Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » jamshedpur :देशभर में रामोत्सव को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद ,उत्सव शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    jamshedpur :देशभर में रामोत्सव को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद ,उत्सव शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    अयोध्या में प्रभु श्री राम लला विग्रह प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में रामोत्सव मनाया जा रहा है. जगह- जगह धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं. कहीं जुलूस तो कहीं झांकियां निकाली जा रही है. इधर झारखण्ड के भी सभी जिलों में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. सरकार ने सभी सरकारी कार्यालयों में आधे दिन के छुट्टी की घोषणा कर दी है. साथ ही सभी जिलों को अलर्ट जारी किया है, ताकि कहीं भी अशांति की स्थिति उत्पन्न न हो. इधर सरायकेला- खरसावां जिले में भी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर रामभक्तों में उत्साह का माहौल है. जगह- जगह धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं.

     

     

    पूरे जिले में रामभक्त अपने- अपने तरीके से प्रभु श्रीराम की भक्ति में लीन हैं और इस खास पल को यादगार बनाने में जुटे हैं. वहीं विधि- व्यवस्था संधारण को लेकर जिला प्रशासन भी मुस्तैद है. सभी थानों की पुलिस अलर्ट मोड पर है संवेदनशील इलाकों में भारी संख्या में पुलिस वालों की तैनाती कर दी गई है. इसी कड़ी में सोमवार को जिले के उपायुक्त एवं एसपी सहित तमाम प्रशासनिक पदाधिकारी खरसावां पहुंचे और विधि- व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान उपायुक्त एवं एसपी ने सभी पदाधिकारी को विधि- व्यवस्था के संधारण को लेकर विशेष दिशा- निर्देश दिए. साथ ही संवेदनशील इलाकों का भ्रमण कर शांतिपूर्ण तरीके से उत्सव मनाने की अपील की.

     

     

    उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर विधि- व्यवस्था के संधारण को लेकर संवेदनशील इलाकों में विशेष एहतियात को लेकर आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम को लेकर सभी संगठनों के लोगों के साथ बैठक कर शांतिपूर्ण तरीके से उत्सव संपन्न कराने की अपील की. गई उन्होंने जिले वासियों से विधि- व्यवस्था बनाए रखने एवं शांतिपूर्ण तरीके से उत्सव मनाने की अपील की.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले बोले CM योगी आदित्यनाथ- ‘सदियों का संकल्प हुआ पूर्ण’

    Related Posts

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    July 18, 2026

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.