Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के विधायक सरयू राय ने आज महिला विश्वविद्यालय और प्रोफेशनल काॅलेज भवन के निर्माणधीन भवन का किया निरीक्षण
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति शिक्षा

    जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के विधायक सरयू राय ने आज महिला विश्वविद्यालय और प्रोफेशनल काॅलेज भवन के निर्माणधीन भवन का किया निरीक्षण

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 4, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के विधायक सरयू राय ने आज महिला विश्वविद्यालय और प्रोफेशनल काॅलेज भवन के निर्माणधीन भवन का निरीक्षण किया और पाया कि इसका इस्तेमाल नहीं होने के कारण दोनों ही भवन की स्थिति काफी खराब हो गयी है। प्रोफेशनल काॅलेज का भवन वर्ष 2019 को जनवरी में ही बनकर तैयार हुआ था, तबसे इसका उपयोग नहीं हो रहा है। बीच में कोविड के दौन कुछ दिनों के लिए इसका इस्तेमाल हुआ था। फिलहाल इस भवन के पंखे, बिजली के स्वीच, केबुल आदि चोरी हो गये हैं। देखरेख नहीं होने के कारण चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला काटकर कई समान चोरी कर लिया है। इसी तरह महिला विश्वविद्यालय के भव्य भवन के चारों और भी जंगल उग गये हैं।
    विधायक सरयू राय ने बताया कि वे परसों रांची जाएंगे और माननीय राज्यपाल से मिलकर दोनों विश्वविद्यालय को शीघ्र संचालित करने का अनुरोध करेंगे। महिला विश्वविद्यालय में कुलपति की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। उसके पूर्व भवन का मरम्मती और इसके सामने के मैदान की स्थिति को ठीक करना जरूरी है। इसी तरह प्रोफेशनल काॅलेज के संचालन के लिए उच्च तकनीकी एवं शिक्षा विभाग के सचिव से अनुरोध करेंगे कि यदि सरकार इसका संचालन करने में सक्षम नहीं है तो इस भवन को किसी अन्य संस्था को सुपुर्द कर दे, ताकि भवन निर्माण का उद्देश्य पूरा हो और भवन भी सुरक्षित रहे और सरकार को आमदनी भी प्राप्त हो सके। विडंबना है कि सरकार अरबों रूपए खर्च करके वृहद संरचनाएं खड़ा कर देती हैं और उसका उयोग करना भूल जाती है। उसकी मरम्मत एवं देखरेख की भी व्यवस्था की जानी चहिए।

    प्रोफेशनल काॅलेज और महिला विश्वविद्यालय दोनों मेरे विधानसभा क्षेत्र में स्थित है। अब जब शिक्षण संस्थान खुलने लगेंगे तो भवन का निर्माण का उद्देश्य भी पूरा होना चाहिए। प्रोफेशनल भवन को तो ठेकेदार ने भवन निर्माण विभाग को सौंप दिया है परंतु महिला विश्वविद्यालय का भवन का प्रभार अभी भी सरकार के किसी भी विभाग को नहीं दिया है जबकि 86 करोड़ रुपए की लागत से यह भवन 2019 में ही बनकर तैयार हो गया है। सरकार इन दोनों भवनों की सुरक्षा का प्रबंध करे, इसके परिसर को साफ-सुथरा करे। यहाँ बेतरतीब पड़े हुए वृक्षों को काटकर स्थान को सुलभ बनाये और पढ़ाई आरंभ करने के लिए व्यवस्था करे। विधायक सरयू राय ने बताया कि वे सरकार से अनुरोध करेंगे कि इन दोनों भवनों का उद्घाटन शीघ्र कराये।

    निरक्षण के दौरान विधायक सरयू राय के साथ ही जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार, विधायक जनसुविधा प्रतिनिधि हरे राम सिंह, निजी सचिव सुधीर सिंह आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकिसानों की मौत पर जमशेदपुर के आंदोनकारियों का गुस्सा फूटा, कैंडल मार्च के बाद युपी सरकार का पुतला फूंका
    Next Article सरकार किसान आंदोलन और किसानों की आवाज को जबरन दबाने का प्रयास कर रही है:राकेश तिवारी

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.