Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने आज सिदगोड़ा स्थित टाऊन हाॅल, सोन मंडप, यात्री निवास और चिल्डेªन पार्क क्षेत्र का दौरा किया
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने आज सिदगोड़ा स्थित टाऊन हाॅल, सोन मंडप, यात्री निवास और चिल्डेªन पार्क क्षेत्र का दौरा किया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 15, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने आज सिदगोड़ा स्थित टाऊन हाॅल, सोन मंडप, यात्री निवास और चिल्डेªन पार्क क्षेत्र का दौरा किया

    जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने आज सिदगोड़ा स्थित टाऊन हाॅल, सोन मंडप, यात्री निवास और चिल्डेªन पार्क क्षेत्र का दौरा किया। उनके साथ जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी एवं अन्य कर्मी भी मौजुद थे। उन्होंने विशेष पदाधिकारी से यह जानकारी देने के लिए कहा है कि उनके विधायक बनने के बाद वर्ष 2020 और वर्ष 2021 में टाऊन हाॅल, सोन मंडप और यात्री निवास का आरक्षण किन-किन कार्यक्रम के लिए किया गया है और इससे अक्षेस के खाते में कितनी आमदनी हुई। उन्होंने विशेष पदाधिकारी से यह भी जानकारी देने के लिए कहा कि उनके विधायक बनने के पूर्व 5 वर्षों में विभिन्न कार्यक्रमों के लिए इन भवनों के आरक्षण से अक्षेस को कितनी आमदनी हुई। उन्होंने विशेष पदाधिकारी से यह जानकारी भी माँगा है कि इन भवनों के बुकिंग (आरक्षण) के क्रम में अक्षेस के खाता में काॅशन मनी (संरक्षित निधि) के रूप में कितनी निधि जमा हुई और कितने लोगों को यह निधि वापस की गयी।

    विधायक श्री राय ने टाऊन हाॅल, सोन मंडप, यात्री निवास और पर्यटन विभाग द्वारा बनाये गये चिल्ड्रेन पार्क से अबतक हुई आमदनी और इसके संरक्षण में हुए व्यय की जानकारी भी देने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि इस परिसर के सभी सरकारी संपत्तियों को सरकार अपने कब्जे में लेने के बारे में सरकार ने विधानसभा को सूचित किया है और यह भी कहा है कि सरकारी निर्माणों को कब्जा मुक्त करेगी और जिन्होंने इसका दुरुपयोग किया है उनपर कारवाई की जाएगी। अब तक इस संबंध में क्या कारवाई हुई है इसका विवरण उपलब्ध कराने के लिए भी उन्होंने कहा है। विधायक श्री राय ने जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी से यह भी कहा है कि यहाँ स्थित सरकारी संपत्तियों के संरक्षण के लिए जमशेदपुर अक्षेस ने कोई नियमावली तैयार किया है तो इसकी जानकारी उपलब्ध कराये और यदि अभी तक यह नियमावली तैयार नहीं हुई तो शीघ्र नियमावली तैयार किया जाय ताकि इस व्यवस्था के तहत इसका संरक्षण नियमानुसार हो सके और अवैध कब्जा से मुक्त कराया जा सके तथा अवैध कब्जा करने वालों पर कारवाई की जाय।

    विधायक श्री राय ने सूचित किया है कि इस परिसर को पर्यटन, खेल तथा कला एवं संस्कृति के रूप में विकसित करने का आश्वासन राज्य सरकार ने उन्हें दिया हैं इस दिशा में त्वरित कारवाई होनी चाहिए। कुछ दिन पहले इस परिसर में हुई अवैध गतिविधियों के लिए जिला प्रशासन ने एक जाँच समिति गठित किया था। इस जाँच समिति की रिपोर्ट की माँग भी उन्होंने किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि अब इस परिसर का संचालन स्पष्ट नियमों के आधार पर होगा और विगत दिनों इसके परिचालन में हुई अनियमितताओं को समाप्त किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीपीआई. एवं भाजपा के.सैकड़ों कांग्रेस मे शामिल
    Next Article सीपीआई. एवं भाजपा के.सैकड़ों कांग्रेस मे शामिल गणेश

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.