Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दुर्गा पूजा को लेकर केंद्रीय समिति की कार्य समिति की बैठक संपन्न
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति

    दुर्गा पूजा को लेकर केंद्रीय समिति की कार्य समिति की बैठक संपन्न

    News DeskBy News DeskAugust 4, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दुर्गा पूजा को लेकर केंद्रीय समिति की कार्य समिति की बैठक संपन्न

    आज दिनांक 4 अगस्त 2024 को जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की कार्य समिति की बैठक मिस्टी इन होटल में अध्यक्ष श्री अचिंतम गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई । जिसमें सर्वप्रथम अध्यक्ष के द्वारा सभी सदस्यों का अभिवादन किया गया । तत्पश्चात आगे की कार्रवाई के लिए महासचिव को निर्देशित किया गया
    महासचिव आशुतोष सिंह ने अपनी ओर से पुनः स्वागत करते हुए आय व्यय का व्योरा हेतु अंकेक्षक प्रदीप दास को निर्देशित किया , प्रदीप दास के द्वारा विगत वर्ष के आय व्यय का व्योरा रखा गया जिसे सदस्यों के बीच चर्चा होने के पश्चात सर्व सम्मति से अनुमोदित किया गया इस बैठक में मुख्य रूप से विगत वर्ष की दुर्गा पूजा के अनुभव एवं इस वर्ष होने वाले दुर्गा पूजा उत्सव की तैयारी , दुर्गा पूजा में शहर में जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई
    विगत वर्ष दुर्गा पूजा के सहयोग के लिए नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के द्वारा जो जंबो जेट कार्य समिति का निर्माण किया गया था उसके द्वारा किए गए पूजा में सहयोग की सभी सदस्यों ने सराहना किया । विगत वर्ष में समिति ने काफी अच्छा काम किया अध्यक्ष श्री अचिंतम गुप्ता जी के द्वारा पूजा समितियों से जो आग्रह किया गया था कि अपने आसपास पांच जरूरतमंद लोगों को कपड़ा, भोजन इत्यादि का सहयोग किया जाए यह अपील दुर्गा पूजा समितियों को काफी भाया और दुर्गा पूजा समितियों के द्वारा बहुत से जगहों पर इस कार्य को किया गया जिससे पूजा में शहर वासियों के बीच एक अच्छा संदेश गया
    साथ ही साथ विगत वर्ष जो अनहोनी घटना विसर्जन के समय घाट पर घटित हुई जिस पर अध्यक्ष के द्वारा त्वरित संवेदना पूर्ण कार्य करते हुए मानवता की दृष्टिकोण से पीड़ित परिवार वालों को ₹200000 की आर्थिक सहयोग केंद्रीय समिति की ओर से प्रदान किया जिसकी सराहना उपस्थित पदाधिकारीयों द्वारा किया गया
    जिला प्रशासन का भी सभी सदस्यों ने आभार व्यक्त किया की पूजा के समय भरपूर सहयोग मिला जो भी समस्याएं आई इस पर तुरंत कार्रवाई की गई और समिति आशा करती है कि इस वर्ष भी प्रशासन का भरपूर सहयोग समिति को प्राप्त होगी
    समिति के सदस्यों ने इस पर भी ध्यान आकृष्ट करवाया कि जो कार्य समय के अभाव में पूर्ण रूपेण दुरुस्त नहीं हो सका जिस पर अभी से ही जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करवा कर उसे पूर्ण करवाया जाए जैसे की विसर्जन घाट में वेली बोधन घाट को एवं भोजपुर घाट को अभी से ही समय रहते हुए वहां की समस्या को समाप्त कराया जाए, बढ़ती हुई पूजा समितियों की आवश्यकता के अनुरूप नए घाट की निर्माण की भी आवश्यकता पर चर्चा हुई

    जिन पूजा समितियां के स्थल को कॉर्पोरेट द्वारा अधिग्रहण किया गया है एवं किया जा रहा है उसे समय रहते नए स्थल को चिन्हित कर समिति को पूजा करने की पर्याप्त व्यवस्था करवाई जाए
    इस वर्ष 6 नए पूजा समितियों के द्वारा केंद्रीय समिति की सदस्यता ग्रहण की गई

     

    बैठक में इस वर्ष की संभावनाओं पर भी चर्चाएं हुई जैसे की मानगों में फ्लाईओवर निर्माण में आने वाली पूजा समितियों के स्थल के बारे में पूजा समिति से मिलकर सार्थक समाधान हेतु पहल करने की आवश्यकता है
    इस वर्ष पूजा के दरमियान बारिश की संभावनाएं जताई गई है इस पर भी गहन चिंतन करने की आवश्यकता है एवं उसके अनुरूप ही पूजा की तैयारियां की जाए
    प्रत्येक जोन के हेल्पलाइन नंबर समितियों को उपलब्ध कराया जाएगा जिस पर समितिया दुर्गा पूजा से संबंधित अपनी समस्याओं का आदान-प्रदान करेंगे

    मूर्तिकारों के साथ भी आने वाले दिनों में एक बैठक का आयोजन समिति के द्वारा किया जाएगा और उन्हें पर्यावरण के सहयोग के अनुरूप निर्देशित की जाएगी
    रामबाबू सिंह के द्वारा यह भी बात रखी गई कि शहर में पूजा की तैयारी शुरू हो गई है जो भी निर्देश सरकार एवं जिला प्रशासन पूजा के लिए निर्देशित करना चाहती है यथाशीघ्र समितियों के बीच प्रेषित कि जाए ताकि अंतिम समय में असमंजस की स्थिति ना उत्पन्न हो ,

     

     

    अंत में धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के द्वारा किया गया
    आज की इस बैठक में मुख्य रूप से संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, बृजभूषण सिंह, भीष्म सिंह, मंगल देव शुक्ला,वरीय उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह, तापस मित्रा, उपाध्यक्ष नीरज सिंह अशोक सिंहा, परमात्मा मिश्रा गौतम प्रसाद चमनदीप गील, धर्मेंद्र प्रसाद , सामनतो कुमार, राजेश राय कोषाध्यक्ष सुरजीत चौधरी, नंदजी सिंह, उषा सिंह, सचिव अभिषेक कुमार, ओमोयो ओझा, शंभू मुखी प्रसेनजीत भौमिक, रुद्र प्रताप, असित चक्रवर्ती जितेंद्र कुमार शिव शंकर सिंह, संतोष कुमार राघवेंद्र मिश्रा संतोष कुमार सिंह, रवि भुइंया, अपूर्वो पाल, टुनटुन सिंह, सपन दास, तिलक कुमार दास, शैलेश गुप्ता, अतुल प्रभात, राजू बोस, सुनील देबू का, सतीशमुखी, प्रमोद सिंह, विजय वर्धा, मुख्य रूप से मौजूद थे।

     

    दुर्गा पूजा को लेकर केंद्रीय समिति की कार्य समिति की बैठक संपन्न
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्री श्री क्षेत्रिय दुर्गा एवं काली पूजा कमेटी आदर्श नगर बाबू नगर नागा डूंगरी कमेटी की  बैठक संपन्न 
    Next Article तीसरी सोमवारी की पूर्व संध्या पर रंगबिरंगी रोशनी से जगमगाया सिदगोड़ा सूर्य मंदिर, सोमवार को बारीडीह हरि मंदिर मैदान से सुल्तानगंज के गंगाजल को लेकर सूर्यधाम शिवालय में भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे हजारों शिवभक्त, कमेटी ने पूरी की सभी तैयारी, ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास भी करेंगे जलार्पण

    Related Posts

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    July 12, 2026

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    July 12, 2026

    जमशेदपुर के गायत्री ज्ञान मंदिर में दिवंगत परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    जमशेदपुर के गायत्री ज्ञान मंदिर में दिवंगत परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

    महोत्सव सामाजिक समरसता, संस्कृति एवं समाज की एकता का सशक्त प्रतीक : पूर्णिमा साहू

    पूर्वी सिंहभूम जिला जिमनास्टिक एसोसिएशन की नई कमिटी का हुआ गठन, रंजन कुमार झा बने अध्यक्ष

    जमील हैदर एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड से 34 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित: जमशेदपुर में भव्य समारोह

    मानगो-डिमना रोड बाजार में चोरों का तांडव, एक ही रात में 10 से 12 दुकानों के ताले तोड़े

    जमशेदपुर: कराटे ब्लैक बेल्ट ग्रेडेशन एवं जज-रेफरी सेमिनार का आयोजन, आत्मरक्षा को बताया समय की सबसे बड़ी जरूरत

    परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की आमसभा संपन्न, सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को मिला तीन वर्षों का नया कार्यकाल

    बहरागोड़ा में डेढ़ करोड़ का 1.095 किलो पन्ना बरामद, तीन अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.