Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला पर्यवेक्षक अमरेन्द्र सिंह एवं जिला अध्यक्ष बिजय खाॅ ने प्रखण्डवार जन सहायता शिविर का किया निरीक्षण 
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    जिला पर्यवेक्षक अमरेन्द्र सिंह एवं जिला अध्यक्ष बिजय खाॅ ने प्रखण्डवार जन सहायता शिविर का किया निरीक्षण 

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 5, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला पर्यवेक्षक अमरेन्द्र सिंह एवं जिला अध्यक्ष बिजय खाॅ ने प्रखण्डवार जन सहायता शिविर का किया निरीक्षण

    झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर वित्त मंत्री झारखंड सरकार, कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, आलमगीर आलम ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के आह्वान पर अंचल सह प्रखण्ड विकास कार्यालय बड़े पैमाने पर जन सहायता शिविर का आयोजन किया गया। जन सहायता शिविर का निरिक्षण जिला पर्यवेक्षक अमरेन्द्र सिंह एवं जिला अध्यक्ष बिजय खाॅ के व्दारा प्रखण्ड स्थल पर पहुँच कर किया। जिला के वरीय उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद एवं ब्रजेन्द्र तिवारी टेक्नीकल तैयारी में अभियान के साथ रहे।

    जिला अध्यक्ष ने आम जनता और प्रेम प्रतिनिधि को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के व्दारा प्रदेश स्तर पर जन सहायता शिविर के माध्यम से अंचल एवं प्रखण्ड काग से सम्बंधित समस्या को शिविर के माध्यम से आवेदन लिया जा रहा है। म्यूटेशन, ऑनलाइन, रजिस्टर टू सहित जमीन के मामलों को कुछ पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा मामलों को कठिन बता कर दोहन करने का माहौल बनाया जा रहा है। गांव के भोली-भाली जनता को बेवजह दौड़ाया जा रहा है। ये अब नहीं चलेगा। घुस मांगने वाले अधिकारी व कर्मचारी नौकरी छोड़ दें। वैसे लोगों के विरूद्ध जनता आवेदन दे या सूचना उपलब्ध कराएँ। इसे जिला उपायुक्त को संज्ञान में जिला कांग्रेस कमिटी लगाएगी, कार्यवाही नहीं होने पर प्रदेश अध्यक्ष सह मंत्री झारखंड सरकार को कठोर कार्यवाही के लिए अग्रसारित किया जाएगा।
    शिविर में जमीन के मामले, जरूरतमंदों के आवास, वॄद्धावस्था पेंशन, मनरेगा के मामले, पदाधिकारियों व्दारा दौड़ाने का मामला का संकलन प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के प्रयास से हो रहा है।
    झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी व्दारा नियुक्त जिला पर्यवेक्षक अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि किसी भी कीमत पर भ्रष्ट अधिकारियों और भ्रष्ट संस्कृति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम जनता को परेशान करने वाले भी सुधर जाएँ। प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष व प्रभारी सप्ताह में दो दिन जन सहायता शिविर लगायें। सभी मामलों पर संज्ञान लिया जाएगा। भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों का सूची बना कर प्रेषित करें।

    1. मुसाबनी प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष संजय साह एवं प्रखण्ड प्रभारी रंजीत राम के देखरेख में कांग्रेस नेताओं के व्दारा सुबह 10 बजे से अंचल सह प्रखण्ड कार्यालय के समक्ष शिविर में कुल 89 आवेदन प्राप्त किया गया।

    2 पोटका प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आनन्द दास के देखरेख में कांग्रेस नेताओं के व्दारा सुबह 10 बजे से अंचल सह प्रखण्ड कार्यालय के समक्ष शिविर में कुल 45 आवेदन प्राप्त किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुबोध सिंह सरदार, सोमेश मण्डल, अमल विश्वास, जयराम हॉसदा, सनातन मुण्डा का सराहनीय योगदान रहा।

    3. जमशेदपुर ग्रामीण प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आशीष ठाकुर एवं प्रखण्ड प्रभारी प्रमोद मिश्रा, संयोजक सुल्तान अहमद के देखरेख में कांग्रेस नेताओं के व्दारा सुबह 10 बजे से अंचल सह प्रखण्ड कार्यालय के समक्ष शिविर में कुल 100 आवेदन प्राप्त किया।
    कार्यक्रम को सफल बनाने में अपर्णा गुहा, अंकुश बनर्जी, प्रिंस सिंह, सुरज मुण्डा, मो सगीर, रंजीत झा, देवसरे सिंह, ऊषा यादव, पार्वती शर्मा, सविता राय, सुमित्रा पांडा, अमरजीत मिश्रा, राजेन्द्र सिंह, संजय झा संत, राजा सिंह, राहुल गोस्वामी, विपिन ठाकुर, एस आर के कमलेश, रतन रंजक सहयोग दिया

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्वी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस कमेटी के द्वारा सर्किट हाउस में बैठक संपन्न
    Next Article  पूर्व सीएम के निर्देश पर भाजपा बिरसानगर मंडल ने किया कंबल वितरण

    Related Posts

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    August 10, 2026

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    August 10, 2026

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    CJI सूर्यकांत के लॉ युनिवर्सिटी में चीफ गेस्ट बनाने पर बवाल, छात्रों ने कहा- कॉकरोच कहने वाले से नहीं लेंगे डिग्री

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.