Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर : भाजपा ने श्रद्धाभाव से मनाई डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 122वीं जयंती, वक्ताओं ने कहा- डॉ मुखर्जी के अखंड भारत के सपनों को पूरा करने में लगे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर : भाजपा ने श्रद्धाभाव से मनाई डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 122वीं जयंती, वक्ताओं ने कहा- डॉ मुखर्जी के अखंड भारत के सपनों को पूरा करने में लगे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 6, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने श्रद्धाभाव से मनाई डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 122वीं जयंती, वक्ताओं ने कहा- डॉ मुखर्जी के अखंड भारत के सपनों को पूरा करने में लगे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

    जमशेदपुर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष, प्रखर राष्ट्रवादी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 122वीं जयंती को भाजपा जमशेदपुर महानगर ने पूरे श्रद्धाभाव से मनाया। गुरुवार को साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी के वरीय नेताओं व कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छविचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहे’, ‘जहां हुए बलिदान मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है’ एवं ‘भारत माता की जय, के नारे से कार्यालय परिसर गुंजायमान रखा।

     

     

     

    इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन को प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों के भारत की स्थापना में लगे हैं। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति इस दिशा में सबसे महत्वपूर्ण कदम है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार एवं सिद्धांत हम सबके साथ आने वाली कई पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें राष्ट्रवाद के लिए प्रेरित करते रहेंगे। एक राष्ट्र, एक निशान, एक विधान के प्रणेता डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के लिए देश हित से ऊपर कुछ नहीं था। कहा कि भाजपा सरकार सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के पथ पर आगे बढ़ रही है। यह श्यामा प्रसाद मुखर्जी का ही सपना था कि हमारा देश सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और अखंडता के मार्ग पर आगे बढ़े। कहा कि डॉ मुखर्जी आजाद भारत के उन नेताओं में से एक रहे, जिन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि हम उनके बताए मार्ग पर चलें उनके विचार के साथ जुड़ें और विचार को आगे बढ़ाने का काम करें।

     

     

     

    विभिन्न मंडलों में मनाया गया डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती: भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत सभी 28 मंडलों में गुरुवार को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती को कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापुर्वक मनाया। विभिन्न भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डॉ मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया एवं उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया।

     

     

    इस दौरान जिला कार्यालय में पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल, चंद्रशेखर मिश्रा, मिथिलेश सिंह यादव, राजन सिंह, डॉ राजीव, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, राकेश सिंह, पप्पू सिंह, मंजीत सिंह, जितेंद्र राय, नीलू मछुआ, राजीव सिंह, प्रेम झा, बिनोद सिंह, अमिताभ सेनापति, अमित अग्रवाल, मुचिराम बाउरी, सुरेश शर्मा, अभिमन्यु सिंह, शशांक शेखर, रमेश नाग, मिथिलेश साव, गौतम प्रसाद, विनय सिंह, अभिषेक डे, रमेश बास्के, शैलेश गुप्ता, आशुतोष दास, मंजीत सिंह समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleUCC को लेकर मोदी सरकार ने किया GOM का गठन, मंत्रियों को सौंपी अहम जिम्मेदारी
    Next Article पालीडीह निवासी एक युवक को खंझापुर पाली निवासी दो व्यक्ति ने मारपीट कर जेब में रखे रुपए को लेकर भागा, प्राथमिकी दर्ज

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.