Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले बोले CM योगी आदित्यनाथ- ‘सदियों का संकल्प हुआ पूर्ण’
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति राष्ट्रीय

    रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले बोले CM योगी आदित्यनाथ- ‘सदियों का संकल्प हुआ पूर्ण’

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले बोले CM योगी आदित्यनाथ- ‘सदियों का संकल्प हुआ पूर्ण’
    आज उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामलला के भव्य व दिव्य मंदिर का बरसों पुराना सपना पूरा हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्राण प्रतिष्ठा करेंगे, जिसके बाद 23 जनवरी से यह मंदिर सभी राम भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा। ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह दोपहर 12.20 बजे शुरू होगा और दोपहर 1 बजे तक उसके पूरा होने की संभावना है। जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी आयोजन स्थल पर संतों और प्रतिष्ठित शख्सियतों सहित 7,000 से अधिक लोगों की सभा को संबोधित करेंगे। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह के चलते आज कई राज्यों में आज आधे दिन का अवकाश घोषित किया गया है तो वहीं स्कूलों में छुट्टी की गई है।

     

    सदियों का संकल्प पूर्ण हुआ: CM योगी
    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अद्भुत, अविस्मरणीय, अलौकिक क्षण! आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गरिमामयी उपस्थिति में आराध्य प्रभु श्री राम की पावन जन्मस्थली श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला के नूतन विग्रह के प्राण-प्रतिष्ठा का अनुष्ठान संपन्न होने जा रहा है. प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज असंख्य रामभक्तों की प्रतीक्षा पूर्ण होने जा रही है। संपूर्ण देश आस्था और भक्ति के सागर में डूबकर ‘राममय’ हो गया है।’

     

     

    सुबह लगभग 5:30 बजे से रामलला का श्रृंगार शुरू
    आपको बता दें कि आज सुबह लगभग 5:30 बजे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के पट खुले चुके हैं। प्रभु श्रीराम की पुरानी मूर्ति का स्नान और श्रृंगार किया जा रहा है। अस्थाई मंदिर में विराजमान रामलला कि जैसे पूजा की जाती रही उसी तरह उनका पूजन-अर्चन श्रृंगार और भोग राग होगा। प्राण-प्रतिष्ठा की जा रही मूर्ति का भी श्रृंगार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में पहुंचेंगे तो वह सबसे पहले अस्थाई मंदिर से लाए गए विराजमान रामलला की ही पूजा करेंगे। इसके बाद वह पंचांग पूजा करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articlejamshedpur :देशभर में रामोत्सव को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद ,उत्सव शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील
    Next Article राम मंदिर परिसर पहुंचे PM मोदी, थोड़ी देर में शुरू होगी प्राण प्रतिष्ठा की पूजा

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.