Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर जिला प्रशासन अलर्ट उपायुक्त ने संभाली कमान,निचले इलाकों का किया गया सघन दौरा
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड रांची

    जमशेदपुर जिला प्रशासन अलर्ट उपायुक्त ने संभाली कमान,निचले इलाकों का किया गया सघन दौरा

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 20, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर जिला प्रशासन अलर्ट उपायुक्त ने संभाली कमान,निचले इलाकों का किया गया सघन दौरा

    ▪️दो दिनों से लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट, जिला उपायुक्त ने जिला प्रशासन की टीम के साथ स्वर्णरेखा व खरकई नदी के निचले इलाकों का किया गया सघन दौरा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    ▪️जेएनएसी अंतर्गत शास्त्रीनगर, निर्मल घाट तथा भूंईयांडीह, जमशेदपुर सदर प्रखंड के बड़ौदा घाट, मानगो नगर निगम अंतर्गत श्यामनगर में जलजमाव की स्थित का लिया गया जायजा

    ▪️स्वर्णरेखा एवं खरकई नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही, लोगों से अपील है कि नदी किनारे नहीं जाएं, जानमाल की सुरक्षा को देखते हुए आश्रय गृहों में शरण लें:श्रीमती विजया जाधव, जिला उपायुक्त

    पूर्वी सिंहभूम जिले में दो दिनों से लगातार हो रही बारिश तथा चांडिल डैम, खरकई डैम व ब्यांकबिल डैम के फाटक खोले जाने के कारण स्वर्णरेखा एवं खरकई नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है तथा दोनों नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं । बारिश तथा नदियों के जलस्तर में बढ़ोत्तरी से जलमग्न हुए नदी से सटे निचले इलाकों का जायजा लेने जिला उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव द्वारा आज जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति, जमशेदपुर सदर प्रखंड एवं मानगो नगर निगम के क्षेत्रों का सघन दौरा कर प्रभावित स्थलों का जायजा लिया गया। इस दौरान अपर उपायुक्त श्री सौरभ सिन्हा, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिनेश रंजन, विशेष पदाधिकारी जेएनएसी श्री संजय कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी मानगो नगर निगम श्री सुरेश यादव, प्रखंड विकास पदाधिकारी जमशेदपुर सदर श्री प्रवीण कुमार एवं अंचलाधिकारी श्री अमित श्रीवास्तव मौजूद रहे ।

    जिला उपायुक्त द्वारा जलमग्न इलाकों का जायजा लेने के क्रम में सबसे पहले जेएनएसी अंतर्गत शास्त्रीनगर(जय प्रभा कॉम्प्लेक्स के पीछे) का निरीक्षण किया गया। यहां खरकई नदी से सटे नाले में बने करीब 6-7 घर पूरी तरह जलमग्न पाये गए, जिला उपायुक्त द्वारा तत्काल लोगों को सुरक्षित स्थानों में शरण लेने की अपील की गई। इस दौरान उन्होने निर्मल घाट का भी जायजा लिया, खरकई नदी का तेज बहाव एवं जलस्तर में लगातार देखी जा रही बढ़ोत्तरी के कारण लोगों को जल्द से जल्द उस स्थान को छोड़ते हुए जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराये गए आश्रय स्थलों में जाने के निर्देश दिए।

    निर्मल घाट के बाद जिला प्रशासन की टीम बागबेड़ा के बड़ौदा घाट पहुंची, यहां भी खरकई नदी से जुड़ने वाले नाले के कारण 2-4 घरों में पानी घुस गया है तथा पानी का स्तर भी लगातार बढ़ रहा है । जिला उपायुक्त द्वारा यहां सामुदायिक भवन का भी निरीक्षण कर लोगों के ठहरने एवं खान-पीने के इंतजाम करने के निर्देश मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को दिए । इसके बाद भूईयांडीह के कल्याणनगर एवं इंदिरानगर में स्वर्णरेखा नदी के जलस्तर का जायजा लेने पहुंची जिला प्रशासन की टीम ने तत्काल जलमग्न हुए घरों के लोगों को सुरक्षित स्थानों में जाने की अपील की तथा नदी के आसपास बसे लोगों को माइकिंग के द्वारा बढ़ते जलस्तर को लेकर सचेत करते रहने के निर्देश जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी को दिए । इसके पश्चात मानगो नगर निगम अंतर्गत श्यामनगर में नदी के निचले इलाकों का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

    जिला उपायुक्त ने बताया कि मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक आगे भी बारीश की संभावना बनी हुई है, चांडिल डैम के 7 गेट अब तक खोले गए हैं जिससे खरकई खतरे के निशान से 6 मीटर ऊपर तथा स्वर्णरेखा नदी खतरे के निशान से 2 मीटर ऊपर बह रही है। उन्होने जनसाधारण से अपील करते हुए कहा कि जानमाल की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा माइकिंग एवं विभिन्न मीडिया माध्यमों से दिए जा रहे दिशा-निर्देशों का अनुपालन करें तथा इस स्थिति से निपटने में जिला प्रशासन का सहयोग करें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व० राजीव गांधी के 78वे जन्म दिवस के अवसर पर उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया
    Next Article देशभक्ति समूह गान एवं नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 11,000 की राशि से सम्मानित हुआ गुलमोहर उच्च विद्यालय, टेल्को एवं विद्याभारती चिन्मया विद्यालय, टेल्को 

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.