Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर: चंद्रयान -3 के मिशन में आशीष शर्मा ने दिया महत्वपूर्ण योगदान , ट्रैकिंग टीम में थे शामिल
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर: चंद्रयान -3 के मिशन में आशीष शर्मा ने दिया महत्वपूर्ण योगदान , ट्रैकिंग टीम में थे शामिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 24, 2023Updated:August 24, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    चंद्रयान 3 की सफलता का जश्न पुरा देश मना रहा है. इसकी सफलता में जमशेदपुर के युवा वैज्ञानिक आशीष कुमार शर्मा का भी योगदान रहा है. आशीष चंद्रयान 3 के मिशन में ट्रैकिंग टीम में शामिल थे. चंद्रयान 3 के लांचिंग से लेकर लैंडिंग तक आशीष ने नजर बनाई रखी. आशीष के इस योगदान ने शहर राज्य समेत पूरे देश का नाम रौशन किया

     

     

    जमशेदपुर के परसुडीह के शिव मंदिर लाइन से निकलकर इसरो तक का सफर आशीष के लिए काफी कठिन रहा है. आशीष के पिता कन्हैया शर्मा न्यूवोको कंपनी में कार्यरत है जबकि माँ प्रतिमा शर्मा एक गृहणी है. आशीष दो भाइंयों में सबसे बड़ा है. छोटा भाई अमित कुमार शर्मा पढ़ाई करता है. नवंबर माह में ही आशीष की शादी किरीबुरू में हुई है आशीष के पिता कन्हैया ने बताया कि आशीष बचपन से ही पढ़ने में काफी होशियार रहा है. शुरुआत से ही उसका रुझान मशीनों में रहा है. आशीष की प्रारंभिक शिक्षा बर्मामाइंस के सिस्टर निवेदिता हाई स्कूल से पूरी हुई और फिर पोखारी के नेताजी पब्लिक स्कूल से 12 वीं तक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद एनआईटी जमशेदपुर से साल 2015 में बीटेक की डिग्री हासिल की. पिता ने बताया कि शिक्षकों ने आशीष का काफी हौसला बढ़ाया है उन्होंने बताया एनआईटी जमशेदपुर से आशीष को एक साफ्टवेयर कंपनी में 5.25 लाख का पैकेज मिल रहा था जिसे उसने ठुकरा दिया. आशीष शुरुआत से ही देश के लिए काम करना चाहता था. इसी बीच साल 2016 में इसरो में वेकैंसी निकली. तीन चरण में परीक्षा होने के बाद आखिरकार एक ही बार में आशीष ने इसरो में योगदान दिया. चंद्रयान 2 मिशन में भी आशीष शामिल था. कन्हैया कहते है कि इसरो के आगामी मिशन में भी आशीष अपना योगदान दे सकता है.

     

     

    कन्हैया शर्मा पिता

    विओ—- आशीष की इस कामयाबी से परिवार के हर सदस्य काफी खुश हैं आशीष के पूरे परिवार ने चंद्रयान 3 के लैंडिंग का सीधा प्रसारण देखा, आशीष की माताजी के अनुसार पूरे परिवार के लिए यह गर्व की बात है कि आज उनका बच्चा पूरा देश का नाम रोशन कर रहा है, उन्होंने कहा कि पिछले बार चंद्रयान 2 असफल रहा लेकिन इस बार चंद्रयान-3 को सफलता हाथ लगी है उनकी माता जी कहती है की बचपन से ही आशीष अपने कार्य के प्रति गंभीर रहे है और आज आशीष ने परिवार के लोगों का सर गर्व से ऊंचा कर दिया है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनिर्मलनगर, चंडीनगर, छायानगर में जुस्को बिजली के लिए सब-स्टेशन का निर्माण कार्य हुआ पूर्ण।
    Next Article वरीय पुलिस अधीक्षक, के द्वारा बिरसानगर थाना का औचक निरीक्षण

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.