Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » JAMSHEDPUR: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 114वें संस्करण का जमशेदपुर में हुआ भव्य आयोजन, भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन में दिखा उत्साह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा एवं अन्य नेतागण बूथों पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    JAMSHEDPUR: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 114वें संस्करण का जमशेदपुर में हुआ भव्य आयोजन, भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन में दिखा उत्साह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा एवं अन्य नेतागण बूथों पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    JAMSHEDPUR: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 114वें संस्करण का जमशेदपुर में हुआ भव्य आयोजन, भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन में दिखा उत्साह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा एवं अन्य नेतागण बूथों पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल।

    जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 114वें संस्करण का रविवार को जमशेदपुर महानगर के अंतर्गत विभिन्न बूथों पर लाइव प्रसारण किया गया। जमशेदपुर महानगर अंतर्गत चारों विधानसभा क्षेत्रों के 28 मंडलों के विभिन्न बूथों पर आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया। घोड़ाबंधा मंडल के बूथ संख्या 329 पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा एवं कदमा मंडल स्थित बाल विद्या मंदिर के बूथ संख्या 115 पर भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बूथ अध्यक्ष रमेश कुमार एवं बूथ कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों के साथ ‘मन की बात’ सुनी। वहीं, जमशेदपुर महानगर के विभिन्न बूथों पर आयोजित मन की बात कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व जिलाध्यक्षगण, जिला पदाधिकारी और विभिन्न मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी और मोर्चा अध्यक्षों शामिल हुए। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को ध्यानपूर्वक सुना और इसकी सराहना की।

     

    जमशेदपुर महानगर अंतर्गत जुगसलाई विधानसभा के घोड़ाबांधा मंडल क्षेत्र के बूथ संख्या 329 पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “मन की बात” के 114वें संस्करण का सीधा प्रसारण किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, मीरा मुंडा, जिला मंत्री जितेंद्र राय, जिला कोषाध्यक्ष कृष्णा शर्मा काली, मंडल अध्यक्ष दीपक पॉल, गणेश सोलंकी, बूथ अध्यक्ष पूजा गोराई समेत बूथों के सदस्य, पन्ना प्रमुख एवं स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

    कार्यक्रम के उपरांत पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ ने देश के कोने-कोने में विकास की नई धारा प्रवाहित की है। यह सिर्फ संवाद नहीं, बल्कि देश की जनता की आकांक्षाओं और चुनौतियों को समझने और उन्हें दूर करने का माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पीएम नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान भी किया। कहा कि पिछले एक दशक में, इस कार्यक्रम ने देश के हर कोने में छिपी प्रतिभाओं को मंच दिया, सामाजिक मुद्दों को उजागर किया और देश की एकता को मजबूती प्रदान किया है।

     

    वहीं, अपने गृह मंडल कदमा में, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनता से सीधे संवाद की यह पहल ऐतिहासिक है। आज़ाद भारत में पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने इस प्रकार से राष्ट्र के हर कोने में बसे लोगों से जुड़ने का प्रयास किया है। यह संवाद हमें एक नई दिशा और प्रेरणा देता है। कहा कि मन की बात कार्यक्रम के 10 वर्ष पूरे होने वाले हैं, इस पर यह कहना उचित होगा कि यह पहल न केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रबुद्ध जनता के बीच संवाद का सशक्त माध्यम बनी है, बल्कि इसमें लोगों को प्रेरित और जागरूक भी किया है।

    *महानगर के सैकड़ों बूथों पर मन की बात का आयोजन:* जमशेदपुर महानगर के 28 मंडलों के सैकड़ों बूथों पर ‘मन की बात’ का आयोजन बड़े उत्साह और भव्यता के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति के सदस्य, पन्ना प्रमुख और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि इस आयोजन से एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।

     

    JAMSHEDPUR: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोलमुरी श्री बजरंगबली मंदिर में पूजा-अर्चना कर की क्षेत्र के सुख-समृद्धि की कामना जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा- मोदी सरकार ने वसुधैव कुटुंबकम के प्राचीन दर्शन को दोहराया पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी किया संबोधित भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन में दिखा उत्साह
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपुलिसिंग हुई लकवाग्रस्त , मोहल्ले के नौजवान पाली बनाकर स्वयं पहरा देंगे:विकास सिंह
    Next Article मंईयां सम्मान यात्रा के सातवें दिन कारवाँ पहुँचा पश्चिम सिंहभूम ज़िला के मनोहरपुर कोल्हान प्रमण्डल की महिलाओं के प्रति प्रकट किया जा रहा आभार

    Related Posts

    पचम्बा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: दो नाबालिग लड़कियां मुक्त, महिला समेत तीन गिरफ्तार

    May 27, 2026

    चाकुलिया में गांजा तस्करी पर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 336 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

    May 27, 2026

    बकरीद को लेकर बर्मामाइंस थाना पुलिस का फ्लैग मार्च, लोगों से अमन-शांति के साथ पर्व मनाने की अपील

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पचम्बा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: दो नाबालिग लड़कियां मुक्त, महिला समेत तीन गिरफ्तार

    चाकुलिया में गांजा तस्करी पर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 336 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

    बकरीद को लेकर बर्मामाइंस थाना पुलिस का फ्लैग मार्च, लोगों से अमन-शांति के साथ पर्व मनाने की अपील

    जनजातीय क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वाल्मीकिनगर और कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट : मुख्यमंत्री

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    मॉकड्रिल बोकारो में आगामी त्योहारों को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय : दिनेश कुमार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.