Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम मोदी ने तमिलनाडु में किया 31 हजार करोड़ की 11 परियोजनाओं का शिलान्यास
    Breaking News Headlines राजनीति

    पीएम मोदी ने तमिलनाडु में किया 31 हजार करोड़ की 11 परियोजनाओं का शिलान्यास

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 27, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चेन्नई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु में गुरुवार को 31,000 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास किया. चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में बैंगलोर-चेन्नई एक्सप्रेसवे सहित अन्‍य विकास कार्यों की आधारशिला रखी. इन परियोजनाओं में रेलवे, पेट्रोलियम, आवास और सड़कों जैसे प्रमुख बुनियादी क्षेत्र शामिल हैं. इन कार्यों से वाणिज्य और कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा. पिछले साल अन्नाद्रमुक को मात देकर द्रमुक के सत्ता संभालने के बाद से प्रधानमंत्री मोदी का यह पहला आधिकारिक दौरा है.

    प्रधानमंत्री मोदी ने 2,960 करोड़ रुपये की लागत से तैयार पांच परियोजनाओं का उद्घाटन किया. मोदी प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के अंतर्गत 116 करोड़ रुपये की लागत से ‘लाइट हाउस प्रोजेक्ट-चेन्नई’ के तहत निर्मित 1,152 मकानों का उद्घाटन भी किया. दक्षिण तमिलनाडु में 500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार 75 किलोमीटर लंबी मदुरै-टेनी (रेलवे आमान परिवर्तन परियोजना) से क्षेत्र में संपर्क बढ़ेगा और इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. इसके अलावा, प्राकृतिक गैस पाइपलाइन परियोजनाओं से उपभोक्ताओं और उद्योगों को काफी लाभ मिलेगा. इस मौके पर तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि, मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे.
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये जगह स्पेशल है और यहां के लोग, यहां की संस्कृति और यहां की भाषा अद्भुत है. अभी हाल ही में मैंने अपने आवास पर भारतीय मूक बधिर ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले दल की मेजबानी की. आपको पता ही होगा कि इस बार टूर्नामेंट में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा लेकिन हमने जो 16 पदक जीते हैं, उनमें से 6 पदकों में तमिलनाडु के युवाओं की भूमिका रही है. उन्‍होंने कहा कि हम यहां तमिलनाडु की विकास यात्रा का जश्न मनाने के लिए एकत्र हुए हैं, 31,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन या शिलान्यास हो रहा है. जिसमें सड़क निर्माण के क्षेत्र पर ध्यान स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है.

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं उन सभी लोगों को बधाई देना चाहता हूं जिन्हें पीएम आवास योजना के अंतर्गत ऐतिहासिक चेन्नई लाइट हाउस प्रोजेक्ट के तहत घर मिलेगा. यह हमारे लिए एक बहुत ही संतोषजनक प्रोजेक्ट रहा है. उन्‍होंने कहा हमारी सरकार प्रमुख योजनाओं में परिपूर्णता हासिल करने के लिए काम कर रही है. किसी भी क्षेत्र को लें- शौचालय, आवास, वित्तीय समावेशन, हम परिपूर्णता की दिशा में काम कर रहे हैं.
    कुछ साल पहले इंफ्रास्ट्रक्चर में सड़क, बिजली और पानी के संदर्भ में बात की जाती थी. आज हम भारत के गैस पाइपलाइन नेटवर्क का विस्तार करने के लिए काम कर रहे हैं. आई-वे पर काम हो रहा है, हाई स्पीड इंटरनेट को हर गांव तक पहुंचाना हमारा विजन है. मोदी ने कहा कि मुझे विशेष रूप से खुशी है कि पांच रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है. यह आधुनिकीकरण और विकास भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है. साथ ही यह स्थानीय कला और संस्कृति में भी विलीन हो जाएगा. श्रीलंका मुश्किल दौर से गुजर रहा है. मुझे विश्वास है कि आप वहां की मौजूदा स्थिति से चिंतित हैं. एक घनिष्ठ मित्र और पड़ोसी देश के रूप में भारत श्रीलंका को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली में अब रात 10 बजे तक खुलेंगे स्टेडियम, गर्मी को देखते हुए सीएम केजरीवाल ने दिये आदेश
    Next Article जम्मू-कश्मीर की टीवी अभिनेत्री अमरीन भट्ट के हत्यारों को सुरक्षाबल ने 48 घंटे में मार गिराया

    Related Posts

    लातेहार भालू के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

    July 4, 2026

    बाबा कान्हाईश्वर की पावन पहाड़ पूजा हमारी सांस्कृतिक विरासत, लोक आस्था और सामाजिक समरसता का महान पर्व है : सांसद श्री बिद्युत बरण महतो

    July 4, 2026

    श्रीगंगानगर दुष्कर्म: 32 दरिंदों ने छीना बचपन, क्या हम बेटियों को सुरक्षित रख पाए?

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लातेहार भालू के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

    बाबा कान्हाईश्वर की पावन पहाड़ पूजा हमारी सांस्कृतिक विरासत, लोक आस्था और सामाजिक समरसता का महान पर्व है : सांसद श्री बिद्युत बरण महतो

    नवापारा-राजिम: गौ सेवा और नशामुक्ति के संकल्प से जगमगाया तर्री नवापारा

    श्रीगंगानगर दुष्कर्म: 32 दरिंदों ने छीना बचपन, क्या हम बेटियों को सुरक्षित रख पाए?

    ‘विकसित भारत’ का संकल्प: दागी नेताओं से मुक्ति और नैतिक राजनीति की आवश्यकता

    बिहार-झारखंड में हत्याएं: आम नागरिक सुरक्षा पर बड़ा सवाल, क्या सिर्फ सरकार दोषी?

    सड़क सुदृढ़ीकरण के कार्य पर संवेदक का काला कारनामा उजागर

    गिरिडीह SIR कार्य के दौरान महिला BLO से मारपीट, मोबाइल छीनने का आरोप; कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे दर्जनों BLO

    पूर्वा एक्सप्रेस में महिला ने दिया पुत्र को जन्म, मधुपुर स्टेशन पर रेलवे और मेडिकल टीम की तत्परता से सुरक्षित बचीं मां-बेटा

    काली शर्मा ने बंद की सफलता पर जमशेदपुर की जनता का जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.