Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जम्मू-कश्मीर की टीवी अभिनेत्री अमरीन भट्ट के हत्यारों को सुरक्षाबल ने 48 घंटे में मार गिराया
    Breaking News Headlines

    जम्मू-कश्मीर की टीवी अभिनेत्री अमरीन भट्ट के हत्यारों को सुरक्षाबल ने 48 घंटे में मार गिराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 27, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर की टीवी अभिनेत्री अमरीन भट्ट की हत्या करने वाले दोनों आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने 48 घंटे के भीतर घेरकर एनकाउंटर में मार गिराया. हत्या में शामिल दोनों आतंकी स्थानीय आतंकवादी थे और हाल ही में लश्कर में शामिल हुए थे. लश्कर कमांडर के कहने पर एक्ट्रेस की हत्या की थी. कातिल आतंकियों को सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर के बाद गुरुवार तड़के ढेर कर दिया. दोनों की पहचान मुस्ताक भट्ट और फरहान हबीब के रूप में हुई है.

    गुप्त सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया और करीब 5 घंटे चले एनकाउंटर में उन्हें मार गिराया. एनकाउंटर देर रात करीब साढ़े नौ बजे शुरू हुआ, जो ढाई बजे तक चला. दोनों आतंकी एक घर में छिपे थे. जम्मू-कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने सबसे पहले ट्वीट कर आतंकियों के घेरे जाने की सूचना दी थी. आतंकियों के मारे जाने के बाद इलाके में सर्च अभियान जारी है.
    आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि कल रात में दो एनकाउंटर हुए हैं, जिसमें एक सौरा इलाके में हुआ है. श्रीनगर पुलिस को खबर मिली थी कि लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकवादी साउथ कश्मीर से यहां आए हुए हैं. श्रीनगर पुलिस की टीम ने इस पर आगे की कार्रवाई करते हुए दोनों को मार गिराया. पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन जारी है. पुलिस और सुरक्षाबल आतंकी के कनेक्शन की भी जांच कर रही है. दूसरा एनकाउंटर अवंतीपोरा में हुआ है, जिसमें दोनों आतंकवादी मारे गए हैं. ये मामला अमरीन भट से जुड़ा हुआ था. पिछले 3 दिन में 10 आतंकवादी मारे गए हैं.

    गौरतलब है कि अमरीन भट्ट कश्मीर की टीवी और सोशल मीडिया कलाकार थी जिनकी बडग़ाम के चदूरा में बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हमले में उनका 10 साल का भतीजा भी घायल हो गया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी ने तमिलनाडु में किया 31 हजार करोड़ की 11 परियोजनाओं का शिलान्यास
    Next Article सीएम चौहान का ऐलान: प्रदेश की जिन पंचायतों में होगा निर्विरोध चुनाव, वहां सरकार देगी विशेष सहूलियत

    Related Posts

    अमलगम कम्पनी गेट पर धरने के बीच विवाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं से कथित बदसलूकी का आरोप

    August 21, 2026

    भाजपा नेत्री मीरा मुंडा जीप सदस्य सूरज मंडल के घर पहुँच हमले की ली जानकारी

    August 20, 2026

    आमदा में चोरी का माल बरामद, चार गिरफ्तार

    August 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अमलगम कम्पनी गेट पर धरने के बीच विवाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं से कथित बदसलूकी का आरोप

    भाजपा नेत्री मीरा मुंडा जीप सदस्य सूरज मंडल के घर पहुँच हमले की ली जानकारी

    आमदा में चोरी का माल बरामद, चार गिरफ्तार

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 82वीं जयंती पर दी पूर्व पीएम राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

    सूरज मंडल पर हमले में दोषियों की गिरफ्तारी की मांग, थाना घेराव की चेतावनी

    विधायक सविता महतो की पहल पर कुलटांड़ की जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू

    चौका-कांड्रा मार्ग पर राशन दुकान में चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    चंपुआ अंतगर्त राजिया ग्रामपंचायत के राजकीय उच्च विद्यालय मे शिक्षको की कमी को लेकर अभिभावकों ने विद्यालय मे ताला जड़ा

    स्कूल परिसर में बालू का खेल? रात में स्टॉक, दिन में ढुलाई से उठे गंभीर सवाल*

    रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.