाउस में संपन्न हुई जिसमें जिला एवं प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता मौजूद रहे. बैठक में यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो अभियान की समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना तय की गई. इस संबंध में जानकारी देते हुए यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव दीनबंधु शर्मा ने बताया कि झारखंड युवा कांग्रेस द्वारा हर महीने अलग- अलग जिलों में समीक्षा बैठक की जाती है, जिसमें देश के वर्तमान हालात पर चर्चा की जाती है. साथ ही वैसे युवाओं को पार्टी से जोड़ने का काम किया जाता है जो देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और नफरत की राजनीति से त्रस्त आ चुके हैं. इस बैठक की खूबसूरती यह होती है, कि इसमें तमाम छोटे- बड़े नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहते हैं और जनहित से जुड़े मुद्दों को बेबाकी से रखते हैं, जिनके निदान को लेकर कार्ययोजना तय की जाती है.
    दीनबंधु शर्मा राष्ट्रीय सचिव यूथ कांग्रेस

    एनएच पर ट्रेलर के धक्के से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर
    जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत बालीगुमा पुल के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में बाइक सवार पोटो महाली और रवि महाली गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद वाहन तेजी से फरार हो गया. इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों ने किसी तरह दोनो घायलों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने पोटो महाली को मृत घोषित कर दिया जबकि रवि की स्थिति को देखते हुए उसे टीएमएच रेफर कर दिया गया. परिजनों ने बताया कि दोनो बोड़ाम थाना क्षेत्र के हलुदबनी रहते है और एमजीएम थाना क्षेत्र के सिमुलडांगा में खेती बाड़ी का काम करते है. आज सुबह दोनो मोटरसाइकिल पर सवार होकर काम करने जा रहे थे तभी पुल के पास घाटशिला की ओर से आ रहे एक ट्रेलर ने उन्हे अपनी चपेट में ले लिया जिससे दोनो घायल हो गए. घटना को अंजाम देने के बाद ट्रेलर मौके से फरार हो गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आईआरबी -9 के पारण परेड समारोह में प्रशिक्षु जवानों के आकर्षक मार्च पास्ट का किया निरीक्षण, ली सलामी
    Next Article राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले राजेश शुक्ल, कई विषयों से अवगत कराया

    Related Posts

    खेत की मिट्टी से निकला संदिग्ध विस्फोटक, ट्रैक्टर चालक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    June 23, 2026

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    June 23, 2026

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खेत की मिट्टी से निकला संदिग्ध विस्फोटक, ट्रैक्टर चालक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    सासाराम में 321 प्रशिक्षित महिला जवानों की पारण परेड, डीआईजी ने सौंपे प्रशस्ति प

    धान बीज वितरण अभियान का विधायक संजीव सरदार ने किया शुभारंभ, किसानों को समय पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीज

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

    सांसद पप्पू यादव के 100 करोड़ हॉर्स ट्रेडिंग आरोप पर JDU विधायक सरयू राय का पलटवार

    उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध एवं संवेदनशील कार्रवाई हेतु आश्वस्त

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, भाजपा पूर्वी सिंहभूम की महत्वपूर्ण बैठक घाटशिला में संपन्न

    झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता सुरेन्द्र नाथ हांसदा की तबीयत में सुधार, स्वास्थ्य लाभ के बाद लौटे घर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.